ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक -
* 10 मार्च 2024
*रविवार
*नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या - 14:32 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद - 25:55 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* नाग - 14:32 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* साध्य - 16:12 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 20:40 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:07 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 16:58 से 18:26
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*विशेष-
*आज रविवार को - फाल्गुन बदी अमावस्या 14:32 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - तर्पण - श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी अमावस्या , दर्श अमावस्या , पंचक जारी , बुध पश्चिम में उदय 11:23 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:55 से सूर्योदय तक , शिव खप्पर पूजा , अन्वाधान , द्वापरयुगादि , मन्वादि , श्री जिन कुशलसूरी पुण्य दादा मेला (जैन) , नाथयात्रा-मंगरूल , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , बिश्नोई मेला ( मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या ) , प्रह्लाद महाराज रामदासी जयंती-साखरखेरडा (बुलढाणा) , आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या ) , आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या ) , श्रीमती सावित्रीबाईफुले पुण्य दिवस , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस।
*कल सोमवार को - फाल्गुन सुदी प्रतिपदा 22:47 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।
*आज की वाणी-
तथा गवार्थे शरणं
शीतवर्षसहं दृढम् ।
आसप्तमं तारयति
कुलं भरतसत्तम ॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६
*अर्थात् -
हे भरतश्रेष्ठ! जो गौओं के लिये सर्दी और वर्षा से बचाने वाला सुदृढ़ निवास स्थान बनवाता है, वह अपनी सात पीढ़ियों का उद्धार कर देता है।
*10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1735 - रूस के नादिर शाह और पॉल प्रथम के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और बाणजा से रूसी सैनिकों को वापस ले लिया गया।
1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876 - ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि "मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल।"
1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1896 – इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार जमाने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए।
1906 – उत्तरी फ्रांस में खान दुर्घटना में करीब 11 सौ लोग मरे।
1922 - महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।
1922 - चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग 1 लाख आम नागरिक मारे गये।
1945 – जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1946 – ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959 – तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।
1969 - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की स्थापना हुई।
1969 – मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
1973 – एटलांटिक महासागर के इलाके में स्थित बरमूदा में आज के दिन ही ब्रितानी गवर्नर और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
1985 – भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
1998 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2002 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा ।
2002 - पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।
2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया ।
2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।
2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।
2007 - यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।
2008 - माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली।
2008 - वरिष्ठ काँग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 - मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनें।
2010 - भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।
2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।
2018 - श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।
2019 - निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। सात चरणों में 11 अप्रैल से मतदान। वोटों की गिनती 23 मई को। देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हुई।आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडि़शा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी साथ में कराए जाने की घोषणा।
2019 - इथियोपिया एयरलाइंस का यात्री विमान अदिस अबाबा के निकट दुर्घटनाग्रस्त । विमान में सवार चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गये।
2019 - म्यांमार के रखाइन में आतंकी हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत।
2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 100 से अधिक देशों में घातक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के फैलने के बाद ये एक *वैश्विक महामारी* बन गया है।
2021 - तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 - हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत व नौ घायल हुए।
2021 - भारत - उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक II’ उत्तराखंड के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र, चौबटिया, रानीखेत में शुरू हुआ।
2021 - ब्राजील में एक ही दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोविड से मौत हुई।
2022 - यून सुक-योल दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
2022 - अभ्यास धर्म संरक्षक-2022 का बेलगाम (कर्नाटक) में समापन हुआ।
2022 - ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लोंगेवाला ने पोखरण स्थित समेकित फायर पावर प्रदर्शन का अवलोकन किया।
2022 - भारतीय मानक ब्यूरो ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - IIT रुड़की के साथ BIS मानकीकरण चेयर प्रोफेसर' की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 - सिंगापुर में दो किट विज्ञानियों ने एक नई छोटी, गुड़गांव कॉकरोच आर्किटेक्चर की खोज की तथा उसका नाम पोकेमॉन कैरेक्टर फेरोमोसा रखा।
2023 - शी चिनफिंग ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 - चीन में हुई वार्ता के बाद सऊदी अरब और ईरान सात साल बाद कूटनीतिक संबंधों की बहाल करने पर सहमत हुए।
2023 - एमनील मेडिसिन के चिराग पटेल को यूएस-इंडिया सीईओ फोरम के अंदर कार्य समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
2023 - अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।
*10 मार्च को जन्मे व्यक्ति-
1861 – कैनेडा की महिला कवित्री श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा।
1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।
1932 - उडुपी रामचन्द्र राव - अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1934 - लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
1945 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।
1970 - उमर अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके।
1981 - वाजिद ख़ान - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक।
1996 - प्रियंका गोस्वामी - भारतीय महिला एथलीट (रेस वॉकर) हैं।
*10 मार्च को हुए निधन-
1897 - सावित्रीबाई फुले - भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक।
1915 - गबर सिंह नेगी - प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
1959 - मुकुन्द रामाराव जयकर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।
1990 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1999 - विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी साहित्यकार।
2018 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
2021 - हामेद बकायोको - आइवरी कोस्ट के पूर्व प्रधान मंत्री।
2022 - चौ. बंसीलाल पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के छोटे भाई श्री रघुबीर सिंह का बीमारी के कारण निधन हुआ।
2023 - डोमिनिकन एमएलबी बेसबॉल आउटफील्डर जेसुएस अलौ (80) का निधन हुआ।
2023 - परागुआयन फुटबॉल सेंट्रल मिडफील्डर जुवेन्सियो ओसोरियो (72) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी घुड़सवार केविन फ्रीमैन (81) का निधन हुआ।
2023 - आयरिश रग्बी यूनियन विंग नियाल ब्रॉफी (87) का निधन हुआ।
*10 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 बिश्नोई मेला ( मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या )।
🔅 प्रह्लाद महाराज रामदासी जयंती-साखरखेरडा (बुलढाणा)।
🔅 आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या )।
🔅 आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या )।
🔅 श्रीमती सावित्रीबाईफुले पुण्य दिवस।
🔅 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें