Good Daily News...


बुधवार, 13 मार्च 2024

इतिहास की 13 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक -

     * 13 मार्च 2024

                *बुधवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 25:28 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 18:25 तक

*🌠पश्चात्-* भरणी 

*💫करण-* वणिज - 14:42 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* एन्द्र - 24:47 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:32

*🌄सूर्यास्त-* 18:28

*🌙चन्द्रोदय-* 08:22

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:30 से 14:00

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*विशेष-


*आज बुधवार को - फाल्गुन सुदी चतुर्थी 25:28 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , अविघ्नकर व्रत , संत चतुर्थी ( उड़ीसा ) , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:25 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:25 तक , विघ्नकारक भद्रा 14:42 से 25:27 तक , बुध पश्चिम में उदय 18:30 पर , ज्वालामुखी योग 25:26 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , आर्य समाज सप्ताह समाप्त , डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव जयन्ती , श्री आत्माराम रंजन जन्म दिवस , धुम्रपान निषेध दिवस (मार्च के दूसरे बुधवार को) व World Rotaract Day.

*कल बृहस्पतिवार को - फाल्गुन सुदी पंचमी 23:28 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।


*आज की वाणी-

स्तब्धस्य नश्यति यशो विषमस्य  मैत्री,

    नष्टेन्द्रियस्य  कुलमर्थपरस्य  धर्मः।

विद्याफलं  व्यसनिनः कृपणस्य सौख्यं,

    राज्यं  प्रमत्तसचिवस्य  नराधिपस्य  ll

*अर्थात्-

         निष्क्रिय मनुष्य का यश, चंचल चित्त वाले की मित्रता, दुष्ट इन्द्रिय वाले का कुल, धन के लोभी का धर्म, द्युत आदि व्यसन में आसक्त का विद्याफल, कृपण का सुख और विवेकहीन मंत्री वाले राजा का राज्य नष्ट हो जाता है।


*13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1560 – स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।

1759 - हेली के धूमकेतु की 27वीं परिक्रमा के पेरिलीशन पैसेज को लेख्यांकित किया गया।

1772 - गॉटथोल्ड लेसिंग की "एमिलिया गैलोटी" का प्रीमियर ब्रॉन्स्विक में हुआ।

1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1808 - ईसाई सातवीं की मौत के बाद, फ्रेडरिक छठी डेनमार्क का राजा बना, अगले ही दिन डेनमार्क ने स्वीडन पर युद्ध की घोषणा की।

1848 - प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ने ऑस्ट्रिया साम्राज्य के राज्य चांसलर और विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा दिया।

1878 – वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।

1878 - ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को अपने पहले गोल्फ मैच में हराया।

1884 – अमेरिका ने मानक समय अपनाया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1897 -  सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी।

1921 – मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।

1940 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की।

1961 – ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि वो देश के सुराग रूस भेज रहे थे।

1961 – भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लोगों की मौत हुई।

1963 – इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।


1963 – खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा हुई।

1964 – तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।

1973 – सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1996 – स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।

1997 - सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।

1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने ।

1999 - 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।

2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित ।

2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ , सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।

2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।

2008 - राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया।

2008 - 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।

2008 - नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा। 

2008 - सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।

2009 - सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।

2012 – बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत हुई।

2016 - तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत।

2018 - छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।

2019 - सरकार ने राफाल लड़ाकू विमान मामले में उच्‍चतम न्‍यायालय में हलफनामा दायर किया। 

2019 - ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी।

2020 - फेसबुक ने भारत में ‘प्रगति’ नामक अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) पहल शुरू की ।

2020 - ग्रीस में केटरीना सेकेलारोपाउलो ने देश की पहली महिला राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2020 - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश में संक्रामक रोग राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।

2021 -  देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए श्रीलंकाई सरकार ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्का पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया।

2022 - यूक्रेन में पोलैंड की सीमा के निकट एक रूसी हवाई हमले में कम से कम 35 लोगों की मौत हुई व 134 घायल हुए।

2022 - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदेमिर ज़ेलेंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रज़ेज दूदा और बुलगारिया के प्रधानमंत्री किरिल पेत्कोफ से बातचीत की।

2022 - इराक स्थित अमेरिकी दूतावास पर 12 बैलेस्टिक मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले किए गए।

2022 - इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 100 घंटे में सड़क निर्माण के लिए उच्चतम मात्रा में बिटुमिनस मिश्रण के रिकॉर्ड के निर्माण के संबंध में प्रमाण पत्र प्रदान किया।

2023 - पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर में एक नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हुई , 23 लोगों को बचाया गया , 2 लापता हुए।

2023 - मुंबई के मलाड इलाके में लगभग 20 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग से हजारों घर चपेट में आए व एक की मौत हुई।

2023 - मलावी और मोजाम्बिक में चक्रवात फ्रेडी के कारण मरने वालों की संख्या 56 तक पहुंची।

2023 - बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरे संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में शुरू हुआ।

2023 - रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में सिंधुकीर्ति पनडुब्बी की सामान्य मरम्मत के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए।

2023 - भारत सिंगापुर के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' जोधपुर में संपन्न हुआ।

 

*13 मार्च को जन्मे व्यक्ति-


1861 - चुनीलाल बसु - भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

1899 - बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता रहे ।

1961 - अजय सिंह चौटाला - पूर्व लोक सभा सांसद।

1971 - आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।

1978 - अनुषा रिज़वी, एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं।

1980 - वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।

1982 - निम्रत कौर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं हैं।  


*13 मार्च को हुए निधन-


1800 – मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हुआ।

1996 - शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

2002 - नासिर हुसैन - भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे।

2004 - विलायत ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक।

2014 - एस. मल्लिकार्जुनैय्या - भारतीय  राजनीतिज्ञ (भाजपा ) व चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे।

2018 - हमीदा हबीबुल्लाह - भारतीय राजनीतिज्ञ, राज्य सभा सांसद का 101 वर्ष की आयु में निधन।

2021 - अब तक के सबसे महान मिडिलवेट बॉक्सिंग चैंपियनों में से एक, मार्विन हैगलर (66) का निधन हुआ। 


*13 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 आर्य समाज सप्ताह समाप्त।

🔅 डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव जयन्ती।

🔅 श्री आत्माराम रंजन जन्म दिवस।

🔅 धुम्रपान निषेध दिवस (मार्च के दूसरे बुधवार को)।

🔅 World Rotaract Day.


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

             ॐ श्रीगणेशाय नम:            🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 13 जुलाई 2026*                  *सोमवार*  *नई  दिल्ली...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789