Good Daily News...


शनिवार, 18 मई 2024

लालू प्रसाद यादव पाकिस्तान चले जाएं,जानें असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ऐसा क्यों बोले

 


नई दिल्ली।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है।हिमंता ने


कहा कि लालू अगर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं तो उनको पाकिस्तान जाना पड़ेगा।हिमंता ने कहा कि लालू यादव ने पिछले दिनों कहा था कि अगर वह जीत जाते हैं तो पूरे देश के मुस्लिमों को आरक्षण देंगे,श।अगर वह मुसलमानों को आरक्षण देना ही चाहते हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं और वहां धर्म के आधार पर आरक्षण दे,क्यों कि भारत में तो यह संभव नहीं है।


*पीओके को भारत में वापस लाएंगे*


सीएम हिमंता सरमा ने असम में मदरसा बंद करवाए जाने को लेकर अपनी सरकार के फैसले का भी जिक्र किया।हिमंता ने कहा कि असम सरकार ने राज्य के 700 मदरसों को बंद करवा दिया।इसके साथ ही हिमंता ने कश्मीर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।हिमंता का कहना है कि अगर इस बार नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो पीओके को भारत में वापस लेकर आएंगे।अयोध्या की तरह ही अब मथुरा का मंदिर भी बनेगा।


*सम्राट चौधरी ने भी लालू पर बोला था हमला*


इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों के लिए आरक्षण की वकालत करने पर बड़ा हमला बोला था।सम्राट ने लालू यादव को दो टूक कहा था कि किसी भी कीमत पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा।सम्राट ने कहा था कि लालू यादव कितना भी प्रयास कर लें,लेकिन मुसलमानों को विशेष आरक्षण नहीं दिया जाएगा,अति पिछड़े समाज,दलित समाज,पिछड़े समाज और गरीब सवर्ण समाज के लोगों का आरक्षण किसी भी कीमत पर भाजपा खत्म नहीं होने देगी।


*मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए-लालू यादव*


बताते चलें कि तीसरे चरण के मतदान से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा वाले जंगल राज की बात कहकर लोगों को भड़का रहे हैं। भाजपा के लोगों में हार का डर कुछ इस कदर है कि लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।ये लोग देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं।इस दौरान लालू ने कहा था कि देश के मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बहराइच में खौफनाक हमला, मगरमच्छ ने 12 वर्षीय बच्चे को बनाया शिकार

बड़ी खबर!! उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789