Good Daily News...


गुरुवार, 31 जुलाई 2025

कूट रचित पत्रावली के सहारे जमीन बेचने के आरोप को एसटीएफ लखनऊ व रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने पचास हजार रुपये के इनामीया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के निवासी राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय जिनके ऊपर कूट रचित पत्रावली के सहारे  जमीन बेचने के आरोप में  रुद्रपुर कोतवाली मे  पंजीकृत मु अ सं 70/2022 धारा 419,420,467,468,471 मे वाछित फरार अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व जगदीश पर उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा 50,000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था ।

 पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा व  क्षेत्राधिकारी  हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा वांछित व 50,000 हजार रुपए ईनामिया अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय निवासी एकौना थाना एकौना जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात्रि गोरखपुर के थाना गोरखनाथ क्षेत्रान्तर्गत हुमायूपुरा उत्तरी निकट दरोगा मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया!

गिरफ्तार करने वालो मे उप निरीक्षक अमित कुमारउ0नि0 विद्यासागर, एसटीएफ लखनऊ.हे0का0 अमित सिंह, आलोक पाण्डेय, स्वरुप, एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ सहित थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह हे0का0 भंवरपाल सिंह का0 मनोज सिंह का0 दिनेश चौहान.का0 पवन चौधरी.का0 अंकित राय, थाना रुद्रपुर थे!

Share:

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत भूतपूर्व रक्षा सैनिक व उनके परिवार जन हेतु लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन

 

 देवरिया!


आज दिनांक 31.07.2025 को माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सहयोग से रक्षा कर्मियों तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवायें प्रदान करने हेतु कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास देवरिया में लीगल एड क्लीनिक का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देवरिया ने कहा कि नालसा वीर परिवार सहायता योजना का उद्देश्य दुर्गम इलाकों और दूर दराज के क्षेत्रों में तैनात भारतीय सैनिकों को घरेलू कानूनी बोझ से मुक्त करना है। इस योजना  के अन्र्तगत देश कि सेवा में तैनात जवानों को अब अपने परिवारों की कानूनी समस्याओं की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. योजना के तहत पारिवारिक झगड़े, संपत्ति-भूमि विवाद, वित्तीय लेन-देन जैसे मामलों में उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। उन्होने कहा कि नालसा वीर परिवार सहायता योजना उन घरेलू कानूनी बोझों को कम करने के लिए बनाया गया है जो अक्सर सैन्य कर्मियों को उनके राष्ट्रीय कर्तव्यों से विचलित करते हैं। अनसुलझे पारिवारिक कानूनी विवाद तनाव का एक बड़ा स्रोत बन सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ये सैनिक घर पर आने वाली कानूनी चुनौतियों से विचलित हुए बिना अपनी सेवा पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री जैनेन्द्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी,देवरिया (से0नि0) कर्नल श्री सुधाकर त्यागी,  सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैनल अधिवक्ता, श्री राजू, पराविधिक स्वयं सेवक,  श्री मनोज कुमार सिंह, तथा पूर्व रक्षा सैनिक इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Share:

किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा वर्चुअल हस्तांतरण, प्रधानमंत्री करेंगे संवाद

 




 देवरिया, 31 जुलाई 2025।

उप निदेशक कृषि ने बताया है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2025 को बनौली, सेवापुरी (जनपद वाराणसी) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वर्चुअल रूप से हस्तांतरण किया जाएगा।

       यह कार्यक्रम जनपद स्तर, विकास खण्ड स्तर, कृषि विज्ञान केंद्र एवं ग्राम पंचायत स्तर (पंचायत भवन) पर https://pmindiawebcast.nic.in लिंक के माध्यम से वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा।

      कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, तत्पश्चात 11:00 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Telecast) किया जाएगा।

        प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लाभार्थियों के साथ सम-सामयिक तकनीकी चर्चाएं एवं जानकारी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

      उप निदेशक कृषि ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में सहभागिता कर 20वीं किस्त के हस्तांतरण समारोह में भाग लें तथा सम-सामयिक तकनीकी जानकारी एवं विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Share:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में तृतीय चरण की प्रवेश सूची जारी



*चयनित अभ्यर्थी 5 अगस्त तक कर सकते हैं प्रवेश*


 देवरिया 31 जुलाई ।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया के प्रधानाचार्य  के.के. राम ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आईटीआई प्रवेश 2025 के तृतीय चरण की प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 तक संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। यह सुविधा अवकाश के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी।

           उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका द्वितीय चरण में व्यवसाय आवंटन नहीं हुआ था, वे अपनी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त मैसेज अथवा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर अपना चयन देख सकते हैं। तृतीय चरण में चयनित सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

Share:

युवाओं को प्रोत्साहन हेतु मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित

 




देवरिया, 31 जुलाई 2025।

गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सदर के विधायक  शलभ मणि त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी ने की। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर किया।

        इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन हेतु फुटबॉल, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, स्किपिंग रोप व फिटनेस ट्यूब जैसी खेल सामग्री वितरित की गई।

          वर्ष 2024-25 में जनपद के चयनित कुल 271 मंगल दलों—जिनमें 78 युवक मंगल दल एवं 193 महिला मंगल दल शामिल हैं—को चरणबद्ध ढंग से सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

         समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने युवाओं से अपेक्षा जताई कि वे इन खेल सामग्रियों का सकारात्मक उपयोग करते हुए न केवल शारीरिक रूप से फिट रहें, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें।

          कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी  निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह, धर्मशील तिवारी, विवेकानंद यूथ अवॉर्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता, विकास यादव, पीआरडी स्वयंसेवक ओम प्रकाश, रत्नेश प्रसाद, विजेंदर पटेल समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share:

न्यायालय मध्यस्थता नियमावली के तहत पैनल के लिए अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित

 


 देवरिया 31 जुलाई 2025।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में (उत्तर प्रदेश सिविल प्रक्रिया जिला न्यायालय मध्यस्थता नियमावली, 2021) के अन्तर्गत मध्यस्थों का पैनल तैयार किया जाना है, जिसमें मुख्यालय स्तर पर 10 मध्यस्थ अधिवक्ता का चयन किया जाना है, जिनका कार्यकाल 03 वर्ष के लिए होगा।

        ऐसे इच्छुक अधिवक्ता, जिनके पास मा०न्यायालय में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव हो अथवा सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तथा ऐसे वृत्तिक / विशेषज्ञ, जिनके पास अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव हो और जो विधि के क्षेत्र में सुपरिचित हो, आवेदन कर सकते हैं।

        आवेदक निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर उसके साथ, उ०प्र० बार काउंसिल पंजीयन संख्या, स्थायी बार एसोसिएशन पंजीयन संख्या, विशेष रूप से किसी एक विधि व्यवसाय में अनुभव रखते हो और संबंधित बार एसोसिएशन अध्यक्ष / महामंत्री द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र तथा अन्य सुसंगत सूचना तथा औपचारिक प्रपत्रों को संलग्न करेंगे।

         आवेदन की अन्तिम तिथि 04 अगस्त 2025 को सायं 05.00 बजे तक होगी। उपरोक्त पद हेतु संलग्न प्रोफार्मा, पूर्ण रूप से भरकर दस्तावेजों की स्वः प्रमाणित प्रतियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के कार्यालय में  04 अगस्त 2025 को सायं 05.00 बजे तक जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के पश्चात् कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार नही किये जायेगे। आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के कार्यालय में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक प्राप्त किये जा सकते है।

        उक्त से सम्बन्धित सूचना जनपद न्यायालय की वेबसाइट https://deoria.dcourts.gov.in की वेबसाइट पर भी डाउनलोड कर प्राप्त किये जा सकते है।

Share:

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

 



 देवरिया 31 जुलाई।


 जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने  जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिल रही सुविधाएं और साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। संयुक्त रूप से जेल परिसर का भ्रमण करते हुए दोनों अधिकारियों ने वहां रह रहे बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

          निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई, जिससे जेल प्रशासन की सजगता स्पष्ट हुई। जिलाधिकारी ने पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने जेल अस्पताल की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता और ओपीडी सेवाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी बंदी को चिकित्सा सुविधा में किसी तरह की दिक्कत न हो।

        पाकशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता जांची और यह सुनिश्चित करने को कहा कि बंदियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन ही उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए, जो पूरी तरह क्रियाशील पाए गए।   

       जिलाधिकारी ने जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की और व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

          निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

अमर बलिदान की स्मृति में: जिलाधिकारी ने किया शहीद द्वार का अवलोकन, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि


 


*गौरवशाली इतिहास को नमन, शहीदों के सम्मान में हुआ भावपूर्ण आयोजन*


 देवरिया, 31 जुलाई 2025।


1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज एक भावपूर्ण आयोजन तहसील बरहज के ग्राम पैना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने ऐतिहासिक “शहीद द्वार” का अवलोकन किया और वीर सपूतों एवं सती माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन किया।

         शहीद स्मारक पर पहुँचकर जिलाधिकारी ने गहन भावनाओं के साथ पुष्प अर्पित किए और स्मारक स्थल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित होते हुए इसे गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “ग्राम पैना की यह पावन भूमि न सिर्फ देवरिया जनपद, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। 1857 की क्रांति में यहां के वीरों ने स्वाधीनता के लिए जिस साहस और बलिदान का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य प्रेरणा है। ‘शहीद द्वार’ उन बलिदानों की गवाही देता एक सजीव प्रतीक है, जो हमें सदैव अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की याद दिलाता रहेगा।”

         जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार केवल सरकार या प्रशासन का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह इन धरोहरों की रक्षा में योगदान दे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे इस स्मारक की पवित्रता बनाए रखें और इसे प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित करें।

          कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर, उपजिलाधिकारी बरहज श्री बिपिन द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी बरहज श्री अंशुमान श्रीवास्तव इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद द्वार पर माल्यार्पण कर देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Share:

डाकघरों में आईटी 2.0 एप्लिकेशन का रोलआउट, 2 अगस्त को सेवाएं रहेंगी बंद

 


*देवरिया व पडरौना प्रधान डाकघरों सहित अधीनस्थ शाखाओं में होगा लागू*


 *31 जुलाई 2025* 


डाक विभाग (संचार मंत्रालय, भारत सरकार) के अधीन देवरिया मंडल में आईटी 2.0 (APT - एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी) एप्लिकेशन का रोलआउट किया जा रहा है। यह डिजिटल प्रणाली 4 अगस्त से देवरिया और पडरौना के प्रधान डाकघरों समेत उनके अधीन आने वाले सभी डाकघरों में लागू होगी।

        अधीक्षक डाकघर, देवरिया मंडल (डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार) अजय पांडेय ने बताया कि इस तकनीकी परिवर्तन के तहत डाक सेवाओं को स्मार्ट, तेज और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी सेवाएं — जैसे कि काउंटर सेवा, पार्सल, बचत योजना, डाक बीमा, जन शिकायत प्रणाली आदि — एक उन्नत डिजिटल प्लेटफार्म पर संचालित होंगी।


 *2 अगस्त को रहेगा डाउनटाइम* 

       APT प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 2 अगस्त 2025 को देवरिया मंडल के सभी डाकघरों में सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान डेटा माइग्रेशन एवं तकनीकी उन्नयन का कार्य किया जाएगा।

          श्री पांडेय ने ग्राहकों से अपील की है कि वे डाकघर से जुड़ी आवश्यक सेवाओं के लिए पूर्व योजना बनाएं और इस एक दिवसीय असुविधा में सहयोग करें। यह बदलाव नागरिकों को बेहतर, तेज और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Share:

खरीफ फसलों में अधिकतम उत्पादन करने वाले कृषकों को मिलेगा सम्मान, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर*

 


    देवरिया! उप कृषि निदेशक ने बताया है कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि लाने के लिए जनपद के कृषकों को तकनीकी जानकारी से लैस करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना आवश्यक है। इसी क्रम में खरीफ फसल वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 'कृषक सम्मान योजना' संचालित की जा रही है, जिसके तहत चयनित कृषकों को उत्कृष्ट उत्पादन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

         उन्होंने कहा कि जनपद के कृषकों से अपेक्षा है कि वे वैज्ञानिक एवं तकनीकी विधियों को अपनाते हुए कृषि कार्य करें। प्रमाणित बीजों का प्रयोग, जैविक एवं मृदा परीक्षण आधारित उर्वरकों का संतुलित उपयोग, समय से बीज एवं भूमि का शोधन, फसलों की लाइन से बुवाई तथा कीट एवं रोग नियंत्रण जैसे उपायों को अपनाकर ही अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि फसल बीमा कराने वाले कृषकों को प्राथमिकता दी जाएगी और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के कम से कम 25 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके साथ ही लघु, सीमांत और महिला कृषकों की भागीदारी को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं।

        प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कृषकों को 10 रुपये शुल्क के साथ आवेदन-पत्र भरकर 30 सितंबर 2025 तक उप कृषि निदेशक कार्यालय, देवरिया में पंजीकरण कराना होगा। अधिकतम उत्पादन करने वाले कृषकों की फसल का मूल्यांकन माननीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में क्रॉप कटिंग के माध्यम से किया जाएगा। तत्पश्चात, परिणाम बंद लिफाफे में जिला स्तर पर प्रस्तुत किए जाएंगे।

         उप कृषि निदेशक ने बताया कि अधिकतम उत्पादन करने वाले दो कृषकों को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जनपद के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे इस योजना में भाग लेकर तकनीकी खेती करें, उत्पादन बढ़ाएं और सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त करें।

Share:

अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार हेतु क्लस्टर आधारित इकाई स्थापित करने पर ₹50,000 तक का अनुदान

 


   देवरिया, 31 जुलाई।जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) एवं पदेन जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश अनुगम राम जनम ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना "प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय)" के अंतर्गत संचालित ग्रांट-इन-एड योजना के माध्यम से जनपद के अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

        इस योजना के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी कम से कम तीन व्यक्तियों के समूह अथवा क्लस्टर के रूप में स्वरोजगार इकाई स्थापित कर सकते हैं। उन्हें उनके व्यवसाय के अनुरूप नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रति लाभार्थी ₹50,000 अथवा परियोजना लागत का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) की राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना लागत का पांच प्रतिशत भाग लाभार्थी को अंशदान के रूप में वहन करना होगा जबकि शेष राशि बैंक ऋण के रूप में प्राप्त होगी।

          इस योजना के अंतर्गत बुटीक व्यवसाय आधारित क्लस्टर, ब्यूटी पार्लर व्यवसाय आधारित क्लस्टर,  क्लस्टर आधारित सोलर पैनल इन्स्टलैशन टेक्नरीशियन, लाजिस्टिक वाहन चालक क्लस्टर आधारित प्रोजेक्ट, की आस्क/किराना दुकान/जनरल स्टोर क्लस्टर बेस्ड समूह आधारित प्रोजेक्ट, सर्विस क्लस्टर आधारित फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर, आटो रिक्शा/ई-रिक्शा चालक सर्विस क्लस्टर बेस्ड प्रोजेक्ट, समूह आधारित मुर्गी पालन व्यवसाय,  समूह आधारित डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्टिंग व्यवसाय, समूह आधारित बकरी पालन व्यवसाय, क्लस्टर आधारित समूह में निर्माण कार्य. करने हेतु मल्टी-स्किल्ड रिसोर्स बनाने हेतु, महिला गृह उद्योग / स्वतः रोजगार आधारित क्लस्टर बेस्ड समूह आधारित प्रोजेक्ट, 02 व्हीलर/03 व्हीलर मैकेनिक सर्विस का क्लस्टर बेस्ड समूह आधारित प्रोजेक्ट, क्लस्टर आधारित आई०टी०आई० सपोर्ट / हार्डवेयर का कार्य करने हेतु, क्लस्टर आधारित माडुलर फर्नीचर / बढई का कार्य करने हेतु, क्लस्टर आधारित जन सुविधा केन्द्र का कार्य करने हेतु इकाइयां स्थापित की जा सकती हैं।

         योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी अनुसूचित जाति का व्यक्ति एवं जनपद का निवासी हो। लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो। लाभार्थी का परियोजना की जरूरतानुसार साक्षर होना अनिवार्य है। लाभार्थी क्लस्टर एवं समूह के रूप में कार्य करने का इच्छुक हो। लाभार्थी पूर्व में निगम द्वारा संचालित योजनाओं का बकायेदार न हो तथा ओटीएस के माध्यम से ऋण अदायगी न की गयी हो। लाभार्थियों के चयन में आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है, किन्तु रू0 2.50 लाख (ढाई लाख रूपये) वार्षिक आय वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जायेगी। लाभार्थी का सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए। लाभार्थी पोर्टल अजय-उद्यमी के माध्यम से ऑनलाइन व आफ-लाइन कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। सी०जी०टी०एम०एस०ई० कवर फीस लाभार्थी द्वारा वहन की जाएगी। आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित स्व-सत्यापित दस्तावेज यथा दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड,  पैन कार्ड,  जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।  आवेदन ऑनलाइन किये जाने हेतु बेवसाइट https://grant-in-aid.upscfdc.in है। 

       शहरी क्षेत्र के आवेदक अपने आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कार्यालय, विकास भवन, देवरिया के द्वितीय तल, कक्ष संख्या 220 में जमा कर सकते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी (स.क.) अथवा सहायक विकास अधिकारी (स.क.) से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।

Share:

भारत और रूस अपनी इकोनॉमी डुबा लें...मुझे फर्क नहीं पड़ता', ट्रेड डील पर भारत अडिग तो तीखी बयानबाजी पर उतरे ट्रंप

 '



  भारतीय आयात पर एक अगस्त, 2025 से 25 फीसद का शुल्क और इसके साथ पेनाल्टी देने की घोषणा के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुप्प नहीं बैठे हैं बल्कि पिछले 24 घंटों में भारत व रूस के संबंधों को लेकर भारतीय इकोनॉमी ना सिर्फ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं बल्कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान कार्ड खेलने के संकेत भी दिये हैं।

Share:

स्कूल मर्जर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला

 *ब्रेकिंग न्यूज*








प्राइमरी स्कूलों के मर्जर पर आई बड़ी राहत भरी खबर।


1 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले किसी भी स्कूल को अब मर्ज नहीं किया जाएगा।


50 से अधिक नामांकित बच्चों वाले स्कूल भी मर्ज से बाहर रहेंगे।


बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा बच्चों की सुविधा,पहुंच और शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर यह अहम निर्णय लिया गया है।


इससे ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों के छात्रों को नजदीकी स्कूल की सुविधा मिलेगी,साथ ही मर्जर से जुड़ी आशंकाएं भी खत्म होंगी।

Share:

रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलियापुर के पास बड़ा हादसा,

 *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*


अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलियापुर के पास बड़ा हादसा,गुरुवार 


सुबह गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहन से टकराया,फिर जाकर पुल के पिलर से भिड़ा।हादसे में डंपर चालक नवनीत पाण्डेय (40) निवासी कूढ़ा थाना शिवगढ़, रायबरेली गंभीर रूप से घायल,इलाज के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया।

सेकेंड चालक राजकुमार को मामूली चोटें।एनएचएआई की सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग करवाई,आवागमन सुचारु रूप से बहाल।

Share:

मालेगाव बम ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी आरोपी बरी, 17 साल बाद NIA की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला




  महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को हुए धमाकों के मामले में विशेष एनआईए अदालत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है, जिनमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित भी शामिल हैं। 17 साल बाद ये फैसला आया है। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Share:

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनने जा रही है''हनीमून इन शिलाँन्ग''

 





इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ रखा गया है, जिसे एस.पी. निंबावत डायरेक्ट करेंगे


हालांकि, यह फिल्म उस वक्त बनाई जा रही है जब इस हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई पूरी भी नहीं हुई है। राजा की हत्या का आरोप पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगने के बाद यह हनीमून हत्याकांड पूरे देश भर में चर्चा में रहा है।


राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने फिल्म को अनुमति देते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि जो हमारे भाई के साथ हुआ, उसकी सच्चाई सबके सामने आए। फिल्म के ज़रिए मेघालय को बदनामी से बाहर लाने का भी प्रयास है।”


मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है। डायरेक्टर ने बताया कि 80% शूटिंग इंदौर और 20% शूटिंग शिलॉन्ग में होगी। इससे पहले एस.पी. निंबावत 'कबड्डी' और 'लौट आओ पापा' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Share:

देश विदेशवा राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




*गुरुवार, 31 जुलाई 2025 


🔸भारत‑ पासपोर्ट में आई डकैती, विद्रोह की पाकिस्तान नीति से भारत नाराज


🔸​ अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ का अनुमान लगाया, कांग्रेस बोली- ये मोदी सरकार की विदेश नीति...


🔸'मोदी राज में 75% कम हुआ नॉर्थईस्ट का उग्रवाद और बौद्धवाद...', सोनिया में बोलें अमित शाह 


🔸राज्यसभा में भड़के अमित शाह, कहा- 'POK कांग्रेस ने गंवाया, बीजेपी वापस जाएगी, सेना को खुली छूट दी गई'


🔸अरब देश का कातिलाना कदम: इजराइल का दिया साथ, कहा- गाजा से सत्य छोड़ दे हमास 


🔸यूक्रेन के ट्रेनिंग कैंप पर रूस का बड़ा हमला, 200 सैनिक मारे जाने का दावा


🔸सुनामी चेतावनी: 8.7 भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, लगातार बढ़ते जा रहे हालात


🔸इसरो-नासा का NISAR मिशन लॉन्च, भूकंप से लेकर भूकंप तक हर हलचल पर रहेगी नजर


🔸राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- 'सीजफायर पर मोदी और रिया के बीच कोई बात नहीं हुई'


🔸​'देश के हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे सख्त कदम...'


🔸अल कायदा के टेरर पेंटिंग की लेडी 'बोस'आस्पेक्ट कोडरमा की शमा परवीन, बेंगलुरु से गिरफ्तार


🔸​कमला हैरिस: 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोक सकती हैं कमला; कैलिफ़ोर्निया में गवर्नर बन की रेस से बाहर


🔸​शहडोल में महिला जज ने दिया इस्तीफा:चीफ जस्टिस को भेजे गए पत्र में लिखा- जिस पर लगाया आरोप, उन्हें बनाया गया हाई कोर्ट का जज


🔸​​​कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस वर्मा को अपमानित किया गया:कहा-आपके व्यवहार से विश्वसनीय नहीं होता, जांच समिति की प्रक्रिया एतराज पर थी तो फिर क्यों नहीं आई


🔸​​​​​एमपी में बाढ़ के मामले, दो स्कूल बंद:राजस्थान के सवाई माधोपुर में हाईवे बहा; उत्तराखंड में भूस्खलन, पैदल यात्री मार्ग बंद


🔸​​एक देश-एक चुनाव से जीडीपी 1.5% तक बढ़ सकती है:यह ₹4.5 लाख करोड़ के बराबर है; अर्थशास्त्री एनके सिंह ने जेपीसी के सामने राय रखी


🔸पीएम मोदी के 'कूटनीति जादू' से प्रभावित व्यापारियों और श्रीलंका ने भारत विरोधी रुख को खत्म कर दिया


🔸भारत में अभिलेख की कोशिश: नेपाल सीमा से 10 करोड़ से 22 किलो चरस बरामद


🔹वर्ल्ड चैंपियंस लीग 2025: इंडिया लीजेंड्स ने पाकिस्तान से एलायंस को नकार दिया


           *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                        

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡चित्रकूट -सीएम योगी का चित्रपट यात्रा आज,आज सुबह 11:40 बजे नायक सीएम,तुलसीदास की जयंती कार्यक्रम में होंगे प्रतिभाग


➡नोएडा -सीबीआई ने फाउल बिल्डर्स पर की बड़ी कार्रवाई, नोएडा-दिल्ली बिल्डर्स पर की कार्रवाई, 22 बिल्डर्स पर बिल्डरों की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर्स, बिल्डरों के गठजोड़ की जांच, बायर्स के बिल्डर्स ने बायर्स के नाम पर लोन दिया था, बायर्स की बिल्डर्स ने फाउल बिल्डर्स पर बड़ी कार्रवाई की थी, सोया ने हजारों बायर्स पर आरोप लगाया था, एवीजे, अर्थोंन यूनिवर्सल बिल्डर पर बिल्डर, बिल्डर, कोलेगेट बिल्डर पर भी काम किया। डीआरटी, रियल एस्टेट बिलटेक, रुद्र बिल्डिंगवेल, साहा इंफ्राटेक, ड्रीम स्टॉक मार्केट, अजानारा इंडिया, वाटिका लिमिटेड, शेयर बाजार पर स्टॉक एक्सचेंज


➡एली-बस की दुकान पर शवदाह के पास की घटना, ड्राइवर ने बस को ठीक किया, कोलोराडो के चौपला के पास की घटना


➡मेरठ -ड्रोन फ़्लाइट, बदमाश अने की अफवाह पर केस, सरधना के 3 प्लास्टिसिटी ने फर्जी फर्जी अफवाहें लिखीं, निखिल, जीशान और आदिल पर दर्ज केस, अरोपियों ने कल मस्जिद से की थी हत्या, एक बस्ती के पास से पटाखा भी बरामद, सरधना पुलिस ने फर्जीवाड़ा किया था


➡उन्नाव-नशेबाज राजाओं ने मारी टक्कर, कार सवार जादों की टक्कर से एक की मौत,कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,हादसे में ई-रिक्शा सवार 4 से ज्यादा लोग घायल,मृतक निखिल भाजपा नेता का भाई जा रहा है,कार से शराब की बोतलें भी पुलिस ने बरामद की,शहर के मिशिगन ओवरब्रिज का मामला


➡वाराणसी-कथित मौलवी ने बनाया धर्म परिवर्तन शिविर,हिंदू परिवार की महिला ने बनाया दबाव,बेटी का धर्म परिवर्तन,शादी का बना रहा दबाव,धर्म परिवर्तन न करने से आजादी का मामला आया,पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत,पुलिस ने अंबाथ को गिरफ्तार किया,घर के सफाई की गई थी अहिरारा,केगिरफ्तारी के बाद पुलिस कर रही चर्चा,पुलिस के हाथ लगी कई अहम जानकारी,वाराणसी के सागर क्षेत्र का पुरा


➡बहराइच - पानी में डूबकर 2 मृतकों की मौत, रुपेधा के रामजानकी नगर के निवासी बच्चियां, रेलवे की जमीन पर रेलवे खोदे गए थे, तटबंध, बाढ़ में तीन पानी में रही थी दोनों बच्चियां, सूचना विभाग पर नवाचार पुलिस, राजस्व विभाग, पुलिस ने दोनों के अवशेषों को खोजा, उद्योग के रामजानकी नगर के निवासी बच्चियां,


➡बहराइच -अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत, रूपईडीहा से संबंधित निवासी थी बच्ची, पुलिस ने शव को मंगवाया,बहराइच के थाना रूपईडीहा क्षेत्र का मामला


➡हापुड़-मासूम ऑर्केस्ट्रा के साथ डेमोक्रेट का आरोप, छात्र ऑर्केस्ट्रा का आरोप, ब्लैकमेलर की घटना को अंजाम देना, छत्र का फोटो वीडियो अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया दोस्ती का आरोप, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला


➡हापुड़-भारत समाचार की खबर का असर,बिना ऐप्लीकेशन की गाड़ी चलाने का मामला,पालिका ईओ संजय मिश्रा ने बाद में कंपनी को भेजा नोटिस,टेंडर के 95 आवेदन में कोई भी सिस्टम नहीं,बिना में एक सिस्टम प्लांट हो रहा था


➡हापुड़-जंगल में तंत्र प्रक्रिया करने का आरोप,ग्रामीणों ने अचल पुलिस को गिरफ्तार किया, पुलिस जांच में रोहित निकला रहीश,रोहित जंगल में तंत्र प्रक्रिया करने का था रहीश,सिंभावली क्षेत्र के जंगल का मामला


➡रुडकी-ल्यूसेंट बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड पुहाना में 3.50 लाख ट्रामाडोल टैबलेट का निर्माण किया गया, 3.50 लाख ट्रामाडोल टैबलेट का निर्माण ल्यूसेंट बायोटेक ने किया, फार्मरी विभाग हरिद्वार, पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई तक की मुख्य खबर


Share:

आज का राशिफल


      


 *31 जुलाई 2025 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट या बात से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है।  जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।




धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 31 जुलाई 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* श्रावण 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 29:00 (अगले दिन 05:00 AM) तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 24:42 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* गर - 15:50 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* साध्य - 28:32

*✨पश्चात्-* शुभ

*🌅सूर्योदय-* 05:41

*🌄सूर्यास्त-* 19:13

*🌙चन्द्रोदय-* 11:37

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 11:16 तक

*🌛पश्चात्-* तुला

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54

*🤖राहुकाल-* 14:08 से 15:50

*🎑ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज गुरूवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी 29:00 (अगले दिन 05:00 AM) तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री शीतला सप्तमी  पूजन / व्रत (सिंध) , भानुसप्तमी , इन्द्र सप्तमी , आदित्य पूजन , वीरपुली , शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में 27:45 पर , विघ्नकारक भद्रा 28:59 से , मोक्ष सप्तमी (जैन) , सप्तपरमस्थान व्रत पूर्ण (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री कल्याणधणी पदयात्रा प्रारम्भ , गोस्वामी श्री तुलसीदास जी जयन्ती (528वीं , श्रावण शुक्ल सप्तमी) , भगवान श्री पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन , श्रावण शुक्ल सप्तमी) , अमर शहीद श्री उधमसिंह शहीदी दिवस , श्री अमरसिंह चौधरी जयन्ती , महान साहित्यकार श्री मुन्शी प्रेमचंद जन्म दिवस , पार्श्व गायक श्री मुहम्मद रफी स्मृति दिवस व विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 श्रावण सुदी अष्टमी  पूर्णरात्रि।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*भार्या  या प्रियं  ब्रूते*

       *स पुत्रो  यत्र निवृत्तिः।*

*तन्मित्रं यत्र विश्वास:*

       *स देशो यत्र जीव्यते॥*

*भावार्थ👉*

          जो मीठी वाणी में बोले वही  पत्नी कहलाने योग्य है, जिससे सुख तथा समाधान प्रााप्त होता है वही वास्तविक में पुत्र है, जिस पर हम बिना झिझके संपूर्ण विश्वास कर सकते है वही अपना सच्चा मित्र है तथा जहाँ पर काम करके अपनी जीविका मिलती है वही अपना देश है।


*31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1376 – ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा।

1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।

1611 – कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1658 - मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।

1788 – मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

1848 – फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।

1855 – अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।

1861 – असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।

1865 - ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।

1910 – इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।

1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया।

1924 - मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर और कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की।

1933 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।

1935 – मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।

1937 – एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।

1948 - भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।

1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

1971 – अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की।

1982 – यूगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के लिए रोक लगा दी।

1991 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।

1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए।

1998 - सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।

2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।

2003 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।

2004 - आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया।

2005 - उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।

2006 - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।

2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 - थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।

2010 – बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हुई।

2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।

2012 – अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते। इससे वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।

2019 - अंतरिक्ष यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की।

2019 - नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने काठमांडू में एक दक्षिण एशिया एयर क्वालिटी टेक कैंप का आयोजन किया।

2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रिपल तलाक बिल पर हस्ताक्षर किये।

2019 - नासा के TESS मिशन ने TOI 270 नामक ग्रहीय तंत्र की खोज की।

2020 - नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम के बीच वर्ष 1947 का समझौता जो गोरखा सैनिकों की सैन्य सेवा से संबंधित है, ‘निरर्थक’ हो गया।

2020 - आंध्रप्रदेश की तीन राजधानियों से संबंधित योजना को राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंज़ूरी दे दी।

2021 - लेफ्टिनेंट जनरल के रवि प्रसाद, पीवीएसएम , वीएसएम सेना में सेवा के 29 साल पूरे करने के बाद सेवानिवृत्त हुए व वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार 39 वर्ष की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

2022 -  वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा भारवर्ग में (स्वर्ण पदक जीतकर) इतिहास रचा।

2022 - केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया।

2022 - मुंबई में चाबहार दिवस सम्‍मेलन शुरू हुआ , ईरान, कजाखिस्‍तान, किरगिज्‍स्‍तान , ताजिकिस्‍तान , तुर्कमेनिस्‍तान , उज्बेकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान बैठक में शामिल हुए।

2023 - हरियाणा के मेवात में शोभायात्रा के दौरान बवाल , धारा 144 लागू , दो की मौत , 15 पुलिसकर्मी घायल , स्कूल-इंटरनेट बंद बंद किए।

2023 - भारतीय नौसेना प्रमुख का ओमान दौरा (31 जुलाई - 02 अगस्त 2023) शुरू हुआ।

2023 - संसद ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।

2023 - फीनिक्स, एरिजोना शहर में 108°F (42.2°C) के उच्च तापमान ने 110°F या उससे अधिक तापमान के लगातार 31 दिनों के गर्मी रिकॉर्ड को तोड़ा।

2023 - अफ्रीका में पहले अंग्रेजी दास किले का स्थान मिला - फोर्ट कोरमंटाइन, 1631 में निर्मित, फोर्ट एम्स्टर्डम, घाना में।

2023 - भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत थिंक-20 शिखर सम्मेलन मैसूर में शुरू हुआ।

2024 - उत्तराखंड में दो जगह बादल फटा, टिहरी में दो लोगों की मौत हुई व केदारनाथ में 150 से 200 यात्री फंसे।

2024 - महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने  राजस्थान के 45वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।


*31 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1880 – महान साहित्यकार, लेखक, संपादक और पत्रकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म उत्तर प्रदेश में वराणसी के निकट लम्ही गांव में हुआ।

1902 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

1907 - दामोदर धर्मानंद कोसांबी - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।

1916 - मोहन लाल सुखाड़िया - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।

1941 - अमरसिंह चौधरी गुजरात के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री।

1947- मुमताज़- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1998 - श्रीजा अकुला एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।


*31 जुलाई को हुए निधन👉*


1865  - जगन्नाथ शंकरशेठ मुरकुटे (नाना शंकरशेठ , मुंबई के आद्य शिल्पकार) भारत के एक परोपकारी व शिक्षाविद थे।

1912 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।

1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।

1941 - आशुतोष दास - स्वतंत्रता सेनानी व समाज सेवक।

1968 - श्रीपाद दामोदर सातवलेकर - 20वीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

1980 – पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ।

2019 - प्रख्यात अर्थशास्त्री और आरबीआइ के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन।

2020 - सा. कंदासामी तमिल भाषा के विख्यात साहित्यकार।

2020 - आर. डी. प्रधान - पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे।

2021 - मान कौर - भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।

2021 - जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांती अबू सैफुल्ला उर्फ 'लंबू' की मौत हुई।

2022 - मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी बिल रसेल (88) का निधन हुआ।

2022 - तानाशाही को उखाड़ फेंकने वाले फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस (94) का COVID -19 से निधन हुआ।

2022 - प्रसिद्ध बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा (81) का हार्टअटैक से निधन हुआ।

2022 - अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया।

2023 - अमेरिकी अभिनेता एंगस क्लाउड (25) का निधन हुआ।

2023 - इथियोपियाई आनुवंशिकीविद् और कृषिविज्ञानी मेलाकु वोरेडे (87) का निधन हुआ।

2024 - हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की उनके निजी अंगरक्षक के साथ ईरानी राजधानी तेहरान में एक इज़राइली हमले में हत्या की।

2024 -भारत के दिग्गज बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ (71) का कैंसर से निधन हुआ।


*31 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री कल्याणधणी पदयात्रा प्रारम्भ।

🔅 गोस्वामी श्री तुलसीदास जी जयन्ती (528वीं , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।

🔅 भगवान श्री पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।

🔅 अमर शहीद श्री उधमसिंह शहीदी दिवस।

🔅 श्री अमरसिंह चौधरी जयन्ती।

🔅 महान साहित्यकार श्री मुन्शी प्रेमचंद जन्म दिवस।

🔅 पार्श्व गायक श्री मुहम्मद रफी स्मृति दिवस।

🔅 विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय हो जी ।🌻





Share:

बुधवार, 30 जुलाई 2025

श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्चिंग; धरती की हर हलचल पर बेसाख्ता नज़ारा..

 अपने सफर पर निकला नासा-इसरो का 'निसार!!' 




*. दिवाली का सीना चीरता हुए रविवार को निसार अपने सफर में निकला। 


*. भारत और अमेरिका के संयुक्त राज्य अमेरिका में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित शेर स्टोन स्पेस सेंटर से निसार मिशन शुरू किया गया। 


*


. निसार किसी भी मौसम में और दिन-रात 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकते हैं। 


*इस दस्तावेज़ का पता लगाना, आपदा प्रबंधन में मदद करना और जलवायु परिवर्तन की निगरानी करना भी संभव है।*

Share:

अलकायदा की महिला आतंकी शमा परवीन बेंगलुरु से गिरफ्तार..

 गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन !!





१. 30 साल की शमा परवीन AQIS की मुख्य महिला आतंकी है। 


२. गिरफ्तार महिला आतंकी शमा परवीन झारखंड मूल की हैं।


३. लेकिन फिलहाल बेंगलुरु में रह रही थी. उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी रडार पर था।


*इस महिला आतंकी को गुजरात ATS ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।*


इस संबंध में पूछताछ जारी है।

Share:

ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम, लगाया 25% का टैरिफ, साथ में जुर्माना भी वसूलेगा अमेरिका

 



_अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से टैरिफ लगाने की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

Share:

जम्मू-कश्मीर: आईटीबीपी के जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, रिजर्वेशन ऑपरेशन जारी

 


जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक तूफ़ानी घटना सामने आई है। आईटीबीपी के नदी को ले जा रही एक बस सिंध में जागिरी। भारी बारिश के कारण समुद्र तट पर हुई इस दुर्घटना के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया है।

Share:

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




*बुधवार, 30 जुलाई 2025 


🔸‘दुनिया के किसी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’, राहुल गांधी को पीएम मोदी का जवाब


🔸PM Modi on Operation Sindoor: वाह रे बयान बहादुरों! पाक के झूठ का प्रचार…छिछोरापन…पीएम मोदी ने कांग्रेस को चुन-चुनकर धोया


🔸'PM में दम है तो यहां बोलें ट्रंप झूठ बोल रहा', संसद में राहुल की चुनौती


🔸PAK को खुफिया जानकारी देता है चीन, मेरी बात सुनी होती तो विमान नहीं गिरते: राहुल गांधी


🔸संसद में अमित शाह ने कहा कि सोमवार को मारे गए तीन संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी थे और पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे.


🔸J&K: कुपवाड़ा में आतंकियों का एक मददगार अरेस्ट, एक AK-47 बरामद


🔸डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना की नोएडा के TV स्टूडियो में पिटाई- 


🔸राहुल ने कुरेदा तो पीएम मोदी ने नेहरू-गांधी पर‍िवार के कारनामे ग‍िना डाले


🔸योगी सरकार की दिव्यांग शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब मनपसंद स्कूलों में ले सकेंगे नियुक्ति


🔸Nimisha Priya News: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद होने का दावा, सरकार ने नहीं की पुष्टि


🔸अमेरिका से पींगे बढ़ाकर चीन को धोखा दे रहा पाकिस्तान? 'डबल गेम' पर इशाक डार की सफाई, कश्मीर पर ट्रंप को बनाना चाहते हैं मध्यस्थ


🔸GSLV-F16 की पीठ पर सवार, भारत-अमेरिका की जुगलबंदी से आसमान में पहुंचेगा NISAR आज होगी लांचिंग 


🔸बूढ़ा चीन! 21% आबादी 60 पार, बच्चे कम तो पैरेंट्स को पैसे देकर मना रही सरकार


🔸उज्जवल निकम का राज्यसभा में पहला भाषण, 'भारत को गंभीरता से नहीं लेता था पाकिस्तान, अब डरा बैठा है'


🔸महाराष्ट्र सरकार का निर्देश- सरकारी कर्मी सोशल मीडिया पर नहीं कर सकेंगे सरकारी नीतियों की आलोचना


🔸India-US Trade Deal: यूएस भारत पर 20-25% के बीच टैरिफ लगाएगा? पत्रकार के सवाल पर बोले ट्रंप- मुझे ऐसा लगता है


🔸वसुंधरा मोदी से मिलीं, राजस्थान सीएम भी दिल्ली में थे:जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासत तेज, उपराष्ट्रपति की रेस से जोड़कर देखा जा रहा


🔸राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, 'हनीमून इन शिलांग' का फर्स्ट पोस्टर आउट


🔹ओवल टेस्ट से जसप्रीत बुमराह बाहर, BCCI ने लगाई मुहर, आकाशदीप की वापसी तय


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                         

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, गोरखपुर में आज करेंगे पूजा अर्चना, गौ सेवा, सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, गोरखपुर से लखनऊ के लिए CM होंगे रवाना, एम युवा कॉन्क्लेव-एक्सपो-2025 का शुभारंभ आज, पोर्टल यू.पी. मार्ट की भी सीएम करेंगे लॉन्चिंग , 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम


➡लखनऊ- धर्मांतरण मामले में गिरफ्तारी का मामला, आगरा के थाना सदर बाजार में हुई थी FIR, 6 राज्यों से 10 अभियुक्त गिरफ्तार हुए थे, पुलिस की 4 दिन रिमांड अर्जी बढ़ाने की अर्जी, कोर्ट ने 4 दिन की अतिरिक्त रिमांड दी, एसबी कृष्णा,  हसन अली, मो अली, रहमान कुरैशी रिमांड बढ़ी, 1 अगस्त तक आगरा पुलिस करेगी पूछताछ


➡लखनऊ- लारी कॉर्डियोलॉजी के ओपीडी में अव्यवस्था, दूर से आए मरीज टोकन के लिए लगाते लाइन, टोकन मिलने के बाद बनता है ओपीडी का पर्चा, काउंटर कम होने से मरीज, तीमारदारों को दिक्कत, दवा लेने के लिए मरीजों को होती है दिक्कत


➡बस्ती- अज्ञात कारणों से लगी दुकान में आग, दुकान में रखी लकड़ी में लगी भीषण आग, लोगों ने दमकल टीम संग किया प्रयास , आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास, कोतवाली थानक्षेत्र के बजाज एजेंसी के पास की घटना


➡बहराइच- जच्चा-बच्चा की मौत से भड़के परिजन, मेडिकल कॉलेज में दोनों की मौत, परिजनों का मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, पयागपुर के सोहरियावा गांव निवासी थी महिला, पहले बच्चे की मौत, कुछ घंटों बाद जच्चा की मौत, मौके पर पहुंचे CMS मदन मोहन मणि त्रिपाठी, दोषियों के विरुद्ध उठाई कार्रवाई की मांग, बहराइच मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड का मामला


➡कानपुर- खेल-खेल में बच्चे ने दोस्त की ली जान, 15 वर्षीय दोस्त के सीने में मारा थ्रेड कटर, 11 साल के बच्चे ने दिया वारदात को अंजाम, हार्ट साइड में चोट लगने से सुरजीत घायल, परिजन काशीराम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच की शुरू, चकेरी थानाक्षेत्र के पटेल नगर का मामला


➡सीतापुर - डरे सहमे युवक ने खुद को लगाई आग, फोन चोरी की झूठी एप्लीकेशन पर डरा था, पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर आरोप , गंभीर अवस्था में युवक लखनऊ रेफर, जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र का मामला


➡हापुड़- सेंट्रल नारकोटिक्स की टीम का गंगानगरी में छापा, एक मकान के बाहर नोटिस किया चस्पा, लोगों को कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश, पूर्व में मकान से 80 लाख रूपये की दवा मिली थी


➡हापुड़- लिपिक का नगरपालिका अधिकारियो पर आरोप, कर निर्धारण अधिकारी पर अभद्रता का आरोप, जल प्रभारी पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, जल विभाग के लिपिक ने की है शिकायत, अधिशासी अधिकारी से की मामले की शिकायत, पिलखुआ नगर पालिका का मामला


➡आगरा - ADA बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई , सूरसदन, बिजलीघर बस अड्डे का पीपीपी मॉडल लागू, बैठक में दोनों जगह के प्रस्ताव पास, अटलपुरम में लगेगी पूर्व पीएम की प्रतिमा, सुरसदन प्रेक्षागृह का संचालन पीपीपी मॉडल पर, पिछली बैठक की अनुपालन आख्या की भी समीक्षा


➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत , ससुराली पक्ष के पांच लोगों पर केस कराया, सभी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने केस दर्जकर जांच पड़ताल में जुटी, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव का मामला


➡आगरा - आज आगरा आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दो दिन शहर में रहेंगी राज्यपाल, दोपहर 2 बजे आगरा आएंगी राज्यपाल, नेशनल चैंबर के 77वें स्थापना दिवस समारोह, क्वींस मैरी लाइब्रेरी का राज्यपाल करेंगी उद्घाटन, विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों में शामिल होंगी 


➡वाराणसी- वाराणसी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में सचिन रावत घायल, भर्ती, एक अन्य बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, तितली गैंग का सरगना है सचिन रावत, मौके से चोरी का माल हुआ बरामद, सरगना पर एक दर्जन से अधिक केस हैं दर्ज, भेलूपुर और लंका पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई


➡मेरठ- युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, टेंट संचालक रोहित की बेरहमी से हत्या, बीच बचाव कराने आए भाई पर हमला, मामूली विवाद में रितिक ने रोहित की जान ली, ग्रामीणों का आरोपी के घर तोड़फोड़ का प्रयास, तीन थानों की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी, हत्या कर आरोपी घर बंद कर हुए फरार, परतापुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर की घटना


➡दिल्ली - आज राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, विदेश मंत्री करेंगे चर्चा की शुरुआत, एस जयशंकर सदन में चर्चा की शुरुआत करेंगे, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लेंगे हिस्सा


➡लखनऊ- ARISE हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामला, संचालक अदनान खान पर कार्रवाई की संस्तुति, डॉ संतोष गुप्ता, रितुज सोमवंशी पर कार्रवाई होगी, बच्चे की मौत मामले में डॉक्टरों की लापरवाही, NMC से प्रैक्टिस पर रोक लगाने की संस्तुति होगी, स्वास्थ्य विभाग की जांच में नामी डॉक्टर दोषी, दोनों डॉक्टरों पर 6 माह प्रैक्टिस पर रोक लगेगी, गोमती नगर विस्तार में है फर्जी ARISE हॉस्पिटल


➡लखनऊ- बिजली कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, अवकाश पर 30 सितंबर तक रोक लगी, बरसात के मौसम को देखते हुए फैसला, MVVNL प्रबंधक निदेशक द्वारा आदेश जारी, बारिश में व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए फैसला, 30 सितंबर तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं


➡प्रयागराज- पूर्व विधायक अब्बास अंसारी से जुड़ी बड़ी खबर, अब्बास की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, सजा के खिलाफ दाखिल याचिका पर आज सुनवाई, हेट स्पीच में MP/MLA कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई, सजा होने से चली गई थी अब्बास अंसारी की विधायकी, अब्बास की याचिका में सजा पर रोक लगाने की मांग, पिछली तारीख पर मामले में HC में सुनवाई टल गई थी


➡आगरा- पेट्रोल पंप पर युवक पर जानलेवा हमला, युवक का कार सवार से विवाद, हमला, मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया, निजी अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार , पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, शाहगंज थाना क्षेत्र सुभाष कॉलोनी का निवासी पीड़ित, थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप का मामला

आगरा - पत्नी की हत्या मामले में पुलिसकर्मी पति तलब, अवैध संबंधों के विरोध में की थी महिला की हत्या, पति, ससुरालियों पर कुल्हाड़ी से हत्या का था आरोप, मृतका के ससुर के खिलाफ आरोप पत्र हुआ प्रस्तुत, पति, सास, भाभी, ननद को अदालत ने किया तलब, पन्ना लाल ने खुद को विभाग में अविवाहित दर्शाया, शादीशुदा होने के बाद भी विभाग में अविवाहित दर्शाया, सिर धड़ से अलग कर 2023 में बेरहमी से की थी हत्या , मलिकपुर निवासी पन्ना लाल से हुई थी मृतका की शादी


➡मथुरा - दिल्ली-आगरा हाईवे पर लूट की वारदात, चांदी व्यापारी से 70 किलो चांदी लूटी, हथियार के बल पर हरिओम को लूटा, लूटी हुई चांदी की कीमत करीब 90 लाख, बोलेरो कार और बाइक से आए थे लुटेरे, नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने लूटा, व्यापारी संग कार में बेटा, ड्राइवर भी था, फरह थाना क्षेत्र हिंदुस्तान कॉलेज के पास लूट


➡गोरखपुर- गोरखनाथ मंदिर में CM ने की पूजा अर्चना, सीएम योगी ने की पूजा अर्चना और गौसेवा, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम, CM ने एक एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, पुलिस प्रसाशन के आलाधिकारी रहे मौजूद,. गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम


➡बस्ती- मानकों की अनदेखी कर रहे प्राइवेट अस्पताल, बेबी केयर सेंटर के नाम पर 10 बेड का अस्पताल, आनलाइन लाइसेंस के लिए आवेदन किया , बगैर CMO के अप्रूवल के चल रहा अस्पताल, 10 बेड के अस्पताल में ICU, NICU की व्यवस्था, संचालक आफताब आलम चला रहे अस्पताल, कॉन्ट्रैक पर मेडिकल कॉलेज में पोस्टेड आफताब., फायर NOC है, लेकिन नहीं दिखा इमरजेंसी एग्जिट, कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़गोडिया का मामला


➡बलिया- ABVP कार्यकर्ताओं का DM कार्यालय पर धरना, कार्यालय के सामने धरने पर बैठने का मामला, प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए धरने पर बैठे, पहले पुलिस के साथ की थी नोक-झोंक, फिर डीएम कार्यालय के सामने जमकर हूटिंग, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भी की गई नोक झोंक, कार्यकर्ता खुद डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे, देर रात से ही धरने पर बैठे हैं एबीवीपी कार्यकर्ता


➡मेरठ - मुख्यमंत्री की समीक्षा का बिजली अफसरों पर असर नही , कल सुबह से 33KV ब्रेकडाउन, कई इलाकों की बत्ती गुल रही, शकूरनगर, खत्ता रोड की बिजली कल सुबह 6 बजे से घंटों बंद रही, बिजली पानी की दिक्कत से आंख खुलते ही जूझ रहे है लोग, बिजली कटौती के चलते बिजली अफसरों को चूड़ियां भेंट की, शहर के CE मुनीश चोपड़ा, XEN विपिन सिंह चुप्पी साधे बैठे, कई घोटाले के आरोपी विपिन सिंह को 33KV की कमान है, PVVNL एमडी ईशा दुहन का बेहद खास अफसर हैं विपिन


➡मेरठ - मुख्यमंत्री की समीक्षा का बिजली अफसरों पर असर नही , कल सुबह से 33KV ब्रेकडाउन, कई इलाकों की बत्ती गुल रही, शकूरनगर, खत्ता रोड की बिजली कल सुबह 6 बजे से घंटों बंद रही, बिजली पानी की दिक्कत से आंख खुलते ही जूझ रहे है लोग, बिजली कटौती के चलते बिजली अफसरों को चूड़ियां भेंट की, शहर के CE मुनीश चोपड़ा, XEN विपिन सिंह चुप्पी साधे बैठे, कई घोटाले के आरोपी विपिन सिंह को 33KV की कमान है, PVVNL एमडी ईशा दुहन का बेहद खास अफसर हैं विपिन


➡उन्नाव- भ्रष्ट शैलेंद्र पटेल के रिश्तेदार हैं MO केबी सिंह , केबी सिंह ने वसूली के लिए अपने रिश्तेदार रखे, प्राइवेट व्यक्ति रात में ट्रक और डंपर रोकते हैं, एंटी करप्शन ने 20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट किया, कर्मचारी और 2 निजी व्यक्ति अरेस्ट किए गए थे, केबी सिंह पर DM ने कार्रवाई की संस्तुति की है, उन्नाव कलेक्ट्रेट में वसूली का नेटवर्क संचालित, गाड़ी रोकते हैं,ऑफिस बुलाकर वसूली की जाती है, खनन विभाग में शैलेंद्र पटेल के 2 दर्जन रिश्तेदार, कल एंटी करप्शन ने KB सिंह से पूछताछ की थी


➡मेरठ - मुख्यमंत्री के दौरे की आहट से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप, कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण की है संभावना, कई गौवंशों की मौत, बदहाली की हो सकती है जांच, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार पर हो सकता है एक्शन, नगर आयुक्त की अनदेखी से गौशाला में मरे गौवंश, टेंडर, प्रोजेक्ट्स से घिरे नगर आयुक्त गौशाला भूले, नगर स्वास्थ्य, अधिकारी जेल गए, कई पर केस दर्ज, मंडलीय समीक्षा की तैयारियां भी शुरू की गई हैं, 3 अगस्त को संभावित है मुख्यमंत्री योगी का दौरा, शहर के मेयर, नगर आयुक्त पर कब होगा एक्शन?


➡प्रयागराज- 50 हजार का इनामी गौतस्कर मो. जैद गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान गौतस्कर जैद ने किया खुलासा, तस्करी कर बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजता था, गौवंशों को कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर खरीदता था, लावारिस गौवंशों की भी तस्करी कर बाहर भेजता था, जैद गौतस्कर सरगना मोहम्मद मुज़फ्फर का भतीजा, मुजफ्फर कुख्यात गौ तस्कर, तस्करी गैंग चलाता है, हाल ही में उसे इलाहाबाद HC से ज़मानत मिली है


➡प्रतापगढ़- नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीगंज के देवर की गुंडई, किशोरी को अगवा कर गुर्गे से मंदिर में कराई शादी, तमंचे के बल पर किशोरी के माता-पिता से आशीर्वाद, संजय सरोज गुर्गों संग जबरन कार में ले गया था, मंदिर में जबरन शादी, फोटो खींचा, वीडियो बनाया, संजय सरोज दूल्हा मोहित, उसके पिता पर केस , संजय टेरर फंडिंग में पहले जेल भी जा चुका है, प्रतापगढ़ कोतवाली देहात इलाके का मामला, नीलम सरोज के देवर संजय सरोज की गुंडई


➡नोएडा - नोएडा, ग्रेनो में आज किसानों की महापंचायत, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत , प्रदर्शन देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन, सबोता अंडरपास के आस पास रहेगा डायवर्जन, हजारों किसान होंगे शामिल, किसान लेंगे बड़ा फ़ैसला, आबादी के पूर्ण निस्तारण का नहीं हुआ है समाधान, किसानों की कई समस्याओं को लेकर होगी महापंचायत


➡हाथरस - हाथरस के साइबर थाने में वसूली का खेल, थाने में रिश्वत, पैसे वसूली का खुला खेल , अधिकारियों का बड़ा खेल सिपाही सस्पेंड , साइबर थाना प्रभारी पर नहीं की कोई कार्रवाई, केस में 7-8 लोग उठाए, सिर्फ 1 को भेजा जेल, मोबाइल जब्त, क्लीन चिट के नाम पर मांगी रकम, इंस्पेक्टर ने अवैध वसूली के लिए सिपाही लगाया, पीड़ित की शिकायत पर सिपाही पवनेश सस्पेंड, सिपाही की पत्नी ने इंस्पेक्टर पर खड़े किए सवाल, साइबर प्रभारी विपिन चौधरी पर लेनदेन के आरोप, मामला अब DIG अलीगढ़ तक पहुंचा.


➡हापुड़ - भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, ल में छत का मलबा गिरने का मामला, जांच में दोषी पाए गए प्रिंसिपल, ABS, एसडीएम टीम ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, मरम्मत के 75 हजार खर्च करने का नहीं मिला रिकॉर्ड, स्कूल में हादसे के दौरान 2 बच्चे हुए थे घायल, प्रिंसिपल और ABSA पर लटकी कार्रवाई की तलवार


➡बागपत- बागपत में दो दोस्त बने दोस्त के हत्यारे, नशे में दोनों ने दोस्त की ही हत्या कर दी, ईंट से पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, नशे में झगड़ा होने पर वारदात को दिया अंजाम, श्मशान घाट के पास पड़ा मिला रविंद्र का शव, हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लौहड्डा गांव की वारदात


➡रूस - सुदूर पूर्वी तट पर सुनामी का कहर, सेवेरो-कुरिल्स्क शहर में आई बाढ़, रूस की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने दी जानकारी, सुनामी की चपेट में पोर्ट सिटी सेवेरो-कुरिल्स्क, करीब 2,000 की आबादी वाले शहर में बाढ़, सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, मौके पर राहत औऱ बचाव कार्य जारी, अब तक किसी के हताहत की पुष्टि नहीं.


➡अमेरिका- पैसिफिक महासागर में भीषण भूकंप, भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट, ट्रंप ने दी चेतावनी, हवाई में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया, अलास्का, अमेरिका के तट पर सुनामी वॉच जारी, जापान भी खतरे की जद में है, लाखों लोगों को अलर्ट रहने की सलाह, हवाई, अलास्का, जापान समेत प्रशांत क्षेत्र में अलर्ट.


Share:

आज का राशिफल


      


 *30 जुलाई 2025 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 30 जुलाई 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* श्रावण 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 26:43 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 21:53 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* कौलव - 13:42 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* सिद्ध - 27:40 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 05:40

*🌄सूर्यास्त-* 19:13

*🌙चन्द्रोदय-* 10:45

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:27 से 14:08

*🎑ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को👉 श्रावण सुदी षष्ठी 26:43 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण / शृयालषष्ठी व्रत , रांधण छठ , सुपोदानवर्ण षष्ठी , अश्वत्थ मारूति पूजन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 21:53 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:53 तक , राजयोग , कुमारयोग , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं) , भगवान नेमीनाथ जन्म - तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , श्री मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी जन्म दिवस , मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) व अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (संयुक्त राष्ट्र - UN)।_*

*_🔅कल गुरूवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी 29:00 (अगले दिन 05:00 AM) तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री शीतला सप्तमी  पूजन / व्रत (सिंध)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अखादन्ननुमोदंश्च* 

   *भावदोषेण    मानवः ।* 

*योऽनुमोदति हन्यन्तं* 

   *सोऽपि दोषेण लिप्यते॥* 

        ★महाभा अनु.पर्व ११५

*अर्थात् 👉* 

         _जो मांस को स्वयं नहीं खाता पर खानेवाले का अनुमोदन करता है, वह मनुष्य भी भावदोष के कारण मांसखाने के पाप का भागी होता है। इसीप्रकार जो मारनेवाले का अनुमोदन करता है, वह हिंसा के दोष से लिप्त होता है।


*30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ।

1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई।

1733 -  पहला अमेरिकी लॉज बोस्टन के फ़ॉरिमेसिस की सोसाइटी में बनाया गया।

1756 -  बर्तोलोमेओ रास्ट्रेलि नव निर्मित कैथरीन पैलेस को महारानी एलिज़ाबेथ और उसके दरबारियों को प्रस्तुत किया गया।

1824 - जीयोचिनो रॉसीनी थिएटर इटालियन, पेरिस के नए प्रबंधक बने।

1825 – माल्दन द्वीप की खोज हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1864 - क्रेटर की लड़ाई:छं जनरल बर्न्सइड्स पीटर्सबर्ग के हमले में विफल रहे।

1877 - पीलेन की घेराबंदी में दूसरी लड़ाई शुरू हुई।

1909 – राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1914 - ऑस्ट्रिया की आर्टिलरीर बेलग्रेड शहर सर्बिया की राजधानी बना।

1930 – एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1932 – अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।

1938 - पहला बच्चों का कॉमिक द बीनो ब्रिटेन में प्रकाशित हुआ।

1942 – जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।

1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।

1958 - औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई थी।

1966 – आठवें फीफा विश्वकप में पश्चिम जर्मनी को हराकर इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल जीता।

1980 – वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली।

1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।

2000 – तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।

2000 - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।

2001 - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।

2002 - कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2004 - भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी। 

2004 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।

2006 - टॉप ऑफ द पॉप्स - एक ब्रिटिश संगीत चार्ट टेलीविजन कार्यक्रम जिसे बीबीसी द्वारा बनाया गया जिसका मूल रूप से 1 जनवरी 1964 से 30 जुलाई 2006 तक के बीच साप्ताहिक प्रसारण किया गया था। टॉप ऑफ द पॉप्स दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला साप्ताहिक संगीत शो था। 

2006 - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।

2007 - चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2008 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।

2012 – आंध प्रदेश में एक रेलगाड़ी में आग लग जाने से 32 लोगों की मौत हुई और 27 घायल हुए।

2012 – भारत में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से 12 राज्यों की 30 करोड़ आबादी प्रभावित हुई।

2014 - महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के एक आदिवासी गांव में 29 जुलाई सुबह आए भूस्खलन के मलबे में दब कर मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई।

2019 - तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) राज्यसभा से पास हो गया । राज्यसभा में बिल के समर्थन में 99, जबकि विरोध में 84 वोट पड़े।

2019 - भारत और बेनिन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ई-वीजा सुविधाओं पर चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से मॉरिशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया। 

2020 - पांच ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के पर्यावरण मंत्रियों ने रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की छठी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।

2020 - अमेरिका का परसेवरेंस यान मंगल पर रवाना हो गया। यह दुनिया में पिछले 11 दिनों में तीसरा मंगल मिशन है। इससे पहले 19 जुलाई को यूएई ने और 23 जुलाई को चीन ने अपने-अपने मिशन मंगल ग्रह के लिए रवाना किए थे।

2021 - भारत और अमेरिका ने एक और पांच साल के लिए वैश्विक विकास साझेदारी समझौते का नवीनीकरण किया।

2021 - पहली बार भारत के सुदूरवर्ती जिलों के कृषि निर्यातक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और जापान के अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं से जुड़े।

2022 - मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया व स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विद्युत क्षेत्र की पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया।

2022 - भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास का समापन हुआ।

2022 - श्रम और रोज़गार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए चेहरा पहचान प्रणाली की शुरूआत की।

2023 - पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके  से 44 लोगों की मौत व लगभग 200  घायल हुए।

2023 - ISRO ने एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया ( इनमें 1 स्वदेशी व सिंगापुर के छह)।

2023 - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुवाहाटी में असम के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया।

2024 - मनु भाकर इतिहास रचते हुए एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

2024 - झारखंड में मालगाड़ी से भिड़ी हावड़ा-मुंबई मेल, 20 डिब्बे पटरी से उतरे; 2 की मौत और कई घायल हुए।

2024 - केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से 80 लोगों की मौत, 400 लापता हुए।


*30 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1882 - सत्येंद्र नाथ बोसु अनुशीलन समिति के एक भारतीय राष्ट्रवादी थे।

1886 - मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी - भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता , पहली महिला विधायक और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

1923 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।

1927 - शीशराम ओला राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ थे। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1945 - नवीन चावला भारत के चुनाव आयुक्त थे।

1947 – हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर आरनोल्ड श्वार्जनेगर।

1962 - सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार महाराष्ट्र राज्य में वन आदि अनेक विभागों के मंत्री बन चुके।

1973 - सोनू सूद - भारतीय फिल्म अभिनेता।


*30 जुलाई को हुए निधन👉*


1771 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।

1912 - मैजी जापान के १२२वें सम्राट थे। उन्हें 'मैजी महान' के नाम से जाना जाता है।

1979 - बिष्णुपाद मुखर्जी या बिष्णुपाद मुखोपाध्याय (भेषजगुण विज्ञानी) एक भारतीय फार्माकोलॉजिस्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जन थे।

2019 - श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री थे।

2020 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव के पूर्व कोच अशोक मुस्तफी (86) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

2020 - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रेन सोनम शेरिंग लेप्चा (92) का पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में निधन हुआ।

2020 - ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुयी का निधन ,वे 97 वर्ष के थे। 

2020 - मलयालम एक्टर अनिल मुरली का 56 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - जर्मन चित्रकार व ग्राफिक कलाकार कोनराड क्लाफेक (88) का निधन हुआ।

2023 - अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज डोमिंगुएज़ (64) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस (70) का निधन।

2024 - फुआद शुक्र लेबनानी कमांडर और हिज़्बुल्लाह के सह-संस्थापक, इज़राइली हवाई हमले में मारे गए (जन्म 1961 या 1962)।



*30 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं)।

🔅 भगवान नेमीनाथ जन्म - तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।

🔅 मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।

🔅 श्री मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी जन्म दिवस।

🔅 मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against Trafficking in Persons)।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (संयुक्त राष्ट्र - UN)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789