Good Daily News...


शनिवार, 27 जुलाई 2024

पाक की नापाक साजिश का हुआ खुलासा,अमरनाथ यात्रा में बड़ी तबाही मचाने की कोशिश

 



नई दिल्‍ली।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन की नापाक साजिश की जानकारी भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली है।ख़ुफ़िया एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक आईएसआई अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी बड़े हमले की साजिश रच रही है।इतना ही नहीं आईएसआई आखिर कैसे बब्बर खालसा आतंकी संगठन के जरिये पंजाब और दिल्ली में भाजपा नेताओं और हिन्दू लीडर्स को टारगेट कर सकते हैं यह इनपुट्स भी खुफिया एजेंसियों के हाथ लगे हैं।

*श्रद्धालुओं को टारगेट करने की साजिश*

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार आईएसआई पंजाब के गैंगस्टर,रेडिकल्स ग्रुप और आतंकी संगठनों के जरिए अमरनाथ यात्रा में बड़ी तबाही मचाने और श्रद्धालुओं को टारगेट करने के लिए कोशिश कर रही है।इस ख़ुफ़िया अलर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कैसे कुछ संदिग्ध आतंकी अत्याधुनिक हथियारों के साथ 25 जून के आसपास पठानकोट के एक गांव में मौजूद थे।यानी पठानकोट में संदिग्धों के घुसने को लेकर भी खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट थे।

*सुरक्षा एजेंसियां सतर्क*

हाल ही में पठानकोट में 7 संदिग्धों के दिखने के बाद सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है।सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थी, इसलिए समय-समय पर आतंकियों को घाटी में ढेर किया जा रहा है।वही हाल में पंजाब के एक हिन्दू कथावाचक महाराज को भी उनके आश्रम में खालिस्तान के नाम से धमकी का खत मिला था,जिस मामले में पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

*29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा*

जम्मू कश्मीर में 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू है।अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल और आर्मी के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों को तीर्थयात्रा के मार्ग के दोनों और तैनात किया गया है।अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सुरक्षा बलों ने इस बार हाईटेक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त यहां आते हैं।बालटाल और पहलगाम से जाने वाली इस यात्रा को हर साल सुरक्षा दी जाती है।बता दें कि इस साल 8 जुलाई को हिजबुल आतंकी बुरहनवानी के एनकाउंटर का एक साल पूरा हो गया।साथ ही हाल ही में हिजबुल के दर्जन भर से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। ऐसे में ख़तरा बहुत ज्यादा है,जितना ख़तरा है सुरक्षा बलों ने उसी तरीके की सुरक्षा तैयारी कर रखी है।इस साल सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ ने हाईटेक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

*ड्रोन से नजर*

बाबा बर्फ़ानी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर ड्रोन से नज़र रखी जा रही है।यानी जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा बलों ने यात्रा को सुरक्षित करने का पूरा इंतजाम किया है।पूरी यात्रा के दौरान 20 से 25 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।ख़ुफ़िया रिपोर्ट ये है कि लश्कर और हिजबुल के आतंकियों के पास अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने के लिए ग्रनेड और हथियारों की नई खेप पहुंच गई है,जिसमे चीनी ग्रनेड की संख्या भी काफ़ी है।संदिग्धो पर दूर से नज़र रखी जा सके इसीलिये ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

*पत्थरबाजों से निपटने का पूरा प्लान*

अमरनाथ यात्रा के समय फूल बॉडी प्रोटेक्टर के साथ तैयार कमांडो को सीआरपीएफ की लेतपुरा अकेडमी श्रीनगर में ट्रेंड किया गया है।जहां पर जवानों को अमरनाथ यात्रा में अगर खलल डालने के लिए कोई स्टोन पेल्टिंग करता है तो उससे कैसे निपटना है उसके तरीके बताए गए हैं।फुल बॉडी प्रोटेक्टर के साथ जवानों को इस बार तैयार किया गया है।

*लैंडमाइन प्रोटेक्टेड व्हीकल में आधुनिक कैमरे लगाए गये*

अमरनाथ यात्रा के दौरान पत्थरबाजी और IED के खतरे की आशंका से निपटने के लिए सीआरपीएफ ने आधुनिक कैमरे लैंडमाइन वेहिकल में आगे पीछे दोनों तरफ लगा रखा है।गाड़ी जब भी अमरनाथ यात्रा के रास्ते मे चलेगी तो उस रास्तो में संदिग्धो पर नजर कैमरों इसे रखा जाएगा।साथ ही पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

*हाई टेक कट्रोल रूम यात्रा पर नज़र रखने के लिए बना*

अमरनाथ यात्रा के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम भी सीआरपीएफ ने तैयार किया है। इसके अलावा टोल-फ्री हेल्पलाइन मददगार की भी शुरुआत की है।इस टोलफ्री नंबर से संकट की घड़ी में लोगों को मदद की जा सकेगी।इसका हेल्पलाइन नंबर 14411 चौबीस घंटे काम करेगा और यात्रा के दौरान लोगों को चिकित्सा आपातकाल, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में भी मददगार साबित होगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789