Good Daily News...


मंगलवार, 3 सितंबर 2024

इतिहास की 03 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 03 सितम्बर 2024*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 07:27 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी 27:11 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी

*💫करण-* नाग - 07:27 तक

*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना 

*✨योग-* सिद्ध - 19:04 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 06:00

*🌄सूर्यास्त-* 18:39

*🌙चन्द्रोदय-* 06:00

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:54 से 12:45

*🤖राहुकाल-* 15:29 से 17:04

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी अमावस्या 07:27 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दानादि की देवकार्य भौमवती अमावस्या , स्नानदानादि 07:26 तक , अमावस्या तिथि वृद्धि , मातृ / सती मावस , लोहार्गल स्नान / यात्रा , श्री शक्ति पूजा , मंगलागौरी पूजन , बुध मघा नक्षत्र सिंह राशि में 11:22 पर ,  शहादत - ए - इमाम हसन (मुस्लिम) , पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती , श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , गगनचुंबी दिवस / स्काईस्क्रैपर डे / Skyscraper Day ( विलियम कैन एयन के जन्मदिन के उपलक्ष में ) व सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) स्थापना दिवस (41वां)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 09:49 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ।_*


*🎯आज की वाणी👉*



*यो न हृष्यति न द्वेष्टि*

     *न शोचति न काङ्‍क्षति।*

*शुभाशुभपरित्यागी*

     *भक्तिमान्यः स मे प्रियः॥*

*श्रीमद्भगवद्गीता 12.17*

*भावार्थ👉

      जो न कभी हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है तथा जो शुभ और अशुभ सम्पूर्ण कर्मों का त्यागी है- वह भक्तियुक्त पुरुष मुझको प्रिय है ।


*3 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।

1783 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हुआ।

1791 – फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1812 – डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।

1833 – बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क सन' का प्रकाशन शुरू किया।

1921 – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे की हैडली रिचर्डसन से शादी हुई।

1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।

1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।

1971 - कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

1984 - हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।

1997 – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने 143 रन की पारी खेली। यह मैच ड्रा रहा था।

1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।

1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।

2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2004 – तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।

2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।

2006 - भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।

2007 - बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।

2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी (2 सितंबर को लापता हुआ था इनका हैलीकॉप्टर इसलिए 2 सितंबर का भी वर्णन है)।

2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

2019 - अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बनी।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका - भारत 2020 शिखर सम्मेलन में विशेष संबोधन दिया।

2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए । 

2020 - रूसी फेडरेशन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के ज़रिये ब्रिक्स देशों ( ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका ) के संस्कृति मंत्रियों की पाँचवीं बैठक आयोजित की गई।

2020 - अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए G20 के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।

2021 - भारत और अमेरिका ने मानव रहित विमानों के सम्बंध में परियोजना-समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2021 - जापान में योशीहिदे सुगा ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

2021 - अमरीका में समुद्री तूफान इडा ने काफी तबाही मचाई व पूर्वोत्‍तर के चार प्रांतों में तूफान के कारण 44 लोगों की मौत हुई।

2022 - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।

2022 - इसरो ने मंगल और शुक्र पर उपग्रह भेजने के लिए इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेलेरेटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2023 - डच विश्व चैंपियन मैक्स वर्स्टैपेन ने मोंज़ा में इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स में सीज़न की लगातार 10वीं F1 जीत दर्ज की।

2023 - दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पोत आईएनएस दिल्ली श्रीलंका से रवाना हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी और अंतिम शेरपा बैठक रविवार को हरियाणा के मेवात में शुरू हुई।


*3 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1617 - रोशन आरा बेगम - मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।

1905 - कमलापति त्रिपाठी - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1906 – दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

1923 – देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।

1926 - उत्तम कुमार - भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1940 - प्यारेलाल - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।

1957 - जग्गी वासुदेव - विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी हैं।

1971 - किरण देसाई भारतीय मूल की अंग्रेजी उपन्यासकार।

1974 - राहुल साघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1976 - विवेक ओबेराय- भारतीय अभिनेता।

1992 - साक्षी मलिक - भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।


*3 सितंबर को हुए निधन👉*


1634 - सर एडवर्ड कोक - एक अंग्रेजी बैरिस्टर , जज और राजनेता थे जिन्हें सबसे बड़ा न्यायविद् माना जाता है।

1991 - फ्रैंक रसेल कैप्रा एक इतालवी-अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक थे।

1992 - नीदरलैंड के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जोहन्नेस वैन कापेल (108) का निधन हुआ।

2006 - जर्मन अभिनेत्री एनेमेरी वेंडल का 91 वर्ष की आयु में निधन।

2012 - दक्षिण कोरियाई धार्मिक नेता (यूनिफिकेशन चर्च) का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2015 - नेपाली बुनकर और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति चन्द्रबहादुर डाँगी (75) का निधन हुआ।

2017 - अमेरिकी संगीतकार वाल्टर बेकर (67) का निधन हुआ।

2019 - जर्मन फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र और निर्देशक पीटर लिंडबर्ग का 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2021 - दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट ऑलराउंडर जॉन वॉटकिंस (98) का निधन हुआ।

2023 - रग्बी लीग प्लेयर दोहरे कोड वाले वेल्स और लायंस के दिग्गज डेविड वाटकिंस (81) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय क्रिकेट अंपायर पिल्लू रिपोर्टर (84) का निधन हुआ।

2023 - जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक (49) का निधन हुआ।


*3 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 शहादत - ए - इमाम हसन (मुस्लिम)।

🔅 पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती।

🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।

🔅 गगनचुंबी दिवस / स्काईस्क्रैपर डे / Skyscraper Day ( विलियम कैन एयन के जन्मदिन के उपलक्ष में )।

🔅 सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) स्थापना दिवस (41वां)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सियासी घमासान, सपा सांसद का तीखा पलटवार

  -बोले रमाशंकर विद्यार्थी राजभर- “मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं ओमप्रकाश राजभर” देवरिया। उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बयानबाजी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789