ब्रेकिंग
लखनऊ।
24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर होगी परीक्षा
दो पालियों में होगी परीक्षा
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी
यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 54,37,233 परीक्षार्थी होंगे शामिल
हाईस्कूल में 27,32,216 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 27,05,017 छात्र छात्राएं होंगे शामिल
प्रयागराज के अलावा बाकी सभी ज़िलों में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत
प्रयागराज में 24 फरवरी की परीक्षा 9 मार्च को होगी आयोजित
पहले दिन हाईस्कूल की पहली पाली में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा
दूसरी पाली में हेल्थ केयर विषय की परीक्षा
इंटरमीडिएट की पहली पाली में सैन्य विज्ञान की परीक्षा
दूसरी पाली में हिंदी और सामान हिंदी की परीक्षा
इस बार सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कराई जाएगी परीक्षा
पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतेज़ाम
सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से होगी लाइव मॉनिटरिंग
संवेदनशील जिलों पर रखी जाएगी विशेष नजर
17 संवेदनशील जिलों में एसटीएफ और एलआईयू की निगरानी में होगी परीक्षा
सोशल मीडिया पर भी होगी सख्ती, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
परीक्षा केंद्रों पर कोडिंग सिस्टम होगा लागू
किसी भी आपात स्थिति में केंद्रों पर अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की होगी व्यवस्था
नकल माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें