➡लखनऊ - लखनऊ के नामचीन होटलों की भट्टियां बंद होंगी, टुंडे कबाब,बारबेक्यू नेशन समेत 8000 भट्टियां बंद होंगी, कोयले से जलने वाले तंदूरों को कराया जाएगा बंद, कोयला तंदूर की जगह गैस के चूल्हे लगाने के निर्देश, शहर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लिया गया फैसला, नगर निगम ने NGO 'टेरी' के साथ सर्वेक्षण शुरू किया, फिलहाल 250 स्थानों से शुरुआत की जा रही है, शनिवार को 40 स्थानों पर सर्वे का काम पूरा हुआ
➡लखनऊ - स्कूल के 3 सहायक अध्यापकों ने किया खेल, जाली दस्तावेज़ से करवा दी युवती की फर्जी नियुक्ति, मौंदा के प्यारेपुर जनता प्राइमरी स्कूल में खेल, वेतन जारी करने के लिए निदेशालय को दस्तावेज भेजे, इसके बदले शिक्षकों ने युवती से मोटी रकम भी ली, जांच में तीनों सहायक अध्यापक दोषी पाए गए, तीनों सहायक अध्यापक समेत युवती पर केस दर्ज, सभी के खिलाफ गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज, सरोजनी नगर के मौंदा प्यारेपुर में है प्राइमरी स्कूल
➡इटावा - पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 1 बदमाश घायल, चेकिंग के दौरान बकेवर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बदमाश से 1 अवैध तमंचा, कारतूस, 10 फोन, 1 बाइक बरामद, घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
➡इटावा - डबल डेकर बस और कार में भीषण टक्कर, बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी, रायबरेली से दिल्ली जा रही थी डबल डेकर बस, बस और कार सवार 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, एक यात्री गंभीर घायल, 20 से 25 यात्री घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन कर यात्रियों को बाहर निकाला, ऊसराहार के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की घटना
➡रायबरेली - 12 से आधिक दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दबंगों ने लाठी डंडा लेकर जमकर मचाया उत्पात, घर के बाहर खड़ी बाइक को भी दबंगों ने तोड़ा, दबंगों की उपद्रव का वीडियो CCTV कैमरे में कैद, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, डलमऊ के पूरे कुंजन चांदपुर लूक गांव की घटना
➡रायबरेली - संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का मिला शव, जंगल में किसान का शव मिलने से मचा हड़कंप, दो पक्षों में रास्ते का चल रहा था विवाद, पुलिस जबरन सुलह का बना रही थी दबाव, मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग हुए थे घायल, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जर्जीगढ़ मजरे खरौली की घटना
➡रायबरेली - युवती के साथ पड़ोस के युवक ने की छेड़छाड़, युवती के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार, युवती ने ऊंचाहार कोतवाली में दी तहरीर, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡गोंडा - कल गोंडा के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, गोंडा में करेंगें देवीपाटन मंडल की समीक्षा, सुबह 10.30 बजे से जनपद में कार्यक्रम, 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक करेंगे समीक्षा, जिले के विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, सीएम के दौरे से सरकारी महकमे में अलर्ट, 4 घंटे तक सर्किट हॉउस में होगा मंथन, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से करेंगे बात, सुबह 10 बजे पुलिसलाइन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी
➡बस्ती - अवैध शराब कारोबारियों के निशाने पर नाबालिग बच्चे, बच्चों से कराया जा रहा अवैध कच्ची शराब का कारोबार, 300 लीटर अवैध कच्ची शराब ले जा रहे थे 2 नाबालिग, ग्रामीणों ने शराब के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया, दुबौलिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का पूरा मामला
➡गोरखपुर - मुख्यमंत्री योगी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, दूर-दूर जिलों से समस्याएं लेकर पहुंचे हैं फरियादी, एक-एक करके सीएम ने सभी की समस्याएं सुनी, गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने लगाया जनता दरबार
➡कुशीनगर - सीएम योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर दौरा आज, दोपहर 2.55 बजे तुर्कहा ग्राम सभा पहुंचेगा हेलीकॉप्टर, 3 बजे ग्राम सभा भैंसहां पहुंचेंगे सीएम योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी करेंगे भ्रमण, छितौनी तटबंध भी जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बाढ़ खंड के द्वारा कराए गए कार्यों का करेंगे निरीक्षण, 3.20 बजे से 4 बजे तक सभा को करेंगे संबोधित, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का भी करेंगे वितरण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे, 4.5 बजे गोरखपुर के लिए रवाना सीएम योगी
➡सहारनपुर - मामूली कहासुनी में जमकर चले ईंट पत्थर, मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, घर के बाहर स्लैब डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस के पहुंचने पर फरार हुए आरोपी, दो लोगों मामूली रूप से घायल हुए हैं, थाना गंगोह के कस्बा गंगोह की घटना
➡बरेली - भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी सीओ दीपशिखा का तबादला, शासन ने सीओ दीपशिखा का गोंडा पीएसी किया तबादला, भट्टा मालिक से 2 लाख रिश्वत मांगने का था मामला, एसएसपी ने दोषी पाए जाने पर सर्किट से हटाया था, बहेड़ी आंवला मीरगंज सर्किल में तैनात रही थी दीपशिखा
➡बरेली - एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर को लुटेरों ने लूटा मोबाइल, इंस्पेक्टर इश्तियाक ऑफिस से फोटो कॉपी करने निकले थे, बाइक पर आए लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, पीड़ित इंस्पेक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के सामने की घटना
➡कौशाम्बी - कौशाम्बी में सिर कूचकर युवक की हत्या, सड़क पर खून से लथपथ मिला शव, दोस्तों के साथ घर से निकला था मृतक, हत्या के बाद से मृतक के दोस्त भी फरार, चरवा थाना के पंसौर रोड का मामला
➡एटा - तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 11 यात्री हुए घायल, दो यात्रियों की हालत गंभीर, SSP और ASP पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, पीलीभीत डिपो की रोडवेज जा रही थी फर्रुखाबाद, सभी घायल अलग-अलग जनपद के हैं निवासी, देहात कोतवाली के रामपुर घनश्याम की घटना
➡एटा - आशीष ज्वैलर्स की दुकान से लाखों की चोरी, 40 ग्राम सोना,5 किलो चांदी के जेवर किया चोरी, अलमारी में रखे 16 हजार की नगदी भी की चोरी, ज्वैलर्स में चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद, चोर अलमारी 2 किमी दूर खेत में छोड़कर फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, जलेसर क्षेत्र के महावीरगंज मोहल्ला की घटना
➡बिजनौर - तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, बाइक सवार 3 कांवड़ियों सहित 2 अन्य घायल, 4 घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, थाना नगीना क्षेत्र मठरी पुलिया की घटना
➡बिजनौर - गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, युवक को पीटते हुए पुलिस का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने पुलिस पिटाई का किया विरोध, ग्रामीणों के डर से युवक को पुलिस छोड़कर निकली, थाना बढ़ापुर के गांव मदपुरी की घटना
➡बिजनौर - 9 दिन से लापता युवक का शव बरामद, खेत में सड़ा गला मिला युवक का शव, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात के गंगोड़ा की घटना
➡बिजनौर - 9 दिन से लापता युवक का शव बरामद, खेत में सड़ा गला मिला युवक का शव, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात के गंगोड़ा की घटना
➡अमरोहा - अमरोहा में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर, रोडवेज बस डिवाइड पर चढ़ी ,मची चीख पुकार, बस में सवार 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, बस में समय 50 से अधिक लोग सवार थे, बस चालक को नींद की झपकी आने से हादसा, गजरौला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 का मामला
➡मिर्जापुर - नरौरा और बैराज बांध से छोड़ा गया पानी, 2 लाख 43 हजार 404 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ना शुरू, चुनार क्षेत्र में दिखने लगा गंगा के बढ़ने का असर, तटवर्ती इलाकों को किया गया अलर्ट, बाढ़ से बचाव के लिए बनाई गई 37 चौकियां, इलाके में कर्मचारियों की भी हुई तैनाती
➡हापुड़ - बाइक सवार युवकों ने शराब ठेके पर बरसाए ईंट-पत्थर, उधार बीयर न देने पर युवकों ने बरसाए ईंट पत्थर, दबंग युवकों ने ठेके के सेल्समैन पर तानी पिस्टल, दबंगों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड का मामला
➡फिरोजाबाद - कांवड़ लेकर मध्यप्रदेश जा रहे कांवड़िये की मौत, कासगंज से कांवड़ लेकर जा रहा था कांवड़ियों का दल, स्टेशन रोड नहर के पास में अचानक गश खाकर गिरा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शिकोहाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड की घटना
➡फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक को रोकने के लिए भीड़ ने किया पथराव, ट्रक चालक को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा, फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र की घटना
➡जौनपुर - एंटी करप्शन टीम द्वारा कानूनगो की गिरफ्तारी का मामला, मामले की खबर चलाना पत्रकारों को पड़ा भारी, बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार ने पत्रकारों से की बदसलूकी, खबर करने गए पत्रकारों से तहसीलदार ने की बदसलूकी, कहा परिसर में घुसकर वीडियो बनाकर क्यों चलाया खबर, निकल जाओ तहसील से बाहर दोबारा मत आना- तहसीलदार, गिरफ्तार कानूनगो को खास बताते हुए पत्रकारों को दी धमकी
➡आगरा - खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, आग लगने से परिवार में मची अफरातफरी, दमकल विभाग ने भीषण आग पर पाया काबू, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के स्वरूप नगर का मामला
➡आगरा अपडेट - थाना परिसर में महिला इंस्पेक्टर से मारपीट मामला, DCP सिटी सूरज राय ने की बड़ी कार्रवाई, एसआई सुनील लांबा,एसआई देवेंद्र लाइन हाजिर, हेड कांस्टेबल महिला थाना रेखा लाइन हाजिर, कांस्टेबल अंकित, गिरीश,राजेंद्र भी लाइन हाजिर, हेड कांस्टेबल हरिकेश और विशाल किए गए सस्पेंड, थाना रकाबगंज प्रभारी शैली राणा भी हो चुकी सस्पेंड, इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ कमरे में थी शैली राणा, इंस्पेक्टर की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर रंगे हाथों पकड़ा था, पकड़ने के बाद दोनों इंस्पेक्टरों की करी थी जमकर पिटाई, लापरवाही पर DCP ने की पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, आगरा के थाना रकाबगंज का मामला
➡ललितपुर - ललितपुर में डायरिया से जलंधर गांव के प्रधान की मौत, मासूम बच्चे समेत 7 बीमार, 3 जिला अस्पताल में भर्ती, हैंडपंप से दूषित पानी पीने से डायरिया फैलने की आशंका, मड़ावरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जलंधर का मामला
➡गढ़वाल - म्यांमार में फसें उत्तराखंड के युवाओं का मामला, मामले में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मांग, युवाओं को जल्द घर लाने के लिए मांग की, विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की मांग की,हमारी कोशिश है सभी को जल्द वापस ला सकें-बलूनी
➡देहरादून - ट्रैफिक पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, यातायात व्यवस्था संभाल रहा था पुलिस, कार सवार ने पुलिस को 30 मीटर तक घसीटा, खतरे को देखते हुए सिपाही ने बचाई जान, कार का वाइपर पकड़कर सिपाही ने बचाई जान, 30 मीटर आगे अन्य वाहन चालकों ने पकड़ा, कार चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, दर्शनलाल चौक पर तैनात है ट्रैफिक सिपाही, शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है
➡देहरादून - सोनप्रयाग में वैली ब्रिज बनाने का काम शुरू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद शुरू हुआ काम, केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा के बाद लिया फैसला, सोनप्रयाग में हुए भूस्खलन से रास्ता बाधित हुआ था, पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैली ब्रिज का काम शुरू, सेना और SDRF के जवानों की मदद से काम शुरू
➡केदारनाथ - खराब मौसम में चौथे दिन भी बचाव कार्य जारी, केदारनाथ मार्ग पर फंसे 1865 यात्रियों का रेस्क्यू, उत्तराखंड के 4 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल में अलर्ट, चीड़वासा हेलीपैड से भी रेस्क्यू हुआ शुरू, अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को निकाला, लोगों को आपदा क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया, केदारनाथ से कल 105 लोगों का रेस्क्यू हुआ, 105 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू, पुल निर्माण कार्य भी आज से शुरू किया गया
➡देहरादून - आपदा प्रभावितों के राहत में जुटेगी भाजपा, चार जिलों के लिए आपदा कमेटियां बनाई गईं, पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद के लिए आह्वान किया, अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा प्रभावितों की मदद करें, आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटने को कहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों में कमेटी बनाई, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के लिए कमेटी
➡देहरादून - सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, सैन्यधाम निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, गुनियाल गांव में है सैन्यधाम निर्माण स्थल
➡देहरादून - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लगाया आरोप, बीजेपी पर आपदा में राजनीति करने का आरोप लगाया, आपदा आने पर कांग्रेस ने अपनी यात्रा स्थगित की-करन, बीजेपी के नेता हेलीकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन कर रहे, मंत्री अभी तक आपदा प्रभावित इलाकों में नहीं गए-करन
➡कोटद्वार - नेशनल हाईवे संख्या 543 पर डेंजर जोन चिन्हित, 8 किमी के क्षेत्र में 35 जगहों पर डेंजर जोन चिन्हित, कोटद्वार-दुगड्डा के बीच डेंजर जोन चिन्हित किये, इन डेंजर जोनों में पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा, पहाड़ी से लगातार मलबा आने से NH बंद हो रहे हैं, दुर्गादेवी,पांचवे मील के पास NH खतरनाक बना हुआ है, यहां से भारी मात्र में पहाड़ी से मलबा आ रहा है, भारी मात्रा में मलबा आने से NH घंटों से बंद है।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें