Good Daily News...


शनिवार, 18 मई 2024

स्वाति मालीवाल पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड,पवन खेड़ा से अधीर रंजन तक ने ये कहा



न‌ई दिल्ली।आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट मामले में कांग्रेस से भी सवाल हो रहे हैं।आप और कांग्रेस दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।ऐसे में स्वाति मालीवाल के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया गया है।वहीं अब कांग्रेस ने स्वाति मालीवाल के मामले पर अपना स्टैंड साफ करते हुए कहा है कि पार्टी महिला सम्मान के साथ खड़ी होती है और मामले की जांच के बाद आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रियंका जी ने कांग्रेस के रुख के बारे में बताया है कि अगर किसी महिला के प्रति दुर्व्यवहार की कोई घटना सामने आती है तो पार्टी महिला के साथ खड़ी है।कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए और तथ्य सबके सामने आने चाहिए। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है।पुलिस ने विभव को गिरफ्तार कर लिया है।


इस संबंध में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ होनी चाहिए।अधीर रंजन ने कहा कि किसी को भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है।चाहे कोई मंत्री हो या उनका पीए, किसी को भी किसी महिला के साथ ऐसा अत्याचार करने या दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। इसकी कड़ी जांच होनी चाहिए,आरोपी को हिरासत में लिया जाना चाहिए और पूछताछ की जानी चाहिए।


दिल्ली और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि हमारी पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि जब भी किसी महिला के प्रति दुर्व्यवहार की घटना सामने आएगी तो हम पीड़ित के साथ हैं।स्वाति मालीवाल के इस चैप्टर में जो कुछ हुआ है, केस दर्ज हुआ है और सच्चाई क्या है, तथ्य हैं या नहीं और गंभीरता का स्तर क्या है, ये सब जांच का विषय है।


दीपक बाबरिया ने कहा कि अगर उनके साथ कुछ हुआ है तो हमारी सहानुभूति रहेगी, लेकिन यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और वे इसे किस हद तक ले जाना चाहते हैं,यह उन्हें ही तय करना है।हम अपने गठबंधन के साथियों के अंदरूनी मामले में नहीं उलझना चाहते।मैं दिल्ली पुलिस के बयान पर ज्यादा भरोसा नहीं करता क्योंकि मेरा अनुभव है कि चाहे ईडी हो, सीबीआई हो या दिल्ली पुलिस, भाजपा उनके जरिए चालाकी करती है।इन सब का सच कोर्ट से ही सामने आएगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *17 जुलाई 2026 , शुक्रवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789