Good Daily News...


बुधवार, 25 जून 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..




           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          शुभप्रभातम् जी


     *आज दिनांक 👉*

     * 25 जून 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* आषाढ़ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 16:04 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा - 10:41 तक

*🌠पश्चात्-* आर्द्रा 

*💫करण-* चतुष्पाद - 05:31 तक

*💫पश्चात्-* नाग

*✨योग-* गण्ड - 06:00 तक

*✨पश्चात्-* वृद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 05:24

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:23 से 14:08

*🎑ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी अमावस्या 16:04 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्य आषाढ़ी हलहारिणी अमावस्या , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 10:41 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती , श्रीमती सुचेता कृपलानी जयन्ती , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस , श्री परवेज रुस्तम जामसजी स्मृति दिवस (वीर चक्र सम्मानित) , अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस व विश्व विटिलिगो दिवस (World Vitiligo Day)।_*

*_🔅कल गुरुवार को 👉 आषाढ़ सुदी प्रतिपदा 13:27 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , गुप्त नवरात्र प्रारम्भ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*माता शत्रुः पिता वैरी* 

      *येन बालो न पाठितः।* 

 *न शोभते सभामध्ये* 

      *हंसमध्ये बको यथा।।* 

 *अर्थात्👉* 

           _जो माता पिता अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हैं, ऐसे माँ बाप बच्चों के शत्रु के समान हैं। विद्वानों की सभा में अनपढ़ व्यक्ति कभी सम्मान नहीं पा सकता वह हंसों के बीच एक बगुले के सामान है।_


*25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1741 - ऑस्ट्रिया के मारिया थेरेसा को ब्रातिस्लावा में हंगरी के रानी रेजनेंट का ताज पहनाया गया।

1788 – वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1798 - अमेरिका ने एलियन अधिनियम पारित कर दिया, ताकि राष्ट्रपति को खतरनाक एलियंस को छोड़ दिया जा सके।

1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।

1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।

1940 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।

1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1947 – एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।

1950 – आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया ।


1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।

1961 – इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है, कुवैत ने विरोध जताया।

1975 – इंदिरा गांधी सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली ने देश में आपातकाल की घोषणा की।

1975 – मोज़ाम्बिक देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, आज ही के दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को 'काला दिवस' के रुप में मनाया जाता है।

1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।

1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1998 – माइक्रोसॉफ्ट ने ऑरेटिग सिस्टम विडोज 98 को आम लोगों के लिए पेश किया।

1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।

1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।

2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।

2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।

2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।

2015 - प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी (पीएमएवाई-यू) को लॉन्च किया गया।

2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।

2019 - अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने औपचारिक रूप से ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित करने के ठीक 125 वर्ष बाद स्विट्जरलैंड में नया मुख्यालय खोला।

2019 - वेयिल मरंगल(ट्रीज़ अंडर द सन) शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में 'उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि ’पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी।

2020 - कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए अटारी बाघा बोर्डर बंद करने से पाकिस्तान में फसे 748 भारतीयों में से 250 भारतीय वापिस लौटे।

2020 - वज्रपात से ( आकाशीय बिजली गिरने से ) बिहार में 92 और उत्तर प्रदेश में 28 लोगों की मोत हुई । वज्रपात से अब तक एक दिन में इतनी मौत कभी नहीं हुई।

2021 - डीआरडीओ ने स्वदेश में विकसित पिनाक रॉकेट के नये संस्करण व 122 मिमी कैलिबर रॉकेट के उन्नत संस्करण का ओडिसा के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया।

2021 - हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक अखबार द् ऐप्‍पल डेली का प्रकाशन बंद हो गया(24 को अन्तिम प्रकाशन हुआ)।

2021 - मेक्सिको में ड्रग माफियाओं के बीच हुई गोलीबारी में 18 लोग मारे गए।

2022 - अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक हिंसा रोधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

2022 - राष्ट्रीय महिला आयोग ने मानव तस्करी विरोधी जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया।

2023 - 24 वें राष्ट्रीय निरंतारा कलेमने महोत्सव की शुरुआत कुमार परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर (केपीएसी), मैसूरु से हुई।

2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया।

2023 - ग्रीक मतदाताओं ने काइरियाकोस मित्सोताकिस की न्यू डेमोक्रेसी पार्टी को भारी मतों से पुनः चुना।

2024 - MP में सरकार  मंत्रियों का टैक्स नहीं भरेगी, मोहन सरकार ने 52 साल बाद नियम बदला।

2024 - केन्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी , गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई।

2024 -  पेपर लीक में दोषी पाए गए तो उम्रकैद और एक करोड़ का जुर्माना , योगी सरकार ने अध्यादेश को मंजूरी दी।


*25 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1900 - लॉर्डमाउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।

1903 - चन्द्रशेखर पाण्डे - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

1908 - सुचेता कृपलानी - उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं।

1924 - मदन मोहन - बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।

1931 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।

1945 - गायिका प्लेबैक सिंगर शारदा का जन्म तमिलनाडु को हुआ।

1957 - गोपाल प्रसाद दुबे - सरायकेला छऊ नृत्य के पद्म श्री सम्मानित अग्रणी नर्तक।

1961 - सतीश शाह - भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।

1966 - एम० वी० वी० सत्यनारायण- लोकसभा के सदस्य बने (2019)।

1974 – बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म।

1975 - मनोज कुमार पांडेय - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1985 - काजल अग्रवाल -भारतीय अभिनेत्री।

1986 - सुधा सिंह भारत की अर्जुन पुरस्कार व पद्मश्री से सम्मानित एक खिलाड़ी। 


*25 जून को हुए निधन👉*


1950 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।

2009 - शिवचरण माथुर - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ।

2009 – म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन का निधन हुआ।

2019 - भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रनंद गिरि महाराज (87) अपने निवास राघव कुटीर में ब्रह्मलीन हो गए। 

2019 - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन।

2020 - वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करने वाले , वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) परवेज रुस्तम जामसजी का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन बी. गुडएनफ (100) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन घुड़सवार विल्हेम बुसिंग (102) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अभिनेता बिल कॉब्स (90) का निधन हुआ।


*25 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती।

🔅 श्रीमती सुचेता कृपलानी जयन्ती।

🔅 कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🔅 श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस।

🔅 श्री परवेज रुस्तम जामसजी स्मृति दिवस (वीर चक्र सम्मानित)।

🔅 अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस।

🔅 विश्व विटिलिगो दिवस (World Vitiligo Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789