इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में साल 2025 की शुरुआत में बड़ा मोड़ आता दिख रहा है।
फिलिस्तीनी आतंकी समूह कैदी एक्सचेंज डील के पहले चरण में 34 इजरायली बंधकों को रिहा करने को तैयार है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कुछ और जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि शुरुआती अदला-बदली में 34 बंधकों को छोड़ा जाएगा जिनमें गाजा में रखी गईं महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार बंदी शामिल हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें