Good Daily News...


बुधवार, 24 सितंबर 2025

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, जल्द ही शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

 



भोपाल। इस बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से आयोजित की जाएगी। हर साल की अपेक्षा इस साल करीब 15 दिन पहले बोर्ड परीक्षा होगी। इसे देखते हुए इस बार छमाही व प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी एक माह पहले होंगी। नौवीं से 12वीं की छमाही परीक्षाएं नवंबर में होंगी। पिछले साल तक ये परीक्षाएं दिसंबर में होती थीं। इससे छमाही परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी करने का भरपूर समय मिल जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षाएं इसलिए जल्दी आयोजित की जा रही है, क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड की दो परीक्षाएं कराया जाना है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने एक मुख्य परीक्षा फरवरी में कराने के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। दूसरी परीक्षा जून में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस कारण स्कूल शिक्षा विभाग को छमाही परीक्षा का कार्यक्रम परिवर्तित करना पड़ा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर की बजाय अब नवंबर में छमाही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस कारण विभाग ने स्कूलों को करीब 50 से 60 फीसद पाठ्यक्रम अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


*राज्य स्तर पर तैयार होंगे प्रश्नपत्र-:*

नौवीं से 12वीं की छमाही परीक्षा बोर्ड व वार्षिक की तर्ज पर होंगी। राज्य स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। 9वीं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में छमाही परीक्षा के अंक जोड़े जाते हैं। परीक्षा बाद हर विद्यार्थी का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। जो विद्यार्थी कम अंक लेकर आएंगे उनकी अलग से तैयारी कराई जाएगी। उनकी अतिरिक्त कक्षाएं भी लगेंगी, क्योंकि वार्षिक व बोर्ड परीक्षाओं में हर स्कूल को सौ फीसद रिजल्ट का लक्ष्य दिया गया है।


*अधिकारियों का क्या कहना-:*

डीएस कुशवाहा, संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा कि “इस बार फरवरी की शुरूआत से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इस कारण छमाही परीक्षाएं भी हमने दिसंबर की बजाय नवंबर में कराने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों की तैयारी बेहतर तरीके से कराई जा सके।”

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789