ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक -
* 13 मई 2024-
*सोमवार
*नई दिल्ली अनुसार-
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी - 26:52 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 11:24 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव - 14:33 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शूल - 07:40 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:03
*🌙चन्द्रोदय-* 09:54
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 07:12 से 08:54
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*विशेष-
*आज सोमवार को - वैशाख सुदी षष्ठी 26:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सोमवार व्रत , स्कन्द षष्ठी , चन्दन षष्ठी (बंगाल ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:24 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:24 से , कुमारयोग , मेला करणपुर वाली गुमाणो माताजी (राज.) , श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ - मोक्ष ( बैशाख शुक्ल षष्ठी ) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत ) , श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती , श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती , संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।
*कल मंगलवार को - वैशाख सुदी सप्तमी 28:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , गंगा सप्तमी।
*आज की वाणी-
तस्मिंस्तस्मिन् निमित्ते
हि मतं भवति केशव।
प्राप्तकालं मनुष्येण
क्षमं कार्यमरिंदम ।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ८०-५
*अर्थात्-
हे केशव! भिन्न -भिन्न कारण उपस्थित होने पर मनुष्यों के विचार भी भिन्न-भिन्न प्रकार के हो जाते हैं, अतः मनुष्य को वही कार्य करना चाहिए, जो उसके योग्य और समयोचित हो।
*13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।
1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1666 – पुरंदर की संघि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग आॅफ आग्सबर्ग बनाया।
1779 - बवेरियन उत्तराधिकार युद्ध के समाप्त होने की घोषणा की गई।
1830 - इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1830 - इक्वाडोर को ग्रैन कोलंबिया से अलग लिया।
1846 - मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: संयुक्त राज्य अमेरिका ने मेक्सिको से युद्ध की घोषणा की।
1848 - फिनलैंड के राष्ट्रीय गान का प्रथम प्रदर्शन किया गया।
1861 – ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
1880 – थॉमस एडिसन ने मेनलो पार्क में अपनी प्रायोगिक इलेक्ट्रिक रेलवे को जांचा था।
1899 - एसपोर्टे क्लब विटोरिया एसोसिएशन फुटबॉल क्लब साल्वाडोर ब्राजील में स्थापित किया गया।
1907 - रूसी सोशल डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी की 5वीं बैठक लंदन के गुप्त में आयोजित की गई।
1930 - ब्रिटिश श्रम मंत्रालय 1.7 मिलियन बेरोजगारो की लिस्ट बनायीं।
1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1935 - लंदन की हॉरर फिल्म वेयरवोल्फ जारी की गई।
1950 - एफआईए फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की पहली दौड़ इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन में आयोजित की गयी।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
1958 – जार्डन और इराक ने अरब फेडरेशन की स्थापना की।
1962 – सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967 – प्रमुख शिक्षाविद डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने। वह भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
1968 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुयी।
1995 - चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
1998 - भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो और परमाणु परीक्षण किये।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
1998 - जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी ।
1998 - ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फ़िट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता।
2003 - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
2008 - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।
2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।
2019 - भारत प्रशासित कश्मीर में एक तीन साल की बच्ची के साथ 8 मई को हुए कथित बलात्कार के ख़िलाफ़ बांदीपुरा ज़िले और घाटी के कई अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए , इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया ।
2019 - ईडी ने एक्सिस बैंक मुद्रा मामले में 2.95 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।
2019 - जम्मू के रामबन जिले में लश्कर के दो आतंकी पकड़े गए , भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ।
2019 - भारत ने ओडिशा के परीक्षण केंद्र से ‘अभ्यास'- हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (हीट) का सोमवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 - कोविड 19 - खाडी देशों से करीब 900 प्रवासी भारतीयों को लेकर पांच उडानें भारत के लिए रवाना हुई।
2020 - भारत - केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश में पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मूर्ति विसर्जन के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियां प्लास्टिक, थर्मोकोल और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनाने पर रोक लगाई।
2021 - नेपाल में विश्वास मत हारने के तीन दिन बाद केपी ओली फिर प्रधानमंत्री नियुक्त, 14 को शपथग्रहण।
2022 - कराची (पाकिस्तान) में बम ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स की मौत और 13 लोग जख्मी हुए।
2022 - दिल्ली मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग से 27 लोगों की मौत व 40 अस्पताल में हुए।
2023 - कांग्रेस को 34 साल बाद कर्नाटक में मिली सबसे बड़ी जीत , 42% वोट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी।
2023 - केरल में NCB और नेवी ने कोच्चि तट पर 12 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी।
2023 - जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों की जापान के निगाता में बैठक हुई।
2023 - उत्तराखंड में चार दिन का श्रीअन्न महोत्सव राजधानी देहरादून में शुरू हुआ।
*13 मई को जन्मे व्यक्ति-
1901 - मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य - स्वतंत्रता सेनानी।
1905 - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद - भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
1917 - असित सेन - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1918 - टी. बालासरस्वती - 'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1956 - कैलाश विजयवर्गीय - मध्य प्रदेश सरकार में 'भारतीय जनता पार्टी' के राजनेता।
1985 - मेघा गुप्ता - भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।
*13 मई को हुए निधन-
1626 - मलिक अम्बर - मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञों में इसकी गणना की जाती थी।
1951 - हसरत मुहानी - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
2001 - आर. के. नारायण - अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक।
2006 - हेमलता गुप्ता - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक थीं।
2011 - बादल सरकार - प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।
2013 - जगदीश माली - एक भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र थे।
2016 - बाबा हरदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।
2020 - सुप्रसिद्ध संत स्वामी विरक्त आनंद जी महाराज उर्फ शोभन सरकार का निधन।
2021 - टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन (84) का कोविड से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हुआ।
2021 - मुंबई के एक्सेल उद्योग समूह के सहसंस्थापक श्री कांति सेन भाई श्रॉफ उर्फ पूज्य काका जी (99) का निधन हुआ।
2021 - मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष एस टिकेन्द्र सिंह (69) का इम्फाल के एक अस्पताल में निधन हुआ।
2022 - संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (73) का निधन हुआ। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित।
2023 - जापानी एथलीट केको तनाका-इकेडा (89) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी वेल्डन ओल्सन (90) का निधन हुआ।
*13 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 मेला करणपुर वाली गुमाणो माताजी (राज.)।
🔅 श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ - मोक्ष ( बैशाख शुक्ल षष्ठी )।
🔅 श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत )।
🔅 श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती।
🔅 श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती।
🔅 संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें