Good Daily News...


सोमवार, 11 मार्च 2024

इतिहास की 11 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक -

     * 11 मार्च 2024

                *सोमवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 10:47 तक

*🗒पश्चात्-* द्वितीया 

*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद - 23:03 तक

*🌠पश्चात्-* रेवती 

*💫करण-* बव. - 10:47 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शुभ - 11:57 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 18:27

*🌙चन्द्रोदय-* 07:12

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:07 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 08:04 से 09:33

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*विशेष-


*कल सोमवार को - फाल्गुन सुदी प्रतिपदा 10:47 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , फाल्गुन शुक्लपक्ष प्रारम्भ , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:03 से , चन्द्रदर्शन शुभ (कल भी) , पयोव्रत प्रारम्भ , इष्टि , गोकरण - महावलेश्वर रथोत्सव , संत निलोबाराय यात्रा प्रारम्भ ,  नीलोबाराई यात्रा प्रारंभ-पिंपलनेर (ए. नगर) , कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस , डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस , श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस व भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना दिवस।

*कल मंगलवार को - फाल्गुन सुदी द्वितीया 07:15 तक पश्चात् तृतीया 28:06 तक।


*आज की वाणी-


वृद्धाश्चालोलुपाश्चैवा

      -त्मवन्तो हतदाम्भिका:।

सम्यग्विनीतामृदव-

      स्तानाचार्यान् प्रचक्षते।।

  ★ *(मत्स्यपुराण - १४४ /२९ )

*अर्थात् -

         वृद्ध , निर्लोभी , आत्मज्ञानी , दम्भहीन , अतिविनम्र तथा मृदुस्वभावशील को आचार्य कहते हैं।

*11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।

1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत हुई।

1881 – रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी। वह पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई।

1891 - भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार 

स्थापना कोलकाता (कलकत्ता) में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी। 

1895 – स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत हुई।

1904 – माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया।

1917 – ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।

1918 – मास्को रूस की राजधानी बनी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1935 – बैंक कनाडा का गठन किया गया।

1948 – देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण हुआ।

1963 – सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।

1978 – इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हुई।

1981 – चिली में संविधान लागू हुआ।

1985 – सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।

1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1996 - सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।

1999 - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।

2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने। 

2001 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।

2004 - स्पेन की राजधानी मेड्रिड में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे , लगभग 1200 घायल।

2006 - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।

2007 – सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।

2008 - मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली।

2008 - उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।

2008 - पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये। 

2008 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।

2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।

2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।

2019 - भारत : केन्‍द्र ने राज्‍य सरकारों को शत्रु सम्‍पत्तियों के सार्वजनिक उपयोग की अनुमति दी।

2019 - स्‍वदेश में विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का राजस्‍थान के पोखरण में सफल परीक्षण।

2019 - हरियाणवी पहलवान बजरंग पुनिया पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित , 2018 एशियाई खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

2020 - विश्व बैंक, भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश में जल प्रबंधन प्रथाओं में सुधार के लिए 80 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

2020 - एसबीआई ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म की।

2021 - मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल पोर्ट लुई पहुंचा।

2021 - भारत के नेतृत्‍व में आर्थिक और व्‍यापार के मुद्दों पर ब्रिक्‍स सम्‍पर्क समूह की पहली बैठक 9 से 11 मार्च तक आयोजित की गई।

2021 - योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक सड़कों पर सभी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया।

2021 - चीन ने औपचारिक रूप से  2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दी।

2021 - माउंट सिनाबंग: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटा।

2022 - भारत, चीन ने पूर्वी लद्दाख विवाद को हल करने के लिए 15वें दौर की सैन्य वार्ता की।

2022 - अमेरिका ने रूस से फेवर्ड नेशन का दर्जा वापिस लिया व सीफूड और हीरों के आयात पर भी रोक लगा दी।

2022 - जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश होने से एक पायलट की मौत , दूसरा घायल हुआ।

2022 - भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्‍यापार में संभावनाओं के लिए समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता किया।

2023 - मेक्सिको के सेंट्रल स्टेट गुआनाजुआतो में हुई गोलीबारी में 10 लोगों मौत हुए व 5 घायल हुए।

2023 - एनएमपी की दूसरी क्षेत्रीय कार्यशाला कोच्चि में आयोजित की गई।

2023 - चीन के राष्‍ट्रपति जी जिनपिंग के निकटम सहयोगी ली चियांग को नेशनल पीपुल्‍स कांग्रेस ने देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।

2023 - भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्‍यापार सौ अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा।

2023 - म्यांमार के दक्षिणी शान राज्य में हुए सेनाओ की गोलबारी में एक मठ में तीन भिक्षुओं सहित कम से कम 29 लोगों की मौत हुई।

2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान' पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया।


*11 मार्च को जन्मे व्यक्ति-


1915 - विजय हज़ारे - भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1925 - मदनसिंह मतवाले - हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।

1927 - वी. शांता - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक हैं।

1939 - सुदर्शन साहू - प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार।

1942 - कैप्टन अमरिंदर सिंह - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।

1951 - डॉ. अशोक बंसल - जानेमाने भारतीय पत्रकार और लेखक ।

1954 - विनोद दुआ - प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।

1961 - मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान - अबु धाबी के राजकुमार।


*11 मार्च को हुए निधन-


1689 – औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।

1980 - चन्द्रभानु गुप्त - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

2020 - प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का निधन।

2020 - कृषि वैज्ञानिक डॉ. दर्शन सिंह बराड़ का निधन।

2021 - ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (93) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी रोवर एमी फुलर  (54) का निधन हुआ। 

2023 - अमेरिकन प्रो फुटबॉल एचओएफ कोच और बास्केटबॉल फॉरवर्ड हैरी "बड" ग्रांट (95) का निधन हुआ।


*11 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 नीलोबाराई यात्रा प्रारंभ-पिंपलनेर (ए. नगर)।

🔅 कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस।

🔅 डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस।

🔅 श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस।

🔅 भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकांक्षात्मक विकास खंडों के प्रभावी संचालन को लेकर अधिकारियों को मिला NITI TARA का प्रशिक्षण

   देवरिया 14 जुलाई । आकांक्षात्मक विकास खंड हेतु NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review and Action) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789