Good Daily News...


सोमवार, 29 जुलाई 2024

अभिमन्यू का चक्रव्यूह,अभय मुद्रा,जानें बजट पर चर्चा में क्या बोले राहुल गांधी

 



नई दिल्ली।लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाभारत का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा।राहुल गांधी ने कहा कि हजारों सालों पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में मारा था,चक्रव्यूह के अंदर डर होता है, हिंसा होती है और अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर छह लोगों ने मारा।


राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में रिसर्च की तो पता चला कि उसका एक और नाम होता है पद्म व्यूह। ये लोटस के शक्ल में होता है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी लोटस की चिह्न में है और उसका चिह्न पीएम अपनी छाती में लगाकर चलते हैं,जो चक्रव्यूह में अभिमन्यु के साथ हुए वही किसानों के साथ,माता बहनों के साथ हो रहा है।


राहुल गांधी ने कहा कि द्रोणाचार्य,कर्ण,कृपाचार्य,कृतवर्मा, अश्वत्थमा और शकुनी ने घेरकर मारा था।आज भी चक्रव्यूह में छह लोग हैं।सेंटर में छह लोग कंट्रोल करते हैं।नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत,अजित डोभाल, अंबानी और अडाणी।


राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के समय आपने छोटे बिजनेस को खत्म किया।इसकी वजह से बेरोजगारी है।यहां वित्त मंत्री बैठी हैं,अब युवाओं के लिए आपने क्या किया,आपने इंटर्नशिप की बात की,लेकिन ये शायद एक मजाक है,आपने कहा कि ये हिंदुस्तान की 500 कंपनियों में है। पहले आपने पैर तोड़ दिए,अब आप बैंडेज लगाने की कोशिश कर रहे हैं।


राहुल गांधी ने कहा कि आज युवाओं के लिए पेपर लीक बड़ा मुद्दा है।जहां भी जाओ बेरोजगारी वहां है।एक तरफ पेपर लीक चक्रव्यूह और दूसरी तरफ बेरोजगारी चक्रव्यूह।दस साल में 70 बार पेपर लीक हुए हैं।पहली बार आपने सेना के जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया।इस बजट में अग्निवीरों के पेंशन के लिए एक रुपया नहीं है।


राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में देश में डर का माहौल है,केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी डरे हुए हैं, इस बजट की नीयत केवल एकाधिकार वाले उद्योगपतियों,एकाधिकार वाली राजनीति और एजेंसियों को मजबूत करने की है।देश में कर आतंकवाद है।इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है।बजट में वित्त मंत्री ने पेपर लीक पर एक भी शब्द नहीं बोला,शिक्षा पर 20 साल में सबसे कम बजट दिया गया है।

बता दें कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ है और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को समाप्त होगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789