➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता, BJP सरकार न्याय नहीं कर रही - अखिलेश, PDA के लोगों को न्याय नहीं मिल रहा- अखिलेश, वर्चस्ववादी लोग PDA को अपमानित कर रहे, इटावा की घटना की अखिलेश यादव ने निंदा की, सच्चे भक्त ही भागवत कथा नहीं सुना पा रहे- अखिलेश, वर्चस्ववादी लोग एकाधिकार बनाना चाहते हैं- अखिलेश, कथावाचन के लिए एकाधिकार कानून लाए सरकार, क्या वर्चस्ववादी दक्षिणा नहीं स्वीकार करेंगे- अखिलेश, अभी तक घर,मंदिर ही धुलवाते थे - अखिलेश यादव, अब सरेआम मुंडन भी करवाया जा रहा - अखिलेश, BJP जाए तो हम लोगों को चैन आए - अखिलेश, इस सरकार को ढाई हजार लोग चला रहे- अखिलेश
➡लखनऊ - जल निगम कर्मियों-पेंशनरों का धरना प्रदर्शन , 6 माह से वेतन-पेंशन न मिलने से है नाराज़, 18 कर्मचारी-पेंशनर प्रधान कार्यालय पर धरने पर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में 2 घंटे काम ठप, 7वां वेतनमान, महंगाई भत्ता, बोनस को लेकर प्रदर्शन, अनुकंपा नियुक्ति, बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन , 4 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान, कर्मचारी संघटन ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया
➡लखनऊ में बाप-बेटे ने बेच दी सरकारी जमीन, सहकारी गृह निर्माण समिति के पूर्व सचिव पर केस, पूर्व सचिव और बेटे पर पुलिस ने केस लिखा, फर्जी रजिस्ट्री के 36 साल पुराने केस में FIR, वजीरगंज के शाह आलम का रणजीत सिंह पर आरोप, गोमती नगर के खरगापुर में जमीन खरीद में फर्जीवाड़ा
➡आगरा- आगरा जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का मामला, बैठक में BJP नेता श्याम भदौरिया ने उठाए सवाल, शराबियों का अड्डा ना बने जिला पंचायत परिसर, शाम 5 से बजे नशेड़ियों का अड्डा बनने की बात, विकास कार्यों की फाइलों को लेकर भी उठाए सवाल, अधिकतर फाइलें किसी के घर रखी जा रहीं- श्याम, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं श्याम भदौरिया, आगरा के जिला पंचायत बैठक सभागार का मामला
➡अयोध्या- रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे सतीश महाना, निष्कासित सपा MLA पर बोले विधानसभा अध्यक्ष , जब विधायक राजनीतिक दल से निष्कासित होते हैं, उनको असंबद्ध रूप से मान्यता मिलती है- महाना, अभी कल उन्होंने निष्कासित किया है- सतीश महाना, इसकी आधिकारिक सूचना मेरे पास नहीं है- महाना, उनको अलग से मान्यता देने का आवेदन भी नहीं आया, आवेदन आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी-महाना
➡प्रयागराज - प्रयागराज में दुल्हन भतीजे के साथ हुई फरार, कप्तान निषाद की शादी सितारा देवी से हुई , सुहागरात में पत्नी का संबंध बनाने से इनकार, चाकू दिखाकर कहा, करीब आए तो मार दूंगी चाकू, या तो पति को या खुद को कर लेगी घायल, पूछताछ में बताया भतीजे अमन से है प्रेम संबंध, पति को हनीमून पर केदारनाथ जाने की बात कही, लेकिन पति सोनम, राजा का मामले देख डर गया, हनीमून पर ना जाने से उसकी जान तो बच गई, लेकिन पत्नी सितारा देवी रिश्ते के भतीजे संग फरार, पुलिस भी अब पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी.
➡इटावा- कथावाचक के बाल काटने, अपमान का मामला, आरोपियों के परिजन एसएसपी से मिले, SSP के सामने अपना पक्ष रखने आए हैं- परिजन, परिजनों ने कथावाचक पर लगाए गंभीर आरोप, महिला परिजन ने बदतमीजी का लगाया आरोप, एसएसपी ने मामले की जांच के लिए समय मांगा, थाना बकेवर क्षेत्र के दादपुर गांव का मामला.
➡नैनीताल-25 जून को 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कई कार्यक्रम में जाएंगे, कुमाऊं विश्वविद्यालय और शेरवुड कॉलेज जाएंगे, IG लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग दी, उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
➡प्रयागराज -आबकारी विभाग की महिला सिपाही के पति ने लगाया आरोप, विभाग में ही कार्यरत एक बड़े अफसर पर लगाया आरोप, एक बड़े अफसर पर पत्नी को वश में करने का लगाया आरोप, पद, पैसे का लालच देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए-पति, डीएम ने पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेकर जांच के दिए आदेश, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को डीएम ने सौंपी मामले की जांच, पत्नी की तैनाती से 500 किलोमीटर दूर किए जाने की मांग की, जांच शुरू,अधिकारी को लखनऊ कार्यालय बैठने का आदेश दिया, आबकारी विभाग मुख्यालय के गेट पर आत्मदाह की धमकी दी
➡रायबरेली-एकता विहार कॉलोनी के रहने वाले लोग परेशान, गंदगी और जलभराव से लोग हो रहे हैं परेशान, कूड़े के ढेर लगे होने से बीमारियों का बढ़ा खतरा, लोगों ने नाराजगी व्यक्त कर किया विरोध प्रदर्शन
➡सोनभद्र-देश में पहली बार ‘नव्या’ योजना का शुभारंभ, मंत्री जयंत चौधरी,सावित्री ठाकुर ने किया शुभारंभ, किशोरियों को आत्मविश्वास, कौशल देने पर जोर, 16 से 18 वर्ष की लड़कियों को मिलेगा प्रशिक्षण
➡चन्दौली-बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित, पैत्रिक भूमि को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने के लिए परेशान, SDM कोर्ट से आदेश होने के बाद जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई, अमरदेव ने एक सप्ताह बाद कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की दी चेतावनी, लेखपाल,राजस्व निरीक्षक पर कब्जा दिलाने के लिए घूस का आरोप, चन्दौली के बबुरी थाना क्षेत्र के दूंदे गांव का निवासी है पीड़ित अमरदेव
➡बागपत - एसपी ऑफिस पहुंचे बुजुर्ग ने लगाई गुहार, कप्तान साहब मैं अभी जिंदा हूं- बुजुर्ग, बेटों ने थाने में दर्ज कराया फर्जी मुकदमा, जमीन के लिए बेटे, भतीजे पीटते हैं- बुजर्ग, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र मलकपुर का मामला
➡दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का बयान, कांवड़ यात्रा समितियों की मदद करेंगे, रजिस्टर्ड समितियों को सीधा फायदा मिलेगा, 50 हजार से 10 लाख की मदद मिलेगी, समितियों के खाते में सीधा पैसा भेजेंगे, 3 माह में पूरा पेमेंट क्लीयर किया जाएगा
➡लखनऊ-इटावा के पीड़ित कथावाचकों का सम्मान, सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने सम्मान किया, 21-21 हजार की धनराशि कथावाचकों को दी, पार्टी की तरफ से 51-51 हजार की मदद देंगे, पार्टी ऑफिस में मौजूद नेताओं ने भी मदद की
➡कानपुर-रईसजादे द्वारा श्रमिक पर जगुआर कार चढ़ाने का मामला, अन्नपूर्णा उद्योग के नाम से रजिस्टर्ड है जगुआर कार, पनकी साइट नंबर-2 इंडस्ट्रियल एरिया के पते पर रजिस्टर्ड है, रईसजादे ने सड़क किनारे सो रहे श्रमिक पर चढ़ा दी थी कार, हादसे के बाद मौके पर जगुआर कार छोड़ भाग गया था रईसजादा, बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के किदवई नगर त्रिवेणी मार्केट की घटना
➡मेरठ-युवती के परिजन व्यक्ति से कराना चाह रहे शादी, शादी से इंकार पर युवती की हत्या का प्रयास, पिता, भाई,ताऊ ने मिलकर हत्या का प्रयास किया, घर से भागकर युवती ने बचाई अपनी जान, युवती ने SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई, इंचौली थाना क्षेत्र के देदुआ गांव का मामला
➡कौशांबी-मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से की शादी, शीबा खान ने कोमल बनकर रोहित से की शादी , मुस्लिम से हिन्दू बनकर मंदिर में की शादी, सिराथू तहसील में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया बयान, कौशाम्बी के सैनी कोतवाली इलाके का मामला
------------------------------------------------------------------------







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें