Good Daily News...


शनिवार, 27 जुलाई 2024

दिल्ली की तिहाड़ जेल एक बार फिर बनी जंग का मैदान, बदले की आग में 2 कैदियों पर जानलेवा हमला

 



नई दिल्ली।सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में एक बार फिर से कैदियों पर हमले की घटना सामने आई है।बदले की आग में जल रहे कैदियों ने जेल के ही दो अन्य कैदियों पर हमला कर दिया।इस हमले लवीश और लवली नाम के दो कैदी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।मारपीट की ये घटना शुक्रवार को जेल के फोन रूम में हुई है।जेल में लोकेश नाम के कैदी पर हमले का आरोप है।दरअसल लवली और लवीश लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।भाई के हत्या के आरोपी से बदला लेने के लिए लोकेश ने जेल के भीतर ही हमले का प्लान बना लिया।इस साजिश में उसने अपने साथी हिमांश और अभिषेक को भी शामिल कर लिया।

*तिहाड़ जेल में कैदियों पर जानलेवा हमला*

लोकेश ने मौका देखते ही अपने साथियों के साथ लवली और लवीश पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले के समय दोनों कैदी फोन पर बात कर रहे थे।घायल हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।खतरे से बाहर होने के बाद एक कैदी को अस्पताल से वापस जेल भेज दिया गया। एक कैदी का इलाज अब भी चल रहा है।

*अप्रैल में भी कैदियों के बीच हुई थी मारपीट*

सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के साथ मारपीट की ये कोई पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं और गैंगवार सामने आती रही हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में भी तिहाड़ में मारपीट की घटना सामने आई थी। वर्चस्व की जंग को लेकर तीन कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी।धारदार हथियार के हमले में चार कैदी घायल हो गए थे।

*तिहाड़ में जबरन वसूली के मामले भी उठते रहे हैं*

तिहाड़ जेल में मारपीट के अलावा जबरन वसूली का मामला भी उठता रहा है।हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की सीबीआई ने जांच भी की।अगस्त 2021 में अंकित गुर्जर नाम के कैदी की हत्या कर दी गई थी।यह मामला जबरन वसूली से जुड़ा बताया गया था।हालांकि जांच एजेंसी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि जबरन वसूली से मौत का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789