*स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष टीकाकरण सत्र का होगा आयोजन*
देवरिया 24 सितंबर, 2025।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचलित 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत 25 व 26 सितम्बर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर व वीएचएसएनडी सत्र विशेष टीकाकरण व स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे 'पोषण माह' के साथ समन्वित रूप से संचालित किया जा रहा है ।
सीएमओ ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है । विशेषकर जो महिलाएं और बच्चे अब तक छूट हुए हैं। इसके अंतर्गत जिले के सभी ब्लाकों में 25 व 26 सितम्बर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर व वीएचएसएनडी सत्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ शिविर या सत्र पर आने वाले लोगों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन, टीबी स्क्रीनिंग, डेंगू, मलेरिया, एएनसी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के साथ गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। संचारी व गैर संचारी रोंगो के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही सही पोषण के लिए उचित खान-पान की सलाह भी दी जाएगी।
*103 सत्रों का होगा आयोजन*
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा ने बताया कि जिले में कुल 103 सत्र प्रस्तावित है। 25 सितम्बर को 64 सत्र व 26 सितम्बर को 39 सत्रों का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय विशेष सत्र के आयोजन में 103 एएनएम, 210 आशा कार्यकर्ता, 153 आंगनबाड़ी को लगाया गया है। इसकी निगरानी के लिए 36 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें