प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पूरी करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत नाइजीरिया से की थी. इसके बाद वो जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंचे थे और फिर वहां से गुयाना की यात्रा की थी।
नाइजीरिया और गुयाना में पीएम मोदी को भरपूर सम्मान मिला. इन दोनों देशों ने प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च सम्मान ने नवाजा. 17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया की यात्रा की थी. वहीं, करीब 50 साल बाद भारत के किसी पीएम ने पहली बार गुयाना का दौरा किया था. गुयाना में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें