अयोध्या। नगर निगम का स्वच्छता अभियान को शर्मसार तो कर ही रही है साथ ही ठेका प्रणाली के माध्यम से नाबालिक बच्चों से गंदे नाली साफ करवा रहें है जिस समय बेरोजगारी चरम सीमा पर है उस वक्त नगर निगम को कोई सफाई कर्मी नहीं मिल रहा है और गरीब परिवार के बच्चों को बुलाकर नाली साफ़ करवाया जा रहा है यह मजबूरी है या मजदूरी, जब बच्चों के हाथों में पेन और कापी पकड़ाना चाहिए अयोध्या नगर निगम ने फावड़ा पकड़ा दिया जिम्मेदार अधिकारी संविधान के बने हुए नियम का एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों पर पानी फेर रहे हैं अब आगे इंतजार इस बात का रहेगा श्रम विभाग के अधिकारी नगर निगम के अधिकारियों से इस प्रकरण पर क्या जवाब मांगती है और नगर निगम क्या जवाब देती है ।जिनके नेतृत्व में कार्य कराया जा रहा है उस कर्मचारियों पर एवं उस ठेकेदारों पर जिसके द्वारा बाल मजदूरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन पर क्या कार्यवाही की जाएगी या फिर अयोध्या को पुनः राम भरोसे छोड़ दिया जाएगा ।जब यह स्थिति विभागों में है तो प्राइवेट स्थान पर चौक चौराहों पर हर जगह आपको छोटे-छोटे बच्चे बाल मजदूरी के शिकार होते दिख जाएंगे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें