देवरिया ।
कोतवाली थाना के सोनूघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के ताल में आठ साल की बालिका का शव मिला है। उसके गले पर चोट के निशान और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मौके के दृश्य संकेत कर रहे हैं कि उसकी हत्या की गई है, जबकि दरिंदगी की आशंका भी है। इस मामले में पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका (8 )का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तहरीर के अनुसार, वह बुधवार को दो बजे के लगभग बकरी चराने ताल में गई थी। लेकिन, शाम को घर वापस नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मिला।
सूचना पर शहर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा, जेल चौकी इंचार्ज, सीओ संजय कुमार रेड्डी, फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर एसपी संकल्प शर्मा व एडिशनल एसपी संजीव रेड्डी भी घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना के बाद पुलिस ताल की तरफ बकरियां चराने गईं अन्य महिलाओं के नाम की जानकारी ली। इसके बाद उनसे पूछताछ करने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस का इस संबंध में कहना है कि शीघ्र इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें