ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*द्वादशी का श्राद्ध*
*📝आज दिनांक 👉*
* 29 सितम्बर 2024*
*रविवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी - 16:50 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* मघा - पूर्णरात्रि
*💫करण-* तैतिल - 16:50 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* साध्य - 24:26 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:08
*🌙चन्द्रोदय-* 27:55
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 16:39 से 18:08 तक
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन बदी द्वादशी 16:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों - यति - वैष्णवों - संन्यासियों का श्राद्ध , मघा श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , गजच्छायायोग 16:48 से , मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में 24:00 पर , यमघण्ट योग सूर्योदय से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री भाऊसाहेब महाराज अयाचित पुण्यतिथि - (नागपूर) , पम्पकिन ( कद्दू ) दिवस , अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस , विश्व हृदय दिवस , विश्व समुद्री दिवस 2024 व सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉आश्विन बदी त्रयोदशी 19:09 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , सोम प्रदोष व्रत , युगादि , मास शिवरात्रि व्रत , गजच्छायायोग 06:19 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:07 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:19 तक , मुक्तावलि व्रत (जैन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*मानं हित्वा प्रियो भवति*
*क्रोधं हित्वा न शोचति ।*
*कामं हित्वार्थवान् भवति*
*लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।_
🌹
*29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 - अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 - मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम 'वे ब्लैकपूल' इंग्लैंड में शुरू हुई।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 - टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
1927 - अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल 'डेथ स्क्वॉयड' ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।
1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।
1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 - सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009 - अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
2019 - भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप जीती।
2019 - पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।
2020 - श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2020 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।
2021 - 'भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच नौसेना से नौसेना की बातचीत के संचालन के लिये विचारार्थ विषयों' पर हस्ताक्षर किए।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।
2022 - भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिला।
2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ की घोषणा की। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - अमरीकी न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ आने के कारण आपातकाल घोषित किया।
2023 - जिम्बाब्वे के मैशोनलैंड पश्चिम के चेगुटू में एक खदान के ढहने से 9 लोगों की मौत हुई।
2023 - सोमालिया में आत्मघाती बम हमले में लगभग 7 लोगों की हुईं।
2023 - पश्चिमी नाइजर में इस्लामी चरमपंथियों के हमले में 12 सैन्यकर्मियों की मौत व सात लोग घायल हुए।
2023 - डॉ. दिनेश दास ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट से लगभग 52 लोगों की मौत व करीब 50 अन्य घायल हुए।
2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।
*29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1725 - राबर्ट क्लाइव - भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्होंने परमाणु रिएक्टर बनाया था।
1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।
1930 - सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार।
1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ।
1943 - मोहम्मद ख़ातमी - ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति ।
1947 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1998 - बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी वेरा लाप्को का जन्म हुआ।
1999 - दक्षिण कोरियाई गायक चोई ये-ना का जन्म हुआ।
2000 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जेडन मैकडैनियल्स का जन्म हुआ।
*29 सितंबर को हुए निधन👉*
1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।
1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
1942 - मातंगिनी हज़ारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1944 - गोपाल सेन - पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
2004 - बालमणि अम्मा - मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
2017 - टॉम अल्टर - विदेशी माता-पिता की संतान औरछ भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
2020 - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला (91) का निधन।
2020 - मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर (97) का चेन्नई में निधन।
2021 - बंगलादेश में रोहिंग्या समुदाय के प्रमुख नेता मोहिबुल्लाह की देर रात गोली मारकर हत्या की गयी।
2023 - कनाडाई शिक्षक और राजनीतिज्ञ रॉय बौद्रेउ (76) का निधन हुआ।
2023 - पेरू के व्यवसायी और राजनेता, सांसद हर्नान्डो गुएरा गार्सिया (60) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी राजनीतिज्ञा डायने एमिल फीनस्टीन (90) का निधन हुआ।
2023 - ऑस्ट्रेलियाई राजनेता, क्वींसलैंड विधायक नेविल हार्पर (97) का निधन हुआ।
2023 - मिस्र के समाजशास्त्री साद एडिन इब्राहिम (84) का निधन हुआ।
*29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री भाऊसाहेब महाराज अयाचित पुण्यतिथि - (नागपूर)।
🔅 गुरु श्री अमरदास जी ज्योति - ज्योत (प्राचीनमतानुसार )।
🔅 पम्पकिन ( कद्दू ) दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस।
🔅 विश्व हृदय दिवस।
🔅 विश्व समुद्री दिवस 2024।
🔅 सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें