Good Daily News...


शनिवार, 9 मार्च 2024

जनपद न्यायालय देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया भव्य आयोजन

 




*किये गये 139861 वादों का निस्तारण


देवरिया 09 मार्च । जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश  देवेन्द्र सिंह,  प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  इन्द्रिरा सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पटेल, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी  संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव अशोक कुमार दूबें, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  मनोज तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदांशु कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  जगन्नाथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कमारी, सिविल जज (सी0डी0) विवेक कुमार, व अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। 
          इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के द्वारा कुल 06वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-2,000-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 10 पारिवारिक वादों का निस्तारण  किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय विकास कुमार द्वारा 35 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।  तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा कुल 105 मामलों का निस्तारण किया गया तथा मु0- 7,36,15000-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया।
         इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 1,39,861-00 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0-83,96,60,865-00 /-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।
        इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की

 लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। DGP के साथ ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ अधिकारी र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789