Good Daily News...


गुरुवार, 5 सितंबर 2024

इतिहास की 05 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


🙏सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏


     *आज दिनांक 👉*

     * 05 सितम्बर 2024*

             *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 12:23 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 06:14 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* कौलव - 12:23 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* शुभ - 21:07 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 06:01

*🌄सूर्यास्त-* 18:37

*🌙चन्द्रोदय-* 07:45

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:54 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 13:53 से 15:28

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉भाद्रपद सुदी द्वितीया 12:23 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , भाद्रपद सिंहार्क हस्त नक्षत्र युता तृतीया में सामवेदियों का उपाकर्म , तैलाधर तप (जैन) , रबि - उल्लावल मासारंभ (मुस्लिम) , राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती) , बाबा रामदेवरा / रामापीर जयन्ती , बाबा रामदेवरा / रामापीर मेला प्रारम्भ (09 दिन , जैसलमेर , भाद्रपद शुक्ल द्वितीया ) , गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार ) , श्री चांगदेव राऊळ जयंती (पैठण) , श्री शांतिसागर महाराज जी समाधि /पुण्यतिथि - कुंथलगिरी (बीड) , श्री  चक्रधरस्वामी जयंती , मेला श्री गोसाईंआणा (कुराली , पं.) , श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस , मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस , सर रतनजी जमशेदजी टाटा स्मृति दिवस , वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित) , गौरी लंकेश दिवस (कनाडा) व अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity )।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी तृतीया 15:03 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत ) , मन्वादि तृतीया।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*एतां विभूतिं  योगं च*

      *मम यो वेत्ति तत्त्वतः ।*

*सोऽविकम्पेन योगेन*

      *युज्यते नात्र संशयः ॥*

*_श्रीमद्भगवद्गीता 10.7_*

*भावार्थ👉*

       _जो पुरुष मेरी इस परमैश्वर्यरूप विभूति को और योगशक्ति को तत्त्व  रूप से जानता है , वह निश्चल भक्तियोग से युक्त हो जाता है- इसमें कुछ भी संशय नहीं है ।_


*5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।

1750 -  पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या "संदिग्ध" माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।

1774 -  फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1798 - फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।

1836 - सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1839 - चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।

1914 - ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।

1944 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।

1972 - म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

1975 - पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1987 - अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।

1991 - नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।

1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।

2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।

2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।

2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।

2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।

2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के विकास के लिए एक अरब डॉलर की ऋण देने की घोषणा की।

2019 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में 46 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्रदान किये।

2020 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 47 विजेताओं को वर्चुअल तरीके से आयोजित अब तक के प्रथम समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। 

2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर 03 सितम्बर  को बांग्लादेश से त्रिपुरा के लिए कंसाइनमेंट लेकर जहाज रवाना हुआ था , जो आज 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंचा। 

2021 - तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन हुआ , भारत 19 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा।

2022 - ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी गई।

2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूस के दूतावास के बाहर हुए एक धमाके में 20 लोगों की मौत हुई।

2022 - कनाडा में गुटीय संघर्ष की 13 जगहों पर चाकूबाजी की घटना में 10 की मौत हुई व 15 घायल हुए।

2022 - जम्मू कश्मीर में दो कार नदी में गिरीं 6 लोगों की मौत हुई।

2023 - 18वें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, "भारत में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट" पर एक दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

2023 - तीन दिवसीय G20 इंटरफेथ शिखर सम्मेलन पुणे में शुरू हुआ।

2023 - तीन दिवसीय, 43वां दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघj (आसियान) शिखर सम्मेलन जकार्ता, इंडोनेशिया में शुरू हुआ।


*5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1872 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।

1888 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन -भारत के दूसरे राष्ट्रपति ।

1905 - वाचस्पति पाठक - प्रसिद्ध उपन्यासकार।

1910 - फ़िरोज़ पलिया, भारतीय क्रिकेटर ।

1933 - लक्ष्मीनारायण रामदास - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय।

1938 - अमृत तिवारी - भारतीय दंत चिकित्सक थीं।

1958 - के. के. अग्रवाल - भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।

1986 - प्रज्ञान ओझा - भारतीय क्रिकेटर हैं।

1993 - अजीत सिंह यादव - भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।


*5 सितंबर को हुए निधन👉*


1918 - सर रतनजी जमशेदजी टाटा - प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति थे जिन्हें 'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार महान लोगों में से एक माना जाता है। 

1986: हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली नीरजा भनोट (अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका )कराची में मौत हो गई थी ।

1986 - गणपति थानिकिमोनी - जिसे अक्सर थनिकामोनी कहा जाता है, एक भारतीय राजवंशविज्ञानी थे।

1986 - अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।

1988 - रामचंद्र धोंडीबा भंडारे - बिहार के पूर्व राज्यपाल।

1991 - शरद जोशी, भारतीय, व्यंग्य रचनाकार ।

1995 - सलिल चौधरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।

1997 - मदर टेरेसा, का निधन।

2005 - मेजर धनसिंह थापा - परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक । 

2015 - आदेश श्रीवास्तव संगीतकार और भारतीय संगीत के गायक थे।

2017 - गौरी लंकेश, एक वामपंथी पत्रकार, जिसने एक पत्रिका "गौरी लंकेश पत्रिका" निकाली थी।

2019 - उपन्यासकार किरण नागरकर का मुंबई में निधन।

2020 - मशहूर फिल्‍म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्‍शी का 82 की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।

2021 - पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव केशव देसीराजू का निधन।

2023 - अर्मेनियाई जिमनास्‍ट अल्बर्ट अज़र्यन (94) का निधन हुआ।


*5 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती)।

🔅 बाबा रामदेवरा / रामापीर जयन्ती।

🔅 बाबा रामदेवरा / रामापीर मेला प्रारम्भ (09 दिन , जैसलमेर , भाद्रपद शुक्ल द्वितीया )।

🔅 गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार )।

🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

🔅 श्री चांगदेव राऊळ जयंती (पैठण)।

🔅 श्री शांतिसागर महाराज जी समाधि /पुण्यतिथि - कुंथलगिरी (बीड)।

🔅 श्री  चक्रधरस्वामी जयंती।

🔅 मेला श्री गोसाईंआणा (कुराली , पं.)।

🔅 श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस।

🔅 मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस।

🔅 सर रतनजी जमशेदजी टाटा स्मृति दिवस।

🔅 वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित)।

🔅 गौरी लंकेश दिवस (कनाडा)।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789