Good Daily News...


बुधवार, 15 मई 2024

अबकी बार 400 पार के नारे पर खरगे ने कहा,मैं शर्त लगाता हूं कि वे 200 पार नहीं कर रहे हैं

 


लखनऊ।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ बुधवार को लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।अपने संबोधन की शुरुआत खरगे ने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी देते हुए की।खरगे ने दावा किया कि मोदी जी 400 पार बोल रहे हैं, लेकिन मैं दावा करता हूं कि वे 200 पार भी नहीं कर रहे हैं।


कांग्रेस चीफ खरगे ने कहा कि अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन काफी आगे है। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है।खरगे ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।एक तरफ वो लोग हैं जो कुछ अमीरों के लिए धर्म का इस्तेमाल करके लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो कि देश के गरीबों के लिए और युवाओं के लिए लड़ रहे हैं।ये चुनाव को देश के भविष्य और संविधान को बचाने के लिए है। संविधान बचेगा तो ही आरक्षण भी बचेगा।


कांग्रेस चीफ खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाषण में वह मटन, चिकन और मंगलसूत्र जैसे मुद्दे ला रहे हैं। खरगे ने कहा कि पीएम अगर इतना झूठ बोलेंगे तो हम क्या करेंगे।पीएम मोदी ने उतना राम का नाम नहीं लिया होगा जितना कांग्रेस को गाली दिया होगा।।।


कांग्रेस चीफ खरगे ने कहा कि तानाशाही में लोगों के वोट देने का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा के लोग प्रत्याशियों को डराकर नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देख रही है। यहां तक की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी डराया जा रहा है। इन सबके बावजूद इंडिया गठबंधन आगे है। भाजपा काफी पीछे है।


कांग्रेस चीफ खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने संविधान को बदलने की बात की थी। भाजपा के कई नेता संविधान बदलने की बात करते रहते हैं,लेकिन इन सब लोगों को मोदी कभी नहीं मना करते हैं।


कांग्रेस चीफ खरगे ने कहा कि हम सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराएंगे। इससे लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगेगा। ये हम देश को कमजोर करने के लिए नहीं कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी हमारे घोषणा पत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं। वो बताते हैं कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएगी। 


कांग्रेस चीफ खरगे ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हम मुफ्त अनाज दे रहे हैं। उन्होंने ये नहीं बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून तो हम लेकर आए। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो हम 10 किलो अनाज देंगे। हमने कर्नाटक में किया है तेलंगाना में किया है।


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का भी दिन होगा। भाजपा 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उनका रथ फंसा ही नहीं धंस गया है। वो अपने ही नकारात्मक नैरेटिव में फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में 79 सीटें जीत रहा है और क्योटो (काशी) में लड़ाई में है। 4 जून को किसानों की सरकार बनेगी। बेरोजगार युवाओं की सरकार बनेगी।


बसपा द्वारा इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं, जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वे अपना वोट खराब न करें। इंडिया गठबंधन की मदद करें जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकांक्षात्मक विकास खंडों के प्रभावी संचालन को लेकर अधिकारियों को मिला NITI TARA का प्रशिक्षण

   देवरिया 14 जुलाई । आकांक्षात्मक विकास खंड हेतु NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review and Action) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789