Good Daily News...


मंगलवार, 26 अगस्त 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 26 अगस्त 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 13:56 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - पूर्णरात्रि  

*💫करण-* गर - 13:56 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* साध्य - 12:08 तक

*✨पश्चात्-* शुभ

*🌅सूर्योदय-* 05:55

*🌄सूर्यास्त-* 18:49

*🌙चन्द्रोदय-* 08:33

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:56 से 12:48

*🤖राहुकाल-* 15:36 से 17:13

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी तृतीया 13:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत) , भाद्रपद सिंहार्क हस्त नक्षत्रयुता तृतीया में सामवेदियों का उपाकर्म , मन्वादि तृतीया , हस्तिगौरी /वृहद्गौरी व्रत /स्वर्णगौरी व्रत / गौरी तृतीया , रोट / केवड़ी तीज , विघ्नकारक भद्रा 26:50 से , कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ (आज चन्द्र दर्शन निषेध , पंचांग भेद से कल भी) , सर्वदोषनाशक रवियोग 03:50 से , लब्धिविधान व्रत पूर्ण (जैन) , गुरु श्री रामदास ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार) , श्री वराह अवतार / जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया) , श्री लुइजिन्हो फलेरो जन्म दिवस , चौ. बंसीलाल जयन्ती , श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस , श्री डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस व World African wild / Painted Dog Day / wild Dog Day (Not Confirmed)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्थी 15:46 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ (आज चन्द्र दर्शन निषेध)।_*



*🎯आज की वाणी👉*


*दुर्जनेन   समं  सख्यं*

    *वैरञ्चापि  न   कारयेत् ।*

*उष्णो दहति चाङ्गारः*

    *शीतः कृष्णायते करम् ।।*

*भावार्थ👉*

       _दुर्जन के साथ मैत्री और वैर कुछ भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह दोनों स्थितियों में अनिष्ट करता है, जैसे जलते हुए अङ्गार [ कोयले ] को स्पर्श करने से वह हाथ को जलाता है और ठण्डा होने पर [ बुझे हुए को ] छूने से हाथ को काला करता है।_


*26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1303 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया ।

1346 – विश्व में पहली बार, युद्ध में तोप का प्रयोग किया गया। यह विध्वंसक हथियार ब्रिटेन की सेना ने फ़्रांस की सेना के विरुद्ध प्रयोग किया।

1541 – तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।

1743 – चार्ल्स थर्बर ने टाइपराइट का पेटेंट कराया।

1748 -  उत्तरी अमेरिका, पेंसिल्वेनिया मंत्री के प्रथम लुथेरन संप्रदाय, फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में स्थापित किए गए।

1767 -  ट्रायंस पैलेस का निर्माण न्यू बर्न, उत्तरी केरोलिना में शुरू हुआ था।

1852 – बंबई एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1894 -  नीदरलैंड सामाजिक डेमोक्रेटिक वर्कर्स पार्टी (SDAP) स्थापना की गयी।

1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।

1920 - अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1929 – अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।

1957 – सोवियत संघ ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की।

1977 - जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 – अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।

1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।

1999 - माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।

2002 - दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 - पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।

2013 - फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।

2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2019 - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा हटा ली गई ।

2019 - अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर-3 परिवहन विमान सौंप दिया।

2019 - सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

2019 - फ्रांस में 45वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन (24-26 अगस्त, 2019 के दौरान) किया गया। इस शिखर सम्मेलन की थीम “असमानता का मुकाबला करना” थी।

2020 - सरकार ने राजमार्गों पर टोल भुगतान में छूट का लाभ लेने के लिए फास्‍टैग अनिवार्य किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2020 - भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म प्रभाग द्वारा हिंदुस्तानी संगीत के प्रणेता पंडित जसराज एवं अन्य संगीतज्ञों को श्रद्धांजलि देने के लिये एक ऑनलाइन उत्सव ‘रागोत्सव II’ (Raagotsav II) का आयोजन किया।

2020 - चीन - हांगकांग के चाइना मार्निग पोस्ट अखबार ने चीनी सेना के सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि डीएफ-26बी और डीएफ-21डी मिसाइलों को दक्षिणी हैनान प्रांत और पार्सल द्वीप समूह के बीच वाले इलाके में दागा गया।

2021 - केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्‍ली में असंगठित कामगारों के राष्‍ट्रीय डेटाबेस ई-श्रम पोर्टल (https://eshram.gov.in/) का उद्घाटन किया।

2021 - काबुल सीरियल ब्लास्ट में 12 अमेरिकी सैनिकों समेत 72 की मौत हुई व 140 से अधिक घायल हुए।

2022 - भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण और स्‍वीडन की एल एफ वी एयर नेवीगेशन सर्विसेज़ ने स्‍मार्ट एविएशन समाधान तलाशने के लिए समझौता किया।

2022 - पाकिस्तान सरकार ने कल अत्‍यधिक वर्षा के कारण आई बाढ़ को देखते हुए देश में आपातकाल की घोषणा की।

2023 - तमिलनाडु के मदुरै में रेल के एक डिब्बे में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई व 20 अन्य घायल हुए।

2023 - प्रधानमंत्री ने जी20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया तथा बैठक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न हुई।

2023 - तीसरी भारत - यूरोपीय संघ उच्च स्तरीय वार्ता (एचएलडी) आयोजित हुई।


*26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल।

1743 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री ऐन्टोनी लेवाएज़ियर। उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है व उन्होंने ही ऑक्सीजन की खोज की।

1891 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।

1898 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के पेंटिंग की संग्रहकर्ता पेगी गुगेनहाइम का जन्म हुआ।

1910 - भारत रत्न, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरसा का युगोस्लाविया में जन्म । 

1927 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।

1927 - बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी OAL एक भारतीय वास्तुकार।

1928 - ओम प्रकाश मुंजल - हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।

1951 - लुइजिन्हो फलेरो - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1956 - मेनका गाँधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।

1964 - दिनेश रघुवंशी - प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल)।

1972 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।

1987 - जीतू राय एक नेपाली मूल के शूटर हैं जो भारत के लिए खेलते हैं।

2024 - गुजरात -पानी के तेज बहाव के चलते 17 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।

2024 - दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में बलूचिस्तान के मूसाखेल ज़िले में बंदूकधारियों ने कम से कम 22 लोगों की हत्या की।


*26 अगस्त को हुए निधन👉*


1910 - विलियम जेम्स - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।

1934 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।

1948 - कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर मराठी साहित्यकार, नाट्याचार्य, पत्रकार तथा लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी।

1963 - राधेश्याम कथावाचक - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।

1975 – स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक , पत्रकार और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर।

2011 - केतयूँ आर्देशिर दिनशा - भारतीय चिकित्सा क्षेत्र की प्रमुख हस्ती थीं। 

2012 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।

2021 - प्रख्यात बंगाली वक्ता गौरी घोष ( 83) का तंत्रिका संबंधी समस्याओं से निधन हुआ।

2023 - भारतीय कवि और गीतकार देव कोहली (80) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी मीडिया व्यक्तित्व बॉब बार्कर (99) का निधन हुआ।

2023 - कनाडाई पत्रकार यवोन पेडनेओल्ट (77) का निधन हुआ।


*26 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 गुरु श्री रामदास ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार)।

🔅 श्री वराह अवतार / जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।

🔅 श्री लुइजिन्हो फलेरो जन्म दिवस।

🔅 चौ. बंसीलाल जयन्ती।

🔅 श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस।

🔅 श्री डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर स्मृति दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस।

🔅 World African wild / Painted Dog Day / wild Dog Day (Not Confirmed)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पेट्रोल पम्प पर अनियमितता पकड़ी गई, 400 लीटर डीजल जब्त; FIR के निर्देश

  देवरिया, 26 मार्च। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789