Good Daily News...


शनिवार, 27 जुलाई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- 18 वर्षीय विकास की हत्या का खुलासा, जंगल में की गई थी विकास की हत्या, युवती से छेड़छाड़, परेशान करता था मृतक विकास, पीड़िता के पिता ने विकास को उतारा मौत के घाट, बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र में हुई थी हत्या.



➡बरेली - न्याय न मिलने के चलते परिवार पलायन को मजबूर, परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ की बात लिखी, नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का परिवार पलायन को मजबूर, पुलिस पर एक नामजद आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप , 15 साल की लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया गया रेप, पीड़िता की अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर उसे किया गया ब्लैकमेल, शिकायत करने पर परिवार वालों को दी जान से मारने की धमकी, आंवला थाने में आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा,  अलीगढ़ के आंवला थाना क्षेत्र का पूरा मामला.


➡बरेली- बरेली में लोगों ने बिजली उकेन्द्र पर किया हंगामा, जिम्मेदार न मिलने पर डीएम आवास का किया घेराव, लगातार फाल्ट होने से नाराज लोगों ने किया घेराव, डीएम ने बिजली अफसरों की जमकर लगाई फटकार, सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान.


➡ग्रेटर नोएडा - सदर तहसील में महिलाओं का जमकर हंगामा , क़ब्ज़ा करने वाले दबंगों से महिलाएं परेशान , किसान की ज़मीन पर दबंगों ने किया कब्जा ,कब्जा मुक्त कराने को लेकर महिलाओं का हंगामा,भारी संख्या में महिलाएं पहुंची सदर तहसील 


➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में एटीएस की एंट्री, शिवचौक परिक्रमा पर अलर्ट हुए एटीएस कमांडो, एटीएस की यूनिट शिवचौक पर चारों तरफ अलर्ट, कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर एटीएस तैनात, शिवचौक पर पहली बार देखी गई एटीएस की तैनात, दिल्ली, यूपी और हरियाणा के गुजरते हैं कांवड़िए, एटीएस कमांडो के बीच पहुंचे SSP अभिषेक सिंह.


➡गाजियाबाद- कैब ड्राइवर को दर्जन भर लोगों ने जमकर पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़कर कैब ड्राइवर की पिटाई की, महिला टीचर को न ले जाने के चलते मिली थी धमकी, महिला को न ले जाने से नाराज पति ने दी थी धमकी, साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन के पास कैब ड्राइवर को पीटा, सोने की चेन और 10 हजार कैश लूटने का भी आरोप, लिंक रोड थाने में शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR.


➡चमोली- बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही के पास कार हई अनियंत्रित, बद्रीनाथ दर्शन कर महाराषट्र लौट रहे थे कार सवार पति-पत्नी, कार अनियंत्रित होने से पति अलकनंदा नदी में जा गिरा, रेस्कयू अभियान में पत्नी को कार से सकुशल निकाला गया, पति का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी.


➡मथुरा - श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां हुई तेज, नगर आयुक्त ने नगर निगम की टीम के साथ किया निरीक्षण, श्री कृष्ण जन्म स्थान होली गेट का आयुक्त ने किया निरीक्षण, द्वारकाधीश मंदिर पहुंच कर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, शहर में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी- नगर आयुक्त.


➡आगरा- BRC केंद्र की कमरे की दीवार तोड़कर नया गेट लगाने का प्रयास , बीआरसी केंद्र को कई वर्षों पूर्व दान में दी गई थी जमीन, सांठ-गांठ करके जमीन को प्राइवेट प्रॉपर्टी बनाने की कोशिश, दीवार तोड़कर गेट लगाने पर मोहल्ले के लोगों का हंगामा, चेयरमैन प्रतिनिधि ने लोगों के साथ काम को रुकवाया, शिक्षक की रणनीति के मुताबिक हो रहा था कार्य- स्थानीय , पिनाहट कस्बा के बीआरसी केंद्र रघुनाथपुरा का मामला.


➡मैनपुरी - प्रधान ने महिला की 5 बीघा जमीन पर किया अवैध कब्जा, प्रधान ने जमीन का दूसरे व्यक्ति के नाम कराया बैनामा, फर्जी तरीके से जमीन का दूसरे व्यक्ति के नाम कराया बैनामा, ग्राम प्रधान ने महिला की जामीन 3 लाख रुपये में बेची, महिला ने किशनी एसडीएम गोपाल शर्मा से की शिकायत, अपनी जमीन वापस मांगने गई महिला से प्रधान अभद्रता की, प्रधान हरेंद्र सिंह पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, थाना किशनी तहसील क्षेत्र के टोडरपुर गांव की घटना.


➡देवरिया- 15 साल में भी नहीं बन पाई कन्या कॉलेज की बिल्डिंग, कार्यदायी संस्था UPRNSS की लापरवाही आई सामने, उधार के 3 कमरों में चल रहा कन्या इंटर कॉलेज, कक्षा 6 से 12वीं तक सिर्फ आधा दर्जन छात्राएं पढ़ती हैं, कई शिक्षिकाओं और स्टाफ की यहां नियुक्ति की गई, राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज सलेमपुर का मामला.


➡रायबरेली- रायबरेली में फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने का मामला, 24 घंटे में 1000 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए, सलोन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नुरूद्दीनपुर में 10151, लहुरेपुर 3780, सिरसिरा 2773 ,गढ़ी इस्लाम नगर 2255,. गोपालपुर उर्फ अनंतपुर 225  फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए, फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला पकड़ रहा तूल, ATS की टीम इस मामले को लेकर कर चुकी पूछताछ, अबतक इस पूरे मामले में 4 लोग जा चुके जेल, सलोन तहसील क्षेत्र में बनाए गए फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र.


➡गाजियाबाद- पुलिस की नाक के नीचे हो रही थी अवैध रिफिलिंग, LPG कैप्सूल से चोरी छिपे भरे जा रहे थे गैस सिलिंडर, क्राइम ब्रांच की छापेमारी के बाद पकड़ा गया कैप्सूल, 6 लोगों के शामिल होने की भेजी गई डीएम को रिपोर्ट, सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कराने की तैयारी, स्थानीय पुलिस चौकी और थाने की भूमिका भी संदिग्ध, मसूरी थाने के कल्लू गढ़ी इलाके में चल रही थी अवैध रिफिलिंग.


➡कानपुर देहात - शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से जमकर पीटा, शिक्षक की पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने छात्र को कराया अस्पताल में भर्ती, सहायक अध्यापक से पूछताछ में जुटी पुलिस, मंगलपुर के अचरौली संविलियन स्कूल का मामला .


➡देहरादून- भारत-चीन सीमा पर LAC के पास उत्तराखंड के लाल शहीद, ITBP के निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह हुए वीरगति को प्राप्त, 25 जुलाई को शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान  हुए शहीद, अस्थाई पुल बनाकर करग्युपा नाले में गिरकर बह गए थे, डोईवाला तहसील दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के रहने वाले थे मोहन.

➡केदारनाथ - केदारनाथ यात्रा में सड़क मार्ग बाधित, सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मार्ग बाधित, सड़क का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में, सोनप्रयाग से गौरीकुंड पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालु , मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को भी रोका गया.

➡दिल्ली- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला, अखिलेश यादव को केशव ने कांग्रेस का मोहरा बताया, 2027 में पराजय सुनिश्चित - केशव प्रसाद मौर्य, अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे अखिलेश - केशव, जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता- केशव, अखिलेश गुब्बारे की तरह फूल गए हैं- केशव प्रसाद मौर्य, उन्हें 2014, 2017, 2019, 2022 की पराजय याद रखना चाहिए.


➡दिल्ली- तिहाड़ जेल में बदले के लिए 2 कैदियों पर हमला, हमले में 2 कैदी घायल, जेल के फोन रूम हुई मारपीट, लवली और लवीश नाम के 2 कैदी गंभीर घायल, लोकेश नाम के कैदी पर हमले का आरोप, लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में लवली,लवीश जेल में बंद, लोकेश ने जेल के अंदर ही बनाया हमले का प्लान, लोकेश ने साथी हिमांश, अभिषेक को प्लान में किया शामिल, घायल एक कैदी का अभी अस्पताल में चल रहा इलाज।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789