Good Daily News...


बुधवार, 24 अप्रैल 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता, पहले चरण के रुझान BJP के पक्ष में है- सीएम, सूरत में BJP प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं, परिणाम के बारे में पूरा देश पहले से जानता है,मोदी जी ने 10 साल में बहुत काम किया  ,भारत तेजी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा ,आतंकवाद, नक्सलवाद की समस्या खत्म हो रही , देश में एम्स, आईआईटी का निर्माण हुआ,गरीबों को पीएम आवास मिला, शौचालय मिला ,80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा ,सिलेंडर दे रहे हैं, बिजली  कनेक्शन दिया गया , बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा ।


➡लखनऊ- BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान,जनता का मोदी-योगी पर विश्वास है - भूपेंद्र चौधरी ,सरकार के कामकाज को लेकर लोगों में विश्वास- भूपेंद्र ,BJP सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही- भूपेंद्र ,BJP सरकार लगातार जनता के बीच में है - भूपेंद्र ,पार्टी के संकल्प को हम सभी पूरा करेंगे- भूपेंद्र चौधरी


➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पोस्ट , कांग्रेस ने फिर उगला ज़हर- केशव प्रसाद मौर्य,हमारे विरासत में मिली कमाई छीनना चाहती है-केशव , ग्रेसियों तुम्हारे मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे-केशव, तीसरी बार मोदी सरकार - केशव प्रसाद मौर्य


➡लखनऊ- BJP प्रदेश कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ,मीडिया सेंटर का सीएम योगी ने उद्घाटन किया , BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी CM के साथ मौजूद,थोड़ी देर में प्रेसवार्ता करेंगे CM योगी आदित्यनाथ।


➡लखनऊ- अलीगंज आईटीआई में लगी आग , ITI के पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में लगी आग , कई बाइक आग की चपेट में आकर जलीं , अलीगंज हनुमान मंदिर के पास ITI परिसर।


➡रायबरेली- रायबरेली में एक साथ 4 शव मिलने से सनसनी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 4 शव मिलने से सनसनी, सुखई का पुरवा में कुएं में मिला अधेड़ का शव, बघौला में बारात घर में मिला युवक का शव,बसहा नाले के पास पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव ,मिल एरिया के सर्वोदय नगर क्रासिंग पर मिला युवक का शव , एक साथ क्षेत्र में 4 शव मिलने से पुलिस में हड़कंप।


➡मथुरा- RLD प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह का BJP पर हमला,गठबंधन के बाद भी हमें नहीं मिल रहा सम्मान- नरेंद्र सिंह ,कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए  गाड़ी नहीं मिल रही- नरेंद्र, ‘अपनी जेब से पैसे हम खर्च करें, संसद जाएंगी हेमा मालिनी’,बीजेपी लोकदल को घास नहीं डाल रही है - कुंवर नरेंद्र सिंह ,मंच पर हमारे  नेताओं को बोलने नहीं देते हैं - नरेंद्र सिंह,ऐसा समझौता हम मानने को तैयार नहीं है - नरेंद्र सिंह , ‘RLD नेता, कार्यकर्ता स्वाभिमान बेचकर समझौता नहीं करेंगे।


➡श्रावस्ती- गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ककरदरी जंगल,इनामी अपराधी शंकर चौहान की पुलिस से मुठभेड़,घेराबंदी में फंसे अपराधी ने पुलिस पर झोंका फायर,जवाबी फायर में बदमाश के पैर में लगी गोली,स्वाट टीम व पुलिस ने की थी जंगल में घेराबंदी,आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा,कारतूस बरामद,25 हज़ार का इनामी अपराधी है शंकर चौहान,कई अपराधों में आरोपी की खुली है हिस्ट्रीशीट,चोरी,मारपीट, शराब तस्करी मामलों में वांछित था,श्रावस्ती के सिरसिया थाना इलाके में मुठभेड़।


➡अमेठी- अमेठी में रॉबर्ट वाड्रा के चुनावी पोस्टर लगाए गए,कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है ,कांग्रेस प्रत्याशी घोषित न होने से असमंजस बरकरार ,कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए हैं ,कांग्रेस कार्यालय अमेठी और गौरीगंज में लगाए पोस्टर ,कांग्रेसी नेताओं ने अमेठी पुलिस पर लगाया आरोप , पुलिस ने रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर को जबरन हटाया- कांग्रेस


➡कौशाम्बी - आम तोड़ने गए चचेरे भाई-बहन तालाब में डूबे , दो मासूम भाई बहन की हुई दर्दनाक मौत ,पैर फिसल कर तालाब में गिरने से हुआ हादसा  ,खेत में आम  तोड़ने गए थे दोनों मासूम ,तलाश के दौरान तालाब में मिले दोनों के शव  , करारी थाना इलाके के रहीमपुर की घटना।


➡कन्नौज- BJP प्रत्याशी सुब्रत पाठक का बयान,अखिलेश जी को कन्नौज से चुनाव लड़ना चाहिए- सुब्रत ,‘उन्हें लगता था कि यहां से किसी को लड़ाकर जीत लेंगे’ , यहां से कोई भी चुनाव लड़े जमानत जब्त होगी- सुब्रत, अच्छा है कि वो खुद आ रहे यहां,भ्रम टूट जाएगा – सुब्रत


➡फिरोजाबाद- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर,नवजात शिशु की मानव तस्करी का आरोप,भारत समाचार पर ख़बर चलने के बाद हड़कंप,ढाई लाख रुपये में बेच दिया गया नवजात शिशु,बच्चे को मां तक पहुंचाने की मुहिम जारी,ग्वालियर से बच्चे को बरामद करने टीम रवाना,देर रात अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दी दबिश।


➡छत्तीसगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, कांग्रेस देश की संपत्ति बांटने की बात कर रही, कांग्रेस की आपकी कमाई पर बुरी नजर , कांग्रेस विरासत पर टैक्स लगाएगी ,आपके दुकान, मकान कांग्रेस छीन लेगी ,अर्बन नक्सल का कांग्रेस पर कब्जा  ,कांग्रेस के खतरनाक इरादे सामने हैं , शहजादे का सलाहकार बंटवारे की बात करता है।


➡रायबरेली- हीट वेव को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट, रायबरेली समेत 35 जिलों को किया गया अलर्ट,रायबरेली में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा ,चिलचिलाती धूप से लोग  हो रहे दो चार,अस्पतालों में भी मरीजों की बढ़ रही संख्या ,स्कूली छात्रों को सबसे ज्यादा हो थी परेशानी , सड़कों पर जरूरी कार्य होने पर ही लोग दिख रहे ।


➡इटावा - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन, PDA ने NDA का होश उड़ा दिया है। पहले चरण से गठबंधन का भविष्य दिख रहा है। बीजेपी जल्द इतिहास बनने जा रही है। चुनावी बॉन्ड के नाम पर अवैध वसूली की गई है। ED, CBI, इनकम टैक्स ने वसूली की है , कोई चंदा हजारों करोड़ नहीं देता है , वैक्सीन वाली कंपनी से भी चंदा ले लिया है ।सभी ने वैक्सीन लगवाई, हमने नहीं लगवाई है। बीमारी भगाने के लिए ताली-थाली बजवा दी ,हर वर्ग के लोगों को BJP ने धोखा दिया है,16 लाख करोड़ उद्योगपतियों का माफ किया , जिन्होंने चंदा दिया उनका कर्ज माफ कर दिया है, लाभ देकर उद्योगपतियों से BJP ने चंदा लिया, इंडिया गठबंधन किसानों का कर्ज माफ करेगी ।


➡उन्नाव- वकीलों वाले रामलीला मैदान पहुंची डिंपल यादव , सपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में शामिल होंगी, वकीलों वाले रामलीला मैदान पहुंची डिंपल यादव, रामलीला मैदान में नुक्कड़ सभा को कर रहीं संबोधित, रामलीला मैदान से निराला पार्क तक निकालेंगी जुलूस,सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में बनाएंगी माहौल , डिंपल यादव को देखने और सुनने को उमड़ा जनसैलाब।


➡गाजियाबाद- कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,तीसरी मंजिल पर फंसे 4 लोगों को निकाला गया, सीढ़ी लगाकर दमकल ने चारों को बाहर निकाला, दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, होली एक्सपोर्ट कम्पनी में लगी है आग, मोदीनगर के सिखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की घटना।


➡कानपुर देहात - कार ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, कार चालक कार लेकर मौके से हुआ फरार, मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर घायल, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, डेरापुर थाना क्षेत्र के डुबकी के पास की घटना।


➡कन्नौज- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन , नगर के एसबीएस इंटर कॉलेज में कार्यक्रम संपन्न, छात्रों को जागरूक करने के लिए किया गया कार्यक्रम।


➡इटावा - अखिलेश यादव का काफिला सैफई पहुंचा , सैफई से इटावा पहुंचेंगे अखिलेश यादव , जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव।


➡दिल्ली- सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार, पित्रोदा ने संपत्ति बंटवारे की बात कही - अमित शाह, कांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई है - गृहमंत्री अमित शाह, पित्रोदा के बयान पर जवाब दे कांग्रेस - अमित शाह, कांग्रेस का मकसद जनता के सामने आया- अमित शाह।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789