Good Daily News...


सोमवार, 6 जनवरी 2025

बिछड़े बच्चे से पापा का नंबर पूछा तो मोबाइल में डायल किया +4..




*दरोगा समझ गए पूरा माजरा, 8 साल के बच्चे को परिवार से मिलाया


आगरा ।


होटल अमर विलास के पास से आठ साल का बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया। वो रोते हुए दरोगा को मिला। दरोगा उसकी भाषा नहीं समझ पाए।  उसे मोबाइल दिया, तो उसने  +4 डायल किया। दरोगा समझ गए ये बच्चा किसी विदेशी मेहमान का है, जिसके बाद सर्च करते हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलाया। 

     अमेरिका के कैलिफोर्निया से ताजमहल देखने आए पर्यटक नीरज कुमार का परिवार होटल अमर विलास में ठहरा था। पर्यटक परिवार का आठ वर्षीय बच्चा अर्जुन होटल से बाहर आकर बिछड़ गया। वो रोता हुआ अमर विलास बैरियर के प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार को मिला। वो हिंदी में बात नहीं कर पा रहा था और ना हीं परिजनों का मोबाइल नंबर बता पा रहा था। बच्चा घबराया हुआ था। उसको मोबाइल में अपने मम्मी या पापा का फोन नंबर डायल करने के लिए कहा गया तो उसने +4 डायल किया और आगे का नंबर नहीं बता पा रहा था, जिससे यह पता चल सका कि यह बच्चा अमेरिका से है। 

       उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा विदेशी बच्चे के बिछड़ने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा द्वारा सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट से प्रसारण कराया गया। क्विक रिस्पांस टीम के जवानों को भी खोज में लगाया गया। जिसके बाद 10 से 15 मिनट के अंदर बच्चे के परिजनों को खोज कर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया। बिछड़े हुए बच्चे के मिल जाने पर परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। 

          पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी मुख्तयार खान, आरक्षी वासुदेव सिंह आरक्षी पंकज कुमार,महिला आरक्षी मीनू यादव महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है!

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789