उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी के मदनपुर डबास इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के भाग्य विहार निवासी राम चंदर (30) और राज कुमार (30) के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के शवों को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें