देवरिया, 24 जून 2025।
अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी (CCC) कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी http://backwardwelfareup.gov.in/ अथवा http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, देवरिया के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें