Good Daily News...


सोमवार, 6 जनवरी 2025

मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों हेतु गठित कमेटी के सदस्यो के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारम्भ

 

 

देवरिया ।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली,उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के निर्देशानुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वाधान में जनपद न्यायालय परिसर में स्थित वीडियो कान्फ्रेसिंग भवन में मॉ सरस्वती के प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्वलन के साथ विधिक सेवा ईकाई मनोन्याय (एल0एम0यू0एम0) के सदस्यो के 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह द्वारा शुभारम्भ किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा कार्यक्रम में  विधिक सेवा ईकाई मनोन्याय (एल0एम0यू0एम0) स्कीम के अन्तर्गत गठित कमेटी में विभिन्न सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं के रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रथम दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें सम्बन्धित को मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक तथा उनके लाभ दिलाने हेतु प्रेरित किया गया।    

         सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, 2024, संरचना का संक्षिप्त अवलोकन एवं प्रमुख विशेषताए के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सचिव के द्वारा लघु चलचित्र के द्वारा नालसा की थीम“ नालसा है साथ तुम्हारे सॉन्ग प्रचालित कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को अभिभूत किया गया। 

       बाल संरक्षण अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, जय प्रकाश तिवारी द्वारा बताया गया कि मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के संदर्भ में कानूनी और नीतिगत ढाँचे, विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन 2008, विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 के बारें में विस्तार से बताया गया। जिला मेडिकल कॉलेज, देवरिया के चिकित्सक/प्रवक्ता डा0 अम्बू पाण्डेय द्वारा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के अधिकार और हकदारियां, कानूनी सेवा संस्थानों और प्रदाताओं द्वारा कानूनी हस्तक्षेप की आवश्यकता के बारें में विस्तार से बताया गया। एम0आर0 हेतु विशेष प्रशिक्षक  सत्य प्रकाश सिंह व श्री रामप्रसाद पाठक द्वारा भिखारी गृह, महिला संरक्षण गृह, बाल देखभाल संस्थानों व सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने में कानूनी सहायता और अन्य संस्थानों में कानूनी सेवाएं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मनोपरामर्शदाता जिला चिकित्सालय देवरिया श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा बताया गया कि मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों को कानूनी सेवाओं का प्रावधान, मानसिक स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में कानूनी सेवाएँ, पुलिस स्टेशनों पर कानूनी सेवाएं, विशेष अदालतों सहित न्यायालयों में कानूनी सेवाएं, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशनों आदि पर कानूनी सेवाएं के बारे में विस्तार से बताया गया। 

       इस अवसर पर  बाल संरक्षण अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई  जय प्रकाश तिवारी, जिला मेडिकल कॉलेज, देवरिया के चिकित्सक/प्रवक्ता डा0 अम्बू पाण्डेय, डिप्टी चीफ, एल0ए0डी0सी0, ओम प्रकाश तिवारी, विशेष प्रशिक्षक सत्य प्रकाश सिंह व  रामप्रसाद पाठक व मनोपरामर्शदाता जिला चिकित्सालय देवरिया के  वर्षा सिंह, सम्मानित पैनल अधिवक्तागण, तथा पराविधिक स्वयं सेवकगण, आदि उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789