Good Daily News...


शनिवार, 18 मई 2024

पटना से मुंबई जा रही ट्रेन में मिला महिला का सिर कटा शव, हाथ-पैर तोड़कर सूटकेश में किया था पैक

 


मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर है।यहां पटना से मुंबई जा रही मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन में लाल रंग के सूटकेस में एक महिला का सिर कटा शव  मिला है।ट्रेन यात्रियों ने लावारिश बैग होने की सूचना रेलवे पुलिस को दी थी। जब सूटकेश को खोला गया तो सभी लोग दंग रह गए। 


*अर्ध नग्न हालत में मिला महिला का शव*


बताया जा रहा कि ट्रेन संख्या 13201 मुंबई जनता एक्सप्रेस अप में यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेलवे पुलिस को एक लावारिश बैग की सूचना दी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि जनरल कोच में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग रखा हुआ है, जो लावारिस हालत में है। कई स्टेशन गुजर गया,लेकिन कोई इसे ले नही जा रहा है। जनता एक्सप्रेस चुनार जंक्शन पर अपने निर्धारित समय सुबह पांच बजकर पांच मिनट से दो घंटे देरी से सात बजकर पांच मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रॉली बैग को अटेंड किया और बैग को खोला तो एक अज्ञात 30 वर्षीय महिला का सिर कटा अर्ध नग्न हालत में शव मिला।


*शव की अभी तक नहीं हो पाई पहचान*


बताया जा रहा है कि मृतक महिला के हाथों में गोल्डन कलर की चूड़ी और पैर में बिछिया थी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि महिला के हाथ और पैर को तोड़कर सूटकेश में पैक किया गया था। महिला के शरीर पर आधे कपड़े थे। शव के ऊपर एक पन्नी बिछाई गई थी। पुलिस का कहना है कि बैग टॉयलेट के पास रखा गया था।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बहराइच में खौफनाक हमला, मगरमच्छ ने 12 वर्षीय बच्चे को बनाया शिकार

बड़ी खबर!! उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789