Good Daily News...


मंगलवार, 14 मई 2024

इतिहास की 14 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 

     * 14  मई  2024

                *मंगलवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 28:21 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 13:05 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* गर - 15:31 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* गण्ड - 07:24 तक

*✨पश्चात्-* वृद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 05:30

*🌄सूर्यास्त-* 19:04

*🌙चन्द्रोदय-* 10:54

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 15:41 से 17:22

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


विशेष-


*आज मंगलवार को - वैशाख सुदी सप्तमी 28:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , श्री भानु -  गंगा सप्तमी (मध्याह्न में श्री गंगा पूजन ) , निम्ब - कलम - शर्करा सप्तमी , सूर्य की ज्येष्ठ  / वृष संक्रान्ति 17:53 पर (पुण्यकाल 10:29 से सूर्यास्त तक , गौ - अन्न - जल - तिल दान , गोदावरी स्नान) , मंगल रेवती नक्षत्र में 24:50 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:05 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:05 तक , विघ्नकारक भद्रा 28:20 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:05 से , राजयोग , संकल्पादि में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ ,  श्री तुकारामस्वामी दिन - प्रेम प्रकट दिवस (नागपुर) , मुनि श्री अजितसागर जी दीक्षा (जैन , बैशाख शुक्ल सप्तमी ) , श्री गंगा जयन्ती / गंगोत्पत्ति / गंगावतरण / प्रकटोत्सव (वैशाख शुक्ल सप्तमी , गंगा पूजन ) , मेला गंगा सप्तमी हरिद्वार ,  छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती व डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस।

*कल बुधवार को - वैशाख सुदी अष्टमी पूर्णरात्रि  , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री बुधाष्टमी व्र की वाणी-

साम्ना दानेन वा कृष्ण

    ये न शाम्यन्ति शत्रवः।

योक्तव्यस्तेषु दण्डः स्या-

    ज्जीवितं  परिरक्षता ।।

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ८२-१३

 *अर्थात्-

       श्रीकृष्ण!  अपने जीवन की रक्षा करने वाले पुरुष को चाहिए कि जो शत्रु साम और दान से शान्त न हों, उनपर दण्ड का प्रयोग करें।


*14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।

1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1719 - न्यू फ्रांस ने स्पेन के साथ युद्ध में बिएनविल, पेंसाकोला पर कब्जा किया।

1767 - ब्रिटिश सरकार ने चाय पर अमेरिकियों का आयात शुल्क घटाया।

1796 - इंग्लैंड में एडवर्ड जेनर ने पहले चेचक का टीकाकरण किया था।

1800 -  द्वितीय गठबंधन: जनरल लूयस-एलेक्जेंडर बेर्थियर के तहत फ्रांसीसी सेनाएं ओस्टा घाटी में फोर्ट बर्द में 400 ऑस्ट्रो-पिदममोन सैनिकों द्वारा रोकी गई।

1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ। 

1870 - नेल्सन फुटबॉल क्लब और नेल्सन कॉलेज के बीच न्यूजीलैंड में पहला रग्बी मैच खेला गया।

1872 – प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के खिलाफ एमसीसी के पहले 7 विकेट शून्य के स्कोर पर गिरे।

1878 – पहली बार वैसलीन नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकृत करवाया था।

1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।

1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।

1912 - चीन ने छह बिजली रेल ऋण समझौते को मना किया।

1914 - वुडरो विल्सन ने मातृ दिवस की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 

1941 – 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।

1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।

1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उसे आतंकवादी संगठन करार दिया।

1999 - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती।

1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत। 

2001 - भारत और मलेशिया में सात समझौते।

2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।

2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित।

2006 - चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।

2007 - जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।

2008 - टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।

2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।

2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

2019 - भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क की समय सीमा बढ़ाई।

2020 - पांचवीं बार इस्राइल के पीएम बने बेंजामिन नेतन्याहू, गठबंधन से बनाई सरकार।

2020 - भारत - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए कोबास-6800-(COBAS-6800) नामक परीक्षण मशीन राष्‍ट्र को समर्पित की।

2020 - स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जैनेज जानसा ने संसद में बताया स्लोवेनिया COVID-19 महामारी को अधिकारिक रूप से रोकने वाला यूरोप का पहला राष्ट्र बना।

2021 - उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में विस्फोट से 12 की मौत व 15 अन्य लोग घायल हुए।

2022 - दिल्ली के नरेला की प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी , मौके पर दमकल की 22 गाड़ियों ने अग्निशमन अभियान चलाया।

2022 - अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत व 3 लोग घायल हुए।

2022 - यूएई की सर्वोच्च परिषद ने शेख मोहम्मद बिन जायद को नया राष्ट्रपति चुना।

2022 - मुख्य निर्वाचन आय़ुक्त सुशील चंद्रा सेवानिवृत्त हुए।

2022 - कोल्हापुर की बेटी कस्तूरी सावेकर ने दुनिया के सबसे ऊंचे और उतने ही कठिन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।

2023 - भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का  सफल परीक्षण किया।

2023 - तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने की दो घटनाओं में बीते तीन दिन के अंदर 14 लोगों की मौत हुई व 51 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए।

2023 - आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की जोरदार भिड़ंत से सात महिलाओं की मौत हुई।

2023 - गुजरात में कृष्णा सागर झील में डूबकर 5 बच्चों की मौत हुई वहीं महाराष्ट्र में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हुई।


*14 मई को जन्मे व्यक्ति-


1657 - शम्भाजी - शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।

1883 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

1892 - अरुण चन्द्र गुहा - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता।

1923 - मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।

1962 - रघु राम कृष्ण राजू एक भारतीय उद्योगपति व राजनेता , जो 17 वीं लोकसभा से संसद सदस्य बने।

1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म ।

1987 - ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल।

1997- मानुषी छिल्लर - सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता । जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया।

1998 - तरूनी सचदेव - भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री ।


*14 मई को हुए निधन-


1923 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

1943 - अल्ला बख़्श - अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।

1963 - डॉक्टर रघुवीर, प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1978 - जगदीशचन्द्र माथुर - प्रसिद्ध नाटककार।

2012 - तरुनी सचदेव -भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री (जन्मदिन भी आज के दिन था )।

2016 - कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक।

2020 - पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में निधन हो गया।

2020 - साहित्य अकादमी से सम्मानित बंगाली लेखक देवेश रॉय का निधन।

2021 - महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन हुआ।

2022 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (46) का कार दुर्घटना में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पेशेवर पोकर प्लेयर डॉयल फ्रैंक ब्रूनसन (89) का निधन हुआ।

2023 - स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी फेर्रान ओलिवेला (86) का निधन हुआ।


*14 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री तुकारामस्वामी दिन - प्रेम प्रकट दिवस (नागपुर)।

🔅 मुनि श्री अजितसागर जी दीक्षा (जैन , बैशाख शुक्ल सप्तमी )।

🔅 श्री गंगा जयन्ती / गंगोत्पत्ति / गंगावतरण / प्रकटोत्सव (वैशाख शुक्ल सप्तमी )।

🔅 मेला गंगा सप्तमी हरिद्वार।

🔅 छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती।

🔅 डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय है हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *13 जुलाई 2026 , सोमवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789