देवरिया 24 दिसंबर।जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश के क्रम में आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा विशेष पर्वों एवं नववर्ष के अवसर पर आबकारी की समस्त फुटकर दुकानों से मदिरा बिक्री की अवधि बढ़ाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी क्रम में क्रिसमस पर्व के अवसर पर 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व अर्थात 24 व 25 दिसंबर तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में 30 व 31 दिसंबर को जनपद देवरिया स्थित आबकारी की समस्त फुटकर दुकानों को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खोले जाने एवं मदिरा बिक्री की अनुमति प्रदान की गई है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें