Good Daily News...


शुक्रवार, 22 नवंबर 2024

तहसील विधिक सेवा समिति की क्रियाशीलता और राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदारों के साथ समन्वय बैठक आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश


 


देवरिया, (सू0वि0) 22 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदारों के साथ जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

       बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव श्री मनोज कुमार तिवारी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने न्यायालय में लंबित राजस्व मामलों की पहचान करें ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर 2024, शनिवार को किया जाएगा, जिसमें धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस संबंधित मामलों के साथ-साथ राजस्व और सिविल वादों तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

         सचिव ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने तहसील विधिक सेवा समिति कार्यालयों को क्रियाशील करें ताकि आम जनमानस को विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ दिया जा सके।

        इस बैठक में तहसीलदार सलेमपुर, भाटपार रानी, नायब तहसीलदार रुद्रपुर, बरहज, भाटपार रानी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789