Good Daily News...


बुधवार, 30 जुलाई 2025

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, गोरखपुर में आज करेंगे पूजा अर्चना, गौ सेवा, सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, गोरखपुर से लखनऊ के लिए CM होंगे रवाना, एम युवा कॉन्क्लेव-एक्सपो-2025 का शुभारंभ आज, पोर्टल यू.पी. मार्ट की भी सीएम करेंगे लॉन्चिंग , 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम


➡लखनऊ- धर्मांतरण मामले में गिरफ्तारी का मामला, आगरा के थाना सदर बाजार में हुई थी FIR, 6 राज्यों से 10 अभियुक्त गिरफ्तार हुए थे, पुलिस की 4 दिन रिमांड अर्जी बढ़ाने की अर्जी, कोर्ट ने 4 दिन की अतिरिक्त रिमांड दी, एसबी कृष्णा,  हसन अली, मो अली, रहमान कुरैशी रिमांड बढ़ी, 1 अगस्त तक आगरा पुलिस करेगी पूछताछ


➡लखनऊ- लारी कॉर्डियोलॉजी के ओपीडी में अव्यवस्था, दूर से आए मरीज टोकन के लिए लगाते लाइन, टोकन मिलने के बाद बनता है ओपीडी का पर्चा, काउंटर कम होने से मरीज, तीमारदारों को दिक्कत, दवा लेने के लिए मरीजों को होती है दिक्कत


➡बस्ती- अज्ञात कारणों से लगी दुकान में आग, दुकान में रखी लकड़ी में लगी भीषण आग, लोगों ने दमकल टीम संग किया प्रयास , आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास, कोतवाली थानक्षेत्र के बजाज एजेंसी के पास की घटना


➡बहराइच- जच्चा-बच्चा की मौत से भड़के परिजन, मेडिकल कॉलेज में दोनों की मौत, परिजनों का मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, पयागपुर के सोहरियावा गांव निवासी थी महिला, पहले बच्चे की मौत, कुछ घंटों बाद जच्चा की मौत, मौके पर पहुंचे CMS मदन मोहन मणि त्रिपाठी, दोषियों के विरुद्ध उठाई कार्रवाई की मांग, बहराइच मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड का मामला


➡कानपुर- खेल-खेल में बच्चे ने दोस्त की ली जान, 15 वर्षीय दोस्त के सीने में मारा थ्रेड कटर, 11 साल के बच्चे ने दिया वारदात को अंजाम, हार्ट साइड में चोट लगने से सुरजीत घायल, परिजन काशीराम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच की शुरू, चकेरी थानाक्षेत्र के पटेल नगर का मामला


➡सीतापुर - डरे सहमे युवक ने खुद को लगाई आग, फोन चोरी की झूठी एप्लीकेशन पर डरा था, पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर आरोप , गंभीर अवस्था में युवक लखनऊ रेफर, जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र का मामला


➡हापुड़- सेंट्रल नारकोटिक्स की टीम का गंगानगरी में छापा, एक मकान के बाहर नोटिस किया चस्पा, लोगों को कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश, पूर्व में मकान से 80 लाख रूपये की दवा मिली थी


➡हापुड़- लिपिक का नगरपालिका अधिकारियो पर आरोप, कर निर्धारण अधिकारी पर अभद्रता का आरोप, जल प्रभारी पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, जल विभाग के लिपिक ने की है शिकायत, अधिशासी अधिकारी से की मामले की शिकायत, पिलखुआ नगर पालिका का मामला


➡आगरा - ADA बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई , सूरसदन, बिजलीघर बस अड्डे का पीपीपी मॉडल लागू, बैठक में दोनों जगह के प्रस्ताव पास, अटलपुरम में लगेगी पूर्व पीएम की प्रतिमा, सुरसदन प्रेक्षागृह का संचालन पीपीपी मॉडल पर, पिछली बैठक की अनुपालन आख्या की भी समीक्षा


➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत , ससुराली पक्ष के पांच लोगों पर केस कराया, सभी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने केस दर्जकर जांच पड़ताल में जुटी, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव का मामला


➡आगरा - आज आगरा आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दो दिन शहर में रहेंगी राज्यपाल, दोपहर 2 बजे आगरा आएंगी राज्यपाल, नेशनल चैंबर के 77वें स्थापना दिवस समारोह, क्वींस मैरी लाइब्रेरी का राज्यपाल करेंगी उद्घाटन, विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों में शामिल होंगी 


➡वाराणसी- वाराणसी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में सचिन रावत घायल, भर्ती, एक अन्य बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, तितली गैंग का सरगना है सचिन रावत, मौके से चोरी का माल हुआ बरामद, सरगना पर एक दर्जन से अधिक केस हैं दर्ज, भेलूपुर और लंका पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई


➡मेरठ- युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, टेंट संचालक रोहित की बेरहमी से हत्या, बीच बचाव कराने आए भाई पर हमला, मामूली विवाद में रितिक ने रोहित की जान ली, ग्रामीणों का आरोपी के घर तोड़फोड़ का प्रयास, तीन थानों की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी, हत्या कर आरोपी घर बंद कर हुए फरार, परतापुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर की घटना


➡दिल्ली - आज राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, विदेश मंत्री करेंगे चर्चा की शुरुआत, एस जयशंकर सदन में चर्चा की शुरुआत करेंगे, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लेंगे हिस्सा


➡लखनऊ- ARISE हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामला, संचालक अदनान खान पर कार्रवाई की संस्तुति, डॉ संतोष गुप्ता, रितुज सोमवंशी पर कार्रवाई होगी, बच्चे की मौत मामले में डॉक्टरों की लापरवाही, NMC से प्रैक्टिस पर रोक लगाने की संस्तुति होगी, स्वास्थ्य विभाग की जांच में नामी डॉक्टर दोषी, दोनों डॉक्टरों पर 6 माह प्रैक्टिस पर रोक लगेगी, गोमती नगर विस्तार में है फर्जी ARISE हॉस्पिटल


➡लखनऊ- बिजली कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, अवकाश पर 30 सितंबर तक रोक लगी, बरसात के मौसम को देखते हुए फैसला, MVVNL प्रबंधक निदेशक द्वारा आदेश जारी, बारिश में व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए फैसला, 30 सितंबर तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं


➡प्रयागराज- पूर्व विधायक अब्बास अंसारी से जुड़ी बड़ी खबर, अब्बास की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, सजा के खिलाफ दाखिल याचिका पर आज सुनवाई, हेट स्पीच में MP/MLA कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई, सजा होने से चली गई थी अब्बास अंसारी की विधायकी, अब्बास की याचिका में सजा पर रोक लगाने की मांग, पिछली तारीख पर मामले में HC में सुनवाई टल गई थी


➡आगरा- पेट्रोल पंप पर युवक पर जानलेवा हमला, युवक का कार सवार से विवाद, हमला, मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया, निजी अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार , पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, शाहगंज थाना क्षेत्र सुभाष कॉलोनी का निवासी पीड़ित, थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप का मामला

आगरा - पत्नी की हत्या मामले में पुलिसकर्मी पति तलब, अवैध संबंधों के विरोध में की थी महिला की हत्या, पति, ससुरालियों पर कुल्हाड़ी से हत्या का था आरोप, मृतका के ससुर के खिलाफ आरोप पत्र हुआ प्रस्तुत, पति, सास, भाभी, ननद को अदालत ने किया तलब, पन्ना लाल ने खुद को विभाग में अविवाहित दर्शाया, शादीशुदा होने के बाद भी विभाग में अविवाहित दर्शाया, सिर धड़ से अलग कर 2023 में बेरहमी से की थी हत्या , मलिकपुर निवासी पन्ना लाल से हुई थी मृतका की शादी


➡मथुरा - दिल्ली-आगरा हाईवे पर लूट की वारदात, चांदी व्यापारी से 70 किलो चांदी लूटी, हथियार के बल पर हरिओम को लूटा, लूटी हुई चांदी की कीमत करीब 90 लाख, बोलेरो कार और बाइक से आए थे लुटेरे, नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने लूटा, व्यापारी संग कार में बेटा, ड्राइवर भी था, फरह थाना क्षेत्र हिंदुस्तान कॉलेज के पास लूट


➡गोरखपुर- गोरखनाथ मंदिर में CM ने की पूजा अर्चना, सीएम योगी ने की पूजा अर्चना और गौसेवा, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम, CM ने एक एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, पुलिस प्रसाशन के आलाधिकारी रहे मौजूद,. गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम


➡बस्ती- मानकों की अनदेखी कर रहे प्राइवेट अस्पताल, बेबी केयर सेंटर के नाम पर 10 बेड का अस्पताल, आनलाइन लाइसेंस के लिए आवेदन किया , बगैर CMO के अप्रूवल के चल रहा अस्पताल, 10 बेड के अस्पताल में ICU, NICU की व्यवस्था, संचालक आफताब आलम चला रहे अस्पताल, कॉन्ट्रैक पर मेडिकल कॉलेज में पोस्टेड आफताब., फायर NOC है, लेकिन नहीं दिखा इमरजेंसी एग्जिट, कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़गोडिया का मामला


➡बलिया- ABVP कार्यकर्ताओं का DM कार्यालय पर धरना, कार्यालय के सामने धरने पर बैठने का मामला, प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए धरने पर बैठे, पहले पुलिस के साथ की थी नोक-झोंक, फिर डीएम कार्यालय के सामने जमकर हूटिंग, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भी की गई नोक झोंक, कार्यकर्ता खुद डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे, देर रात से ही धरने पर बैठे हैं एबीवीपी कार्यकर्ता


➡मेरठ - मुख्यमंत्री की समीक्षा का बिजली अफसरों पर असर नही , कल सुबह से 33KV ब्रेकडाउन, कई इलाकों की बत्ती गुल रही, शकूरनगर, खत्ता रोड की बिजली कल सुबह 6 बजे से घंटों बंद रही, बिजली पानी की दिक्कत से आंख खुलते ही जूझ रहे है लोग, बिजली कटौती के चलते बिजली अफसरों को चूड़ियां भेंट की, शहर के CE मुनीश चोपड़ा, XEN विपिन सिंह चुप्पी साधे बैठे, कई घोटाले के आरोपी विपिन सिंह को 33KV की कमान है, PVVNL एमडी ईशा दुहन का बेहद खास अफसर हैं विपिन


➡मेरठ - मुख्यमंत्री की समीक्षा का बिजली अफसरों पर असर नही , कल सुबह से 33KV ब्रेकडाउन, कई इलाकों की बत्ती गुल रही, शकूरनगर, खत्ता रोड की बिजली कल सुबह 6 बजे से घंटों बंद रही, बिजली पानी की दिक्कत से आंख खुलते ही जूझ रहे है लोग, बिजली कटौती के चलते बिजली अफसरों को चूड़ियां भेंट की, शहर के CE मुनीश चोपड़ा, XEN विपिन सिंह चुप्पी साधे बैठे, कई घोटाले के आरोपी विपिन सिंह को 33KV की कमान है, PVVNL एमडी ईशा दुहन का बेहद खास अफसर हैं विपिन


➡उन्नाव- भ्रष्ट शैलेंद्र पटेल के रिश्तेदार हैं MO केबी सिंह , केबी सिंह ने वसूली के लिए अपने रिश्तेदार रखे, प्राइवेट व्यक्ति रात में ट्रक और डंपर रोकते हैं, एंटी करप्शन ने 20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट किया, कर्मचारी और 2 निजी व्यक्ति अरेस्ट किए गए थे, केबी सिंह पर DM ने कार्रवाई की संस्तुति की है, उन्नाव कलेक्ट्रेट में वसूली का नेटवर्क संचालित, गाड़ी रोकते हैं,ऑफिस बुलाकर वसूली की जाती है, खनन विभाग में शैलेंद्र पटेल के 2 दर्जन रिश्तेदार, कल एंटी करप्शन ने KB सिंह से पूछताछ की थी


➡मेरठ - मुख्यमंत्री के दौरे की आहट से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप, कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण की है संभावना, कई गौवंशों की मौत, बदहाली की हो सकती है जांच, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार पर हो सकता है एक्शन, नगर आयुक्त की अनदेखी से गौशाला में मरे गौवंश, टेंडर, प्रोजेक्ट्स से घिरे नगर आयुक्त गौशाला भूले, नगर स्वास्थ्य, अधिकारी जेल गए, कई पर केस दर्ज, मंडलीय समीक्षा की तैयारियां भी शुरू की गई हैं, 3 अगस्त को संभावित है मुख्यमंत्री योगी का दौरा, शहर के मेयर, नगर आयुक्त पर कब होगा एक्शन?


➡प्रयागराज- 50 हजार का इनामी गौतस्कर मो. जैद गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान गौतस्कर जैद ने किया खुलासा, तस्करी कर बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजता था, गौवंशों को कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर खरीदता था, लावारिस गौवंशों की भी तस्करी कर बाहर भेजता था, जैद गौतस्कर सरगना मोहम्मद मुज़फ्फर का भतीजा, मुजफ्फर कुख्यात गौ तस्कर, तस्करी गैंग चलाता है, हाल ही में उसे इलाहाबाद HC से ज़मानत मिली है


➡प्रतापगढ़- नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीगंज के देवर की गुंडई, किशोरी को अगवा कर गुर्गे से मंदिर में कराई शादी, तमंचे के बल पर किशोरी के माता-पिता से आशीर्वाद, संजय सरोज गुर्गों संग जबरन कार में ले गया था, मंदिर में जबरन शादी, फोटो खींचा, वीडियो बनाया, संजय सरोज दूल्हा मोहित, उसके पिता पर केस , संजय टेरर फंडिंग में पहले जेल भी जा चुका है, प्रतापगढ़ कोतवाली देहात इलाके का मामला, नीलम सरोज के देवर संजय सरोज की गुंडई


➡नोएडा - नोएडा, ग्रेनो में आज किसानों की महापंचायत, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत , प्रदर्शन देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन, सबोता अंडरपास के आस पास रहेगा डायवर्जन, हजारों किसान होंगे शामिल, किसान लेंगे बड़ा फ़ैसला, आबादी के पूर्ण निस्तारण का नहीं हुआ है समाधान, किसानों की कई समस्याओं को लेकर होगी महापंचायत


➡हाथरस - हाथरस के साइबर थाने में वसूली का खेल, थाने में रिश्वत, पैसे वसूली का खुला खेल , अधिकारियों का बड़ा खेल सिपाही सस्पेंड , साइबर थाना प्रभारी पर नहीं की कोई कार्रवाई, केस में 7-8 लोग उठाए, सिर्फ 1 को भेजा जेल, मोबाइल जब्त, क्लीन चिट के नाम पर मांगी रकम, इंस्पेक्टर ने अवैध वसूली के लिए सिपाही लगाया, पीड़ित की शिकायत पर सिपाही पवनेश सस्पेंड, सिपाही की पत्नी ने इंस्पेक्टर पर खड़े किए सवाल, साइबर प्रभारी विपिन चौधरी पर लेनदेन के आरोप, मामला अब DIG अलीगढ़ तक पहुंचा.


➡हापुड़ - भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, ल में छत का मलबा गिरने का मामला, जांच में दोषी पाए गए प्रिंसिपल, ABS, एसडीएम टीम ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, मरम्मत के 75 हजार खर्च करने का नहीं मिला रिकॉर्ड, स्कूल में हादसे के दौरान 2 बच्चे हुए थे घायल, प्रिंसिपल और ABSA पर लटकी कार्रवाई की तलवार


➡बागपत- बागपत में दो दोस्त बने दोस्त के हत्यारे, नशे में दोनों ने दोस्त की ही हत्या कर दी, ईंट से पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, नशे में झगड़ा होने पर वारदात को दिया अंजाम, श्मशान घाट के पास पड़ा मिला रविंद्र का शव, हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लौहड्डा गांव की वारदात


➡रूस - सुदूर पूर्वी तट पर सुनामी का कहर, सेवेरो-कुरिल्स्क शहर में आई बाढ़, रूस की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने दी जानकारी, सुनामी की चपेट में पोर्ट सिटी सेवेरो-कुरिल्स्क, करीब 2,000 की आबादी वाले शहर में बाढ़, सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, मौके पर राहत औऱ बचाव कार्य जारी, अब तक किसी के हताहत की पुष्टि नहीं.


➡अमेरिका- पैसिफिक महासागर में भीषण भूकंप, भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट, ट्रंप ने दी चेतावनी, हवाई में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया, अलास्का, अमेरिका के तट पर सुनामी वॉच जारी, जापान भी खतरे की जद में है, लाखों लोगों को अलर्ट रहने की सलाह, हवाई, अलास्का, जापान समेत प्रशांत क्षेत्र में अलर्ट.


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789