Good Daily News...


शनिवार, 9 मार्च 2024

बचपन नर्सरी स्कूल का मनाया गया वार्षिकोत्सव




देवरिया। बचपन नर्सरी स्कूल का 15 वां वार्षिकोत्सव कैलाश गंगा उत्सव स्थली में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी , विशिष्ट अतिथि एमएलसी रतनपाल सिंह 

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा  प्राप्त भाजपा नेता नीरज शाही उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किये। 

विद्यालय के बच्चों द्वारा मनोहारी  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो अत्यंत ही आकर्षक एवं मंत्रमुग्ध करने वाला रहा ।

मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री शलभ मणि ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम से यह सिद्ध होता है कि इस विद्यालय में शिक्षा दीक्षा की गुणवत्ता कितनी अच्छी है उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय द्वारा जो यह कार्यक्रम रखा गया है वह अत्यंत ही सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर  विद्यालय परिवार को  शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं कहा कि यहां से बच्चे अच्छी तालीम प्राप्त कर जनपद, प्रदेश, देश का नाम रोशन करें यह  हमारी शुभकामना है। एमएलसी रतनपाल सिंह ने कहा कि इस विद्यालय के शिक्षा दीक्षा पठन-पाठन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के गुणवत्ता की झलक आज यहां देखने को मिली इसके लिए बधाई व शुभकामना के साथ आश्वस्त करते हुए कहा कि  इस विद्यालय को जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ।  पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नीरज शाही ने भी बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ने भी अपने संबोधन में विद्यालय के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।

 सभी अतिथियों का स्वागत  स्मृति चिन्ह साल भेंट कर व बूके प्रदान कर विद्यालय की प्रबंधक हेमलता मिश्रा प्रधानाचार्य रमेंद्र दीक्षित एवं कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन  रवि प्रकाशमिश्र  द्वारा किया गया इस अवसर पर पी डी अकादमी के चेयर पर्सन नंदलाल जायसवाल कतरारी के पूर्व प्रधान विपिन मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सदर पिंटू जायसवाल, टी  एन मिश्रा, अनिल मिश्रा ,विद्यालय की  अध्यापिका अनुष्का यादव, सौम्या तिवारी, शुभांगी पांडे ,मुस्कान ,वैष्णवी शर्मा ,जया मिश्रा सहित अभिभावक गण विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित रहे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की

 लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। DGP के साथ ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ अधिकारी र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789