Good Daily News...


गुरुवार, 31 जुलाई 2025

कूट रचित पत्रावली के सहारे जमीन बेचने के आरोप को एसटीएफ लखनऊ व रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने पचास हजार रुपये के इनामीया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के निवासी राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय जिनके ऊपर कूट रचित पत्रावली के सहारे  जमीन बेचने के आरोप में  रुद्रपुर कोतवाली मे  पंजीकृत मु अ सं 70/2022 धारा 419,420,467,468,471 मे वाछित फरार अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व जगदीश पर उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा 50,000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था ।

 पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा व  क्षेत्राधिकारी  हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा वांछित व 50,000 हजार रुपए ईनामिया अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय निवासी एकौना थाना एकौना जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात्रि गोरखपुर के थाना गोरखनाथ क्षेत्रान्तर्गत हुमायूपुरा उत्तरी निकट दरोगा मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया!

गिरफ्तार करने वालो मे उप निरीक्षक अमित कुमारउ0नि0 विद्यासागर, एसटीएफ लखनऊ.हे0का0 अमित सिंह, आलोक पाण्डेय, स्वरुप, एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ सहित थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह हे0का0 भंवरपाल सिंह का0 मनोज सिंह का0 दिनेश चौहान.का0 पवन चौधरी.का0 अंकित राय, थाना रुद्रपुर थे!

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789