Good Daily News...


बुधवार, 24 सितंबर 2025

नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर एसपी का फ्लैग मार्च

 



*बल्दीराय के इसौली घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच*


सुलतानपुर। नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह बुधवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने वलीपुर, इब्राहीमपुर, पारा बाजार और इसौली में फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया।एसपी ने इसौली स्थित गोमती नदी घाट का निरीक्षण भी किया। यह घाट क्षेत्र का प्रमुख स्थल है, जहां हरौरा, देहली बाजार, पीरो सरैया, बघौना, बहुरावा, बल्दीराय, गनापुर, पारा बाजार, सैनी, अरवल, वलीपुर, रसूलपुर समेत कई गांवों से मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं।निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन के समय किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद रहें।इस मौके पर एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत, थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह, पारा बाजार चौकी इंचार्ज चंद्र शेखर सोनकर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789