देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रत्यूष पांडेय का तबादला कर दिया गया है। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यूष पांडेय 15 सितंबर 2023 से जिले में तैनात रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यों को नई दिशा दी और कई महत्वपूर्ण योजनाओं को गति प्रदान किया प्रशासनिक स्तर पर इनके कार्यकाल को प्रभावी और सक्रिय माना गया तबादले के बाद प्रत्यूष पांडेय को उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव ,समन्वय विभाग तथा अपर परियोजना समन्यक , यूपी डास्प के पद पर तैनात किया गया है। इनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास, मनरेगा ,पंचायती राज, स्वछता अभियान और विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति रही है।
राजेश कुमार सिंह को देवरिया का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार सिंह इससे पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में सचिन के पद पर कार्यरत थे। उन्हें जुलाई 2025 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कैडर में प्रोन्नति मिली थी। प्रदेश सरकार द्वारा 22 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस इस में प्रोन्नति किया गया था, जिसमें राजेश कुमार सिंह भी शामिल है ।सरकार के आदेशा छतनुसार राजेश कुमार सिंह को 23 दिसंबर 2025 को देवरिया जनपद का सीडीओ नियुक्त किया गया है।उनके प्रशासनिक अनुभव और शहरी विकास प्राधिकरण में कार्य करने के अनुभव को देखते हुए जिले में विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद है। जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नए सीडीओ के आगमन पर विकास योजनाओं को नई गति मिलने की आशा व्यक्त की हैं।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें