ब्रेकिंग ।
*हल्ला बोल एक्सप्रेस प्रयागराज से संदीप की रिपोर्ट*
प्रयागराज।
*सूबे की योगी सरकार मे दबँगो का बोलबाला, पुलिस को सुचना के बाद भी कार्यवाही शून्य
*पी डी ए डबल स्टोरी मकान के कामन रास्ते को दबँगई के बल पर किया बंद
नैनी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश मिली जानकारी के अनुसार आज पी डी ए कालोनी नैनी मे आज महर्षि चौराहा डबल स्टोरी मकान के कामन सीढ़ी के रास्ते को नैनी निवासी नित्या मिश्रा अपने दबँगई के बल पर सीढ़ी के रास्ते को बंद कर दिया, साथ ही विजली लगा मीटर को उखाड़कर फेकवा दिया. विरोध करने पर उमा शंकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी दिया की अगर बोलोगे तो जान से मार दूंगा, किसी की हत्या करना मेरे लिये आम बात है, विवाद की स्थिति बढ़ने पर 112 पर डायल किया गया, पुलिस आकर लग रहे गेट को रोकवा दिया। पुलिस के जाने के बाद कामना रास्ते को अपने दबँगइ के बल पर बंद कर दिया। जिसकी लिखित सुचना पुलिस को पीड़ित पत्रकार ने दें डी है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें