Good Daily News...


मंगलवार, 10 मार्च 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     *10 मार्च 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 25:57 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 19:05 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा 

*💫करण-* विष्टि - 12:43 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* हर्शण - 08:20 तक

*✨पश्चात्-* वज्र

*🌅सूर्योदय-* 06:37

*🌄सूर्यास्त-* 18:26

*🌙चन्द्रोदय-* 25:00

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 15:29 से 16:57 

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र बदी सप्तमी 25:57 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , शीतला सप्तमी व्रत / पूजन (बास्योड़ा) , रांधा पुआ , भानु सप्तमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:06 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:05 तक , वक्री बुध शतभिषा नक्षत्र में  07:59 पर , विघ्नकारक भद्रा 12:41 तक , राजयोग  मेला शीतलामाता (कुराली , पं.) , योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव जयन्ती , श्रीमती सावित्रीबाईफुले पुण्य दिवस , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस (पहली बार 10 मार्च, 2022)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र बदी अष्टमी 28:22 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी / कालाष्टमी व्रत , बुधाष्टमी व्रत , श्री प्रेमभाया महोत्सव , मेला शील की डूंगरी (चाकसू)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अर्थो  न  सम्भृतः  कश्चित्*

       *न विद्या काचिदर्जिता।*

*न तपः सञ्चितं किञ्चिद्*

        *गतं  च  सकलं  वयः ।।*

         ★(काव्यादर्श - २/१६१)

*अर्थात् 👉* 

          _ना धन संचय किया, ना विद्या का ही अर्जन किया, ना कुछ तप ही संचित किया और सारी आयु व्यर्थ ही बीत गई। ऐसे जीवन से क्या लाभ ?_


*10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1735 -  रूस के नादिर शाह और पॉल प्रथम के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और बाणजा से रूसी सैनिकों को वापस ले लिया गया।

1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।

1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।

1876 - ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि "मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल।"

1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।

1896 – इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार जमाने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए। 

1906 – उत्तरी फ्रांस में खान दुर्घटना में करीब 11 सौ लोग मरे।

1922 - महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।

1922 - चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।

1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग 1 लाख आम नागरिक मारे गये।

1945 – जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1946 – ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।

1959 – तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।

1969 - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की स्थापना हुई।

1969 – मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।

1973 – एटलांटिक महासागर के इलाके में स्थित बरमूदा में आज के दिन ही ब्रितानी गवर्नर और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

1985 – भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।

1998 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।

2002 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा ।

2002 - पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।

2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया ।

2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।

2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।

2007 - यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।

2008 - माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली। 

2008 - वरिष्ठ काँग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2008 - मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनें।

2010 - भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।

2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।

2018 - श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।

2019 - निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। सात चरणों में 11 अप्रैल से मतदान। वोटों की गिनती 23 मई को। देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हुई।आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडि़शा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी साथ में कराए जाने की घोषणा।

2019 - इथियोपिया एयरलाइंस का यात्री विमान अदिस अबाबा के निकट दुर्घटनाग्रस्‍त । विमान में सवार चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गये।

2019 - म्यांमार के रखाइन में आतंकी हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत।

2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 100 से अधिक देशों में घातक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के फैलने के बाद ये एक *वैश्विक महामारी* बन गया है।

2021 -  तीरथ सिंह रावत ने उत्‍तराखण्‍ड के 10वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2021 - हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत व नौ घायल हुए।

2021 - भारत - उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक II’ उत्तराखंड के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र, चौबटिया, रानीखेत में शुरू हुआ।

2021 - ब्राजील में एक ही दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोविड से मौत हुई।

2022 - यून सुक-योल दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए।

2022 - अभ्यास धर्म संरक्षक-2022 का बेलगाम (कर्नाटक) में समापन हुआ।

2022 - ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लोंगेवाला ने पोखरण स्थित समेकित फायर पावर प्रदर्शन का अवलोकन किया।

2022 - भारतीय मानक ब्यूरो ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - IIT रुड़की के साथ BIS मानकीकरण चेयर प्रोफेसर' की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - सिंगापुर में दो किट विज्ञानियों ने एक नई छोटी, गुड़गांव कॉकरोच आर्किटेक्चर की खोज की तथा उसका नाम पोकेमॉन कैरेक्टर फेरोमोसा रखा।

2023 - शी चिनफिंग ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए।

2023 - चीन में हुई वार्ता के बाद सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद कूटनीतिक संबंधों की बहाल करने पर सहमत हुए।

2023 - एमनील मेडिसिन के चिराग पटेल को यूएस-इंडिया सीईओ फोरम के अंदर कार्य समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

2023 - अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।

2024 - चीन के शीआन स्थित शिजिंग अस्पताल में पहली बार चिकित्सकीय रूप से मृत व्यक्ति में 10 दिनों तक सूअर का जिगर प्रत्यारोपित किया गया, जो कि पशु अंग प्रत्यारोपण के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया।

2025 – भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास “खंजर-XII” शुरू हुआ।

2025 – DPIIT और मर्सिडीज-बेंज इंडिया के बीच नवाचार व विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ।


*10 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*


1861 – कैनेडा की महिला कवित्री श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा।

1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।

1920 - योग योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव का जन्म पंजाब प्रान्त के जिले 'झंग' (पाकिस्तान) की हवेली दीवान नामक ग्राम में हुआ।

1932 - उडुपी रामचन्द्र राव - अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष।

1934 - लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

1945 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।

1970 - उमर अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके।

1981 - वाजिद ख़ान - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक।

1996 - प्रियंका गोस्वामी - भारतीय महिला एथलीट (रेस वॉकर) हैं।


*10 मार्च को हुए निधन👉*


1897 - सावित्रीबाई फुले - भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक।

1915 - गबर सिंह नेगी - प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक थे।

1959 - मुकुन्द रामाराव जयकर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।

1990 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1999 - विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी साहित्यकार।

2018 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।

2021 - हामेद बकायोको - आइवरी कोस्ट के पूर्व प्रधान मंत्री।

2022 - चौ. बंसीलाल पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के छोटे भाई श्री रघुबीर सिंह का बीमारी के कारण निधन हुआ।

2023 - डोमिनिकन एमएलबी बेसबॉल आउटफील्डर जेसुएस अलौ (80) का निधन हुआ।

2023 - परागुआयन फुटबॉल सेंट्रल मिडफील्डर जुवेन्सियो ओसोरियो (72) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी घुड़सवार केविन फ्रीमैन (81) का निधन हुआ।

2023 - आयरिश रग्बी यूनियन विंग नियाल ब्रॉफी (87) का निधन हुआ।

2024 - सोवियत जिमनास्‍ट सर्गेई विक्टरोविच डियोमिडोव (80वर्ष) का निधन हुआ।

2024 - संगीतकार कार्ल वॉलिंगर (66वर्ष) का निधन हुआ।

2025 – कर्नाटक के पूर्व विधायक और मंत्री बी. सुब्बय्या शेट्टी (91 वर्ष) का निधन हुआ।


*10 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मेला शीतलामाता (कुराली , पं.)।

🌟 योगेश्वर श्री देवी दयाल महादेव जयन्ती।

🌟 श्रीमती सावित्रीबाईफुले पुण्य दिवस।

🌟 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस (पहली बार 10 मार्च, 2022)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेजा

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ईरान युद्ध के चलते उन्होने आपदा में अवसर देखा, आरोप है कि ऐजेंसी के ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789