देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का 7 वां चरण 22 जनवरी से प्रारंभ होकर 10 मार्च तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने सभी 16 विकास खंड के पशु चिकित्साधिकारियों को अपने ग्राम पंचायतों का माइक्रो प्लान तैयार कर नि:शुल्क टीकाकरण करने का आदेश दिया है। इसी आदेश के क्रम में विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि खुरपका-मुंहपका टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ दीग्विजय यादव के दिशा-निर्देश में बैतालपुर के सभी ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग टीम पहुंचेगी एवं नि:शुल्क टीका लगायेगी। खुरपका-मुंहपका का टीका वर्ष में दो बार लगाया जाता है। एक टीके की प्रभावशीलता छह महीने तक रहती है। छह महीने पूरे होने के बाद दूसरा टीका लगवाना अनिवार्य होता है, जिससे पशु सालभर सुरक्षित रहता है। यदि पूरे क्षेत्र में सामूहिक रूप से टीकाकरण कराया जाए, तो इस बीमारी के संक्रमण को पूरी तरह रोका जा सकता है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें