Good Daily News...


गुरुवार, 16 मई 2024

आजमगढ़ में पीएम मोदी ने दिया खुला चैलेंज,कहा-कोई माई का लाल CAA नहीं हटा सकता,मोदी की गारंटी है सीएए

 



आजमगढ़।लोकसभा चुनाव 2024 का 4 चरण का मतदान हो चुका है तो वहीं 3 चरण का मतदान होना बाकी है।इस चुनाव के लिहाज सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश है जहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं।हर राजनीतिक पार्टियां इन सीटों को जीतना चाहती हैं ताकि दिल्ली की सत्ता आसानी से मिल सके।इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को आजमगढ़ के लालगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

   पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत लोगों को राम-राम और भारत माता के जयकारे से की। पीएम ने विपक्षी पार्टियों पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा।पीएम ने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता,जितनी ताकत है लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे।देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है,मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है।

   पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षियों के नकाब को उतार दिया है। मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां लोग चढ़ गए थे।इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा, मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है,इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। पीएम ने कहा कि कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है।ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।

  पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनकी वोट बैंक नहीं थे।इनमें ज्यादातर ओबीसी और पिछड़े-दलित भाई बहन हैं, इन पर जुल्म होता रहा,कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही। पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया,बल्कि इन लोगों ने ऐसा झूठ चलाया कि देश में दंगे हो गए।आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा।

   पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे,लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे।मोदी ने 370 की दीवार गिराई,आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे। पीएम ने कहा कि दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है,जनता का आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है,दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।

   पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं।भारत की पहचान, भारत का महात्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है।पीएम ने कहा कि दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है।आपके आशीर्वाद से दुनिया आश्चर्य में है,दुनिया देख रही है कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को कितना भरोसा है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *16 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789