Good Daily News...


शनिवार, 2 अगस्त 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त का वितरण किया गया




 

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त का वितरण किया गया।

        इस अवसर पर जनपद देवरिया में कुल 16 विकास खंडों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी किसानों को लाभान्वित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए।

          जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम विकास भवन स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी, सदर विधायक श्री शलभ मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पांडेय, संबंधित विभागीय अधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे किसानों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक देखा और सुना।

       जिले में लगभग 4.68 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्राप्त हुई है, जिससे किसानों में प्रसन्नता का माहौल देखा गया। इस योजना के माध्यम से किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे कृषि कार्यों में सहयोग प्राप्त करते हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789