Good Daily News...


बुधवार, 1 मई 2024

श्रीकला रेड्डी ने भोजपुरी स्टाइल में की वोट की अपील,हम धनंजय सिंह की मेहरारू हैं,बहुत झगड़ालू हैं




जौनपुर।पूर्वांचल की जौनपुर लोकसभा में चुनाव रोचक हो गया है। जौनपुर में अहम फैक्टर माने जाने वाले बाहुबली धनंजय सिंह अब जेल से बाहर आ गए हैं। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बहुजन समाज पार्टी से चुनावी मैदान में  हैं।श्रीकला रेड्डी का अलग अंदाज इन दिनों चर्चा में है।श्रीकला रेड्डी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी स्टाइल में चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं।जनसभा में श्रीकला खुद को धनंजय सिंह की मेहरारू,बहुत झगड़ालू हैं

कह रही हैं।श्रीकला के इस अंदाज को देख लोग ठहाका लगाने लगते हैं।

  बता दें कि श्रीकला रेड्डी ने अपना चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है।बीते दिनों श्रीकला में भ्रमण पर थीं।इस दौरान श्रीकला ने रास्ते में गोलगप्पे खाए और समोसे की दुकान पर भी गईं।श्रीकला ने लोगों से कहा कि आपका सहारा चाहिए बिना आपके हम कुछ नहीं हैं।इसी बीच एक जनसभा में श्रीकला ने भोजपुरी स्टाइल में लोगों से अपील की और कहा कि हम आपके धनंजय भैया की मेहरारू हैं,हम आपकी पतोह हैं,अगर वोट ना देबो तो हम आपसे आके झगड़ा करबे। सोच लिहो, हम बड़ी झगड़ालू हैं।

  श्रीकला रेड्डी ने आज बुधवार को नामांकन किया। श्रीकला ने कहा कि धनंजय जी बाहर आ गए हैं। आज का मुहूर्त अच्छा है और आज मजदूर दिवस भी है।हमारी सुप्रीमो मायावती भी मजदूरों का सपोर्ट करती हैं।श्रीकला ने धनंजय के साथ आकर दूसरा सेट भरने की बात भी कही।

  गौरतलब है कि पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को जेल से रिहाई मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद धनंजय सिंह बरेली की जेल से रिहा हो गए हैं।जेल से निकलने के बाद धनंजय सिंह ने कहा कि मुकदमा फर्जी है, वरना जमानत नहीं मिलती। धनंजय सिंह ने कहा कि वह जौनपुर से पत्नी को चुनाव लड़वाएंगे।धनंजय सिंह अपहरण और जबरन वसूली मामले में बीते छह मार्च से ही जौनपुर की बंद थे, जिसके बाद शनिवार को ही धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

  मालूम हो कि भाजपा ने जौनपुर से कृपा शंकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।इंडिया गठबंधन से सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है।बसपा से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी के चुनावी मैदान में उतरने से जौनपुर में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789