देवरिया (सू0वि0) 16 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अखण्ड प्रताप सिंह ने इन्दिरा गांधी, बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं एस०एस०बी०एल०, इण्टर कालेज, देवरिया को मय फर्नीचर सहित समस्त कक्षों तथा सम्पूर्ण परिसर को 19 मई से 26 मई तक के लिए तात्कालिक प्रभाव से अधिग्रहीत करते हुए प्रधानाचार्या, इन्दिरा गांधी, बालिका विद्यालय, टाउन हाल, देवरिया एवं प्रधानाचार्य, एस०एस०बी०एल०, इण्टर कालेज, देवरिया को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथियों में प्रातः 8:30 बजे से प्रत्येक दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्ति तक परिसर में अनवरत बने रहेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि वे प्रशिक्षण कार्य में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को उनकी सुविधा के अनुसार शिक्षण कक्षों को समय से खोलने तथा बंद करने व अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें