देवरिया।
देसही देवरिया। कुशीनगर जिले से खेतों में डंठल में लगी आग बृहस्पतिवार को जलते हुए महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव में आ पहुंची। एक झोपड़ीनुमा घर में लगी आग से दो गैस सिलिंडर में धमाका हो गया, लेकिन कोई इससे हताहत नहीं हुआ।
सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग ने झोपड़ी व टीन शेडनुमा 12 घरों को चपेट में ले लिया। इस घटना में गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे कई गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन
तब तक 12 घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव में बृहस्पतिवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग कुशीनगर जिले के सीमावर्ती गांव के सरेह से जलती हुई पिपरहिया गांव में पहुंच गई। जंग बहादुर के घर सबसे पहले आग लगी। उसके बाद आग ने सुरजीत के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। सुरजीत के घर में अंदर किचन में रखा दो गैस सिलिंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज हुआ कि सिलिंडर उड़ कर बगल के सुग्रीव, भीम और विमल सहित कुल 12 झोपड़ी व टीनशेड नुमा घरों में आग लग गई।
विस्फोट की आवाज सुनकर कई गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से छह बकरियां, एक बाइक सहित करीब बीस लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। नंदू के घर बारात आज बारात आ रही है। संयोग रहा कि उनके घर पर केवल टेंट जलकर ही रह गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आग से क्षति का जायजा लिया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें