Good Daily News...


सोमवार, 6 जनवरी 2025

शव नहीं इंसानियत की बेकद्री,झांसी में मृतक के पैरों में बांधा कपड़ा,घसीटा जमीन पर

 


झांसी।अक्‍सर हम यह सुनते है एक तस्‍वीर हजार शब्‍दों के बराबर होती है,लेकिन कुछ तस्‍वीरों का असर बहुत विस्‍तार लिए होता है,जहां पर शब्‍द चुकने लगते हैं और उस तस्‍वीर को शब्‍दों में बांधना नामुमकिन सा लगने लगता है।उत्तर प्रदेश के झांसी में एक शव को घसीटे जाने की की तस्‍वीर आपको स्‍तब्‍ध कर देगी।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को देखने के बाद आप खुद से सवाल करेंगे कि कोई भला ऐसा कैसे कर सकता है।यह वीडियो विचलित करता है और कुछ चुनिंदा लोगों के हृदय में आखिरी सांसें गिन रही संवेदनशीलता को झंझोड़ने के लिए कहता है।


*यह पहला वीडियो नहीं* 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो झांसी मेडिकल कॉलेज के उसी पोस्टमार्टम हाउस का है,जिसका पिछले दिनों एक और वीडियो वायरल हुआ था।वायरल वीडियो में देखा गया था कि एंबुलेंस संचालक किस प्रकार शव को जमीन पटक रहा है।एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल होना कई सवाल खड़े कर रहा है कि पोस्टमार्टम हाउस में किस तरह शवों के साथ बेकद्री की जाती है।


*पुलिस कर रही है जांच*


सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो प्रकाश में आया है,जिसमें दो व्यक्ति एक डेड बॉडी को खींचते हुए नजर आ रहे हैं।यह वीडियो कब का है और कहां का है इसकी जांच की जा रही है।जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सीओ ने कहा कि वीडियो में नजर आने वाले शख्स के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज कराया गया था,जिसकी शिकायत सीएमओ झांसी ने की थी। उस वीडियो में दिखाया गया था कि लाश को किस प्रकार गाड़ी से पटक कर उसकी बेकद्री की जा रही है।वायरल हो रहे वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया और छानबीन शुरू कर दी है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789